सभी धार्मिक स्थलों का लेखा जोखा रखने के आदेश का स्वागत किर्यान्वन समान रूप से हो- सुरेंद्र नाथ अवधूत
विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि परम् पूज्य कालका सिद्ध पीठ दिल्ली के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी के निर्देश पर विश्व हिन्दू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता के समय में सभी प्रदेशों के अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में प्रमुख धार्मिक स्थलों का ब्योरा एकत्रित करने के आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे
जिसका पालन करते हुए सिद्ध योग मठ हरियाणा के प्रमुख आचार्य बाल योगी अलख नाथ औघड़ जी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में सभी छोटे बड़े धार्मिक स्थलों का संपूर्ण ब्योरा एकत्रित करके कार्यालय द्वारा सूचीबद्ध कर जिला अध्यक्षों द्वारा सत्यापित करवा के राष्ट्रीय कार्यालय को सौंप दिया गया था
जिसका प्रयोग करते हुए पूज्य गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी राज आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विषय को गंभीर रूप से लेते हुए राज्य के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों को सूचीबद्ध कर उसके आय व्यय का लेखा जोखा प्रदेश सरकार द्वारा किए जाने की व्यस्था करने के आदेश जिलाधिकरियो को दे दिये हैं।
इस कार्य में सहभागिता का निर्वहन का श्रेय विश्व हिन्दू महासंघ भारत को भी जाता है. अब नहीं हो सकेगा भेदभाव पूर्ण आचरण सर्व धर्म एक समान, संविधान का सही रूप स्वरूप और प्रतिरूप से पालन किया जाएगा।
इसके साथ ही मा0 सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से धार्मिक स्थलों पर माइक से अजान को रोकने के लिए भी विश्व हिंदू महासंघ द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से सम्बंधित जिलाधिकारी से मिलकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के पूर्ण रूप में अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया गया।
योगराज की तुलना बुलडॉग से की, सभी कार्यकर्ता हिंदुत्व को मजबूत करें-बालयोगी अलखनाथ