Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सर्दी का सितम जारी: हाड कपा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित

मुजफ्फरनगर। सर्दी का सितम जारी है। वर्ष 2021 के प्रथम दिन शुक्रवार को भी ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने से मैदानी में शीतल लहर का कहर बढ़ रहा है।

दिन में दोपहर के बाद सूर्यदेव ने हल्के दर्शन दिये। सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ने से जनमानस ठिठुर रहा है। जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से शुक्रवार ठंड का असर ज्यादा दिखाई दिया।

सुबह के समय जिले में घना कोहरा छाया रहने से वाहन चालक को फॉग लाइटों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। पिछले कई दिनों से ठंड अपने शबाब पर है।

सुबह, दोपहर और शाम ठंड में लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। हवा के साथ ठिठुरन ने लोगों की कंपकपी छुड़ा रखी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी हवा शीतलहर चलने से ठंड में वृद्धि हो गई है। पूरे दिन शीतलहर चलने की वजह से लोग कांप गए। बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम रही।

वहीं लोग गर्म कपड़े पहनकर अपने-अपने घरों से बाहर निकले। लोगों ने विभिन्न स्थानों पर अलाव पर हाथ तापकर ठंड से बचने का प्रयास किया। कोहरा व पाला पड़ने से सरसों, आलू की फसल को रोग लगने की संभावना है। अधिकारी किसानों को पाले से फसल को लगने वाले रोगों की रोकथाम के लिए सलाह दे रहे हैं।

शुक्रवार में सुबह से ही कोहरा और शीतलहर चलती रही। जिससे आम आदमी की दिनचर्या पर विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई दिया। दोपहर के समय जरूर कुछ समय के लिए गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली

लेकिन कुछ समय को छोड़ ठिठुरन बदस्तूर जारी रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी और गलन बढ़ गई है। सुबह और शाम कोहरे के साथ चल रही शीत लहर चलने की वजह से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।

बच्चों से लेकर वृद्धजनों को यह सर्दी भारी पड़ रही है। सुबह और शाम का समय तो मानो सर्दी का गलन के बीच ही कट रहा है।

दोपहर बाद चार बजे के बाद जहां धूप गायब हुई, वहीं पाला और ठिठुरन लोगों को अपनी जद में ले रहा है। सुबह-शाम तो मानो हड्डियां ही सुन्न हो रही हों।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =