यूपी में धार्मिक स्थलों के रजिस्ट्रेशन के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी पूर्ण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक स्थल रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन अध्यादेश 2020 का प्रस्तुतीकरण देखेंगे, बताया जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव (धर्मार्थ कार्य) को धार्मिक स्थल रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन अध्यादेश 2020 की जिम्मेदारी सौंपी
राज्य में धार्मिक स्थलों के रजिस्ट्रेशन की मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक स्थल रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन अध्यादेश 2020 का प्रस्तुतीकरण देखा. बताया जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव (धर्मार्थ कार्य) को धार्मिक स्थल रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन अध्यादेश 2020 का प्रस्तुतीकरण दिया गया
बहरहाल, इस प्रोजेंटेशन में यूपी के तमाम धार्मिक स्थलों के संचालन और रखरखाव के लिये बनने वाली गाइडलाइंस पर बात होगी। यूपी सरकार मंदिरों, मस्जिदों और दूसरे धार्मिक स्थलों के संचालन के लिए नियम-कायदे तय करने की कवायद कर रही है.
उसी सिलसिले में गाइडलाइंस बनाने का काम चल रहा है।जो सम्भवत पूर्ण हो चुका है। मंत्रिमंडल की बैठक में निदेशालय गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।
अब धार्मिक स्थलों के रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन के लिए सरकार अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है। पहले से कहा जा रहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सभी धार्मिक स्थलों के पंजीकरण एवं रेगुलेशन के लिए जल्द कानून ला सकती हैं, इसके लिए दूसरे राज्यों के कानूनो एवं प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है।
इस फैसले के पीछे सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बताया गया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धर्म स्थलों के रखरखाव आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार धर्मार्थ कार्य विभाग निदेशालय गठित कर रही हैं।
सभी धार्मिक स्थलों का लेखा जोखा रखने के आदेश का स्वागत किर्यान्वन समान रूप से हो- सुरेंद्र नाथ अवधूत

