Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिविल बार संघ: वर्ष 2021 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर। सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार में वर्ष 2021 के लिए निर्वाचित नई कमैटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यां ने शपथ ग्रहण की और इसके साथ ही उन्होंने अपने दायित्वों को सम्भाल लिया।

राष्ट्रीय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का संचालन करते हुए नवनिर्वाचित महासचिव बिजेंद्र सिंह ने कहा कि चुने गये सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को नववर्ष की बधाई।

इस वर्ष 2021 में कार्यकारिणी की प्राथमिकता रहेगी कि प्रभावी बीमा योजना लागू की जाये साथ ही सिविल बार परिसर में ई लाइब्रेरी की व्यवस्था हो ताकि देश के सभी भागों से दिये जाने वाले निर्णय और जनरल उसमे उपलब्ध हो।

आवश्यकता पड़ने पर अधिवक्ताओं को इसकी प्रति रिहायती दरों पर उपलब्ध हो। इसके साथ ही महिला अधिवक्ताओं के लिए एक कामन रूम और पुरूष अधिवक्ताआें के लिए भी एक हॉल की व्यवस्था करायी जायेगी

क्योंकि ऐसा महसूस हो रहा है कि सिविल बार के सदस्यों में काम की अधिकता के कारण कम्यूनिकेशन गैप बन गया है। जिसे समाप्त करना होगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस नये वर्ष में अधिक से अधिक कार्य दिवस आयोजित करने का प्रयास होगा

ताकि आने वाले नये वकीलों के सामने भी रोजी रोटी की समस्या न रहे। न्याय के मंदिर के दरवाजे बंद न हो खुले रहे और वर्किग डे बढ़ें नये अध्यक्ष सुगन्ध जैन ने चुनावों के लिए एल्डर्स कमैटी के साथ-साथ चुनाव अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।

शपथ ग्रहण समारोह में सिविल बार संघ के सदस्यों के अलावा जिला बार संघ के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी एल्डर्स कमैटी के बीएस महेश, वागीश स्वरूप एडवोकेट के अलावा आंचल अग्रवाल एडवोकेट, राकेश शर्मा, श्यामाचरण पंवार, हरिओम गोयल, सुनीता रानी आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =