Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-निजी कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव, प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, इकरा हसन व विधायक ओमवेश भी पहुंचे

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर मुजफ्फरनगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनसे मिलने के लिए मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन, विधायक स्वामी ओमवेश भी पहुंचे।
 बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने कैराना से एक बार फिर से हसन परिवार पर दांव खेला है। कैराना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।
सपा ने कैराना लोकसभा सीट से मुस्लिम और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से हरेंद्र मलिक को प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतार कर जाट-मुस्लिम समीकरण बना दिया है। इकरा के टिकट के बाद कैराना लोकसभा सीट पर नए समीकरण बन गए हैं। वहीं, अखिलेश द्वारा कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी बना दिए जाने के बाद भाजपा-बसपा और सपा में कांटे की टक्कर बन गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =