Muzaffarnagar News: रिश्वत लेते लोक निर्माण विभाग के एक्सईन व बाबू गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड-१ के एक्सईएन को मेरठ से आई विजीलेंस की टीम ने एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने के मामले में सोमवार को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।
विजीलेंस टीम के अफसर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक्सईएन व एक बाबू को थाने में लाकर पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भोपा पुल के नीचे स्थित लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-१ के कार्यालय पर सोमवार को बड़ी हलचल नजर आई।
यहां पर विजीलेंस की टीम ने पूरा जाल बिछाकर विभागीय एक्सईएन नीरज सिंह व एक बाबू को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि बडौत निवासी एक ठेकेदार ने इस संबंध में शिकायत की थी।
जिससे एक्सईएन ने नाजायज दबाव बनाकर एक़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने विजीलेंस को की थी। इसके बाद आज एक्सईएन को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

