लगभग 3 महीने पहले हुई हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार
मुज़फ्फरनगर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा के रहने वाले दानिश की अज्ञात लोगों द्वारा पीट पीट कर धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी उसी मामलों को लेकर पूरा परिवार अधिकारियों के लगातार चक्कर काट रहा है
अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर अपना दर्द बयां किया पीड़ितों का कहना है कि दानिश की हत्या में अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है
पुलिस के पास जाते हैं तो जांच की बात कह कर टाल दिया जाता है।हम आपको बता दें कि 27/9/20 की शाम को दानिश पुत्र जिलेदीन का जंगल में शव मिला था
लगभग 3 महीने हो गए अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कठोर कार्यवाही ना करने से नाराज पीड़ित परिवार ने प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने अपना दुखड़ा सुनाया
परिवार वालों का कहना है कि पुलिस के पास जाते हैं तो जांच की बात कह कर टाल दिया जाता है
सिखेड़ा थाना प्रभारी कहते हैं कि कार्रवाई की जा रही है 3 महीने हो गए परिवार संतुष्ट नहीं है
पीड़ित परिवार का कहना है कि कभी एसएसपी से मिलते तो कभी सीओ से मिलते है लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नही मिलता है।
