उत्तर प्रदेश

हरे भरे बाग काटकर काटी जा रही है कालोनियां, अफसर बता रहे-हमने नहीं दूसरे ने दी है मंजूरी

जानसठ। कस्बे में चारों ओर जमीन खरीद कर कालोनी काटने का काम तेजी से चल रहा है। अभी हाल में ही तहसील के ढांसरी गेट के निकट कस्बे में पानीपत खटीमा राजमार्ग के पास आम का बाग काटकर कॉलोनी काटने का सिलसिला जारी है

जिसमें खूब धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है और मिट्टी का भराव चालू है, जबकि भूमि खरीदकर कॉलोनी काटने के लिए पहले भूमि को उप जिलाधिकारी से आबादी में घोषित करानी पड़ती है। इस संबंध में एसडीएम जानसठ से कई बार फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन कोई संतोषजनक बात नहीं हो पाई।

हरी-भरी फसलों से महकते थे खेत खलियानः- जानसठ के चारों ओर जिन खेतों में कालोनिया काटी जा रही है और खेतों में कभी हरी भरी फसलों से खेत महकते थे और अच्छी खांसी फसलें होती थी, जिनमें साग सब्जी या गन्ने की फसल व अनाज की अच्छी पैदावार होती थी, जिन से लोगों को अच्छी आमदनी होती रहती थी।

बढ़ रही है प्लाटों की खरीददारीः-

कस्बे के चारों ओर काटी जा रही कालोनियों में प्लाटिंग की जा रही है और प्लाट की खरीददारी जोरों पर चल रही हैं। खरीदे गए प्लॉट आम लोगों के लिए कमाई का भी जरिया है। कुछ ही दिनों में प्लाट की कीमत बढ़ जाती है और महंगी रेट में प्लाट खरीदे और बेचे जा रहे हैं। यह एक कारोबार का भी अच्छा साधन माना जा रहा है।

हरा भरा फलदार काट दिया गया आम का बागः-

अभी हाल ही में फलदार हरा भरा आम के पेड़ों का बाग काट दिया गया। इस संबंध में जब जिला मुजफ्फरनगर के डीएफओ सूरज कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि आम का बाग तीन शर्तो पर काटा जा सकता है या तो पेड़ सूख रहे हो या रोग ग्रस्त हो गए हो या फलहीन हो गए हो

इसके अलावा आम का हरा भरा बाग नहीं काटा जा सकता। उसके बाद वन रेंजर अधिकारी मोहन भोकंडी से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जो आम का बाग काटा गया है, वह परमिशन से काटा गया है

जब उनसे पूछा गया कि जब केवल उपरोक्त 3 कारणों से ही बाग काटा जा सकता है, तो फिर हरे-भरे आम के बाग को क्यों काट दिया गया, तो उन्होंने बताया कि आवेदक उद्यान विभाग मे पेड़ों के काटने की परमिशन लेता है।

उद्यान विभाग के आदेशानुसार वन रेंजर द्वारा पेड़ काटने की परमिशन दे दी जाती हैं, लेकिन जो हरे भरे पेड़ों का आम का बाग काटा गया है, उसमें का कुछ हिस्सा आम के पेड़ों का बाग अभी मौके पर मौजूद खड़ा हुआ है

जिसमें काफी संख्या में आम के हरे भरे फलदार पेड़ खड़ेे हुए हैं, जबकि आम फलों का राजा कहलाता है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + nineteen =