बदायूं और मुरादनगर की घटना पर सीएम योगी ने लिया एक्शन: जांच एसआईटी की टीम करेगी
बदायूं और मुरादनगर की घटना पर सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कहा है कि बदायूं कांड की जांच एसटीएफ करेगी और मुरादनगर हादसे की जांच एसआईटी करेगी।
गाज़ियाबाद- @CMOfficeUP द्वारा स्वीकृति- मुरादनगर की घटना की जांच EOW की SIT टीम की जांच करेगी..बदायूं के लिए एसटीएफ की टीम को लगा कर कार्रवाई के निर्देश,शीघ्रातिशीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,घटना के लिए जरूरत अनुसार फास्टट्रैक में मुकदमा चलाये जाने की भी स्वीकृति pic.twitter.com/nGdSdLN4xL
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) January 6, 2021
बदायूं में अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की जांच यूपी एसटीएफ को दी गई है साथ ही मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से हुई मौत की जांच एसआईटी की टीम करेगी।
बता दें कि बदायूं में महिला से गैंगरेप और बेरहमी से हत्या के मामले में सीएम योगी बेहद नाराज हैं। उन्होंने एडीजी बरेली से पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीड़ित परिवार की मदद का भी आदेश दिया गया है।
बदायूं में बलात्कार की घटना: पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही जैसे ही प्रकरण SP के संज्ञान में आया, तत्काल त्वरित कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर @budaunpolice को भी निलंबित किया गया। 2 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है, फरार अभियुक्त पर इनाम की घोषणा की गई है: @PrashantK_IPS90 pic.twitter.com/gKAiv1vFCD
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) January 6, 2021
मालूम हो कि बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के धार्मिक स्थल में पूजा करने गई महिला के साथ आरोपितों ने हैवानियत की हद पार कर दी थी। सामूहिक दुष्कर्म के बाद निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी गई थी।
मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि के बाद अफसरों में खलबली मच गई। आरोपित मंदिर के महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
त्वरित कार्यवाही। @budaunpolice ने किया एक को गिरफ्तार https://t.co/x9m4wNDDop
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) January 5, 2021
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके में रविवार रात एक धर्मस्थल में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया।
आरोपियों ने महिला का एक पैर और एक पसली तोड़ दी थी। उसके शरीर का सारा खून बह जाने से उसकी मौत हुई। अब उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास, मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस ने मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की थी।
एफआईआर के मुताबिक महिला रविवार शाम धर्मस्थल पहुंची थी। सात घंटे बाद यानी रात 12 बजे पुजारी सत्यनारायण दास, वेदराम और यशपाल उसे अर्द्धनग्न हालत में घर के बाहर फेंक गए।
उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसका एक पैर टूटा हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस सोमवार दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची।
मंगलवार दोपहर बाद महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के शव की हालत देखकर खुद चिकित्सक तक हैरान रह गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी हिस्सा फट गया। उसकी बाईं सातवीं पसली टूटी हुई मिलीं और बायां फेफड़ा भी फटा हुआ था। इसके अलावा उसका बायां पैर टूटा हुआ मिला है जो महिला के साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां कर रहे थे।
बदायूं एसएसपी ने बताया कि महिला की मौत के मामले में हत्या और दुष्कर्म आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आई है। हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
वहीं मुरादनगर के दर्दनाक हादसे की बात करें तो इस घटना ने पूरी संगम विहार कॉलोनी को मातम में डाल दिया है।
गाजियाबाद के मुरादनगर में फल विक्रेता जयराम के अंतिम संस्कार के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर छत गिरने से कई जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गई थीं। घटना में 23 लोगों की मौत हो गई थी। कई घंटे तक बहुत लोग मलबे में दबे रहे थे।
भ्रष्टाचार ने कैसे 25 की जान ले ली ?
श्मशान के ठेकेदार #AjayTyagi का @ghaziabadpolice को बयान : “ इस तरह के लिन्टर की ज़रूरत नहीं थी लेकिन पैसों का ग़बन करने के लिए इस का बजट बढ़ाया गया। ठेके के एवज़ में JE के कहने पर मैंने EO और JE को 16 लाख रूपए दिए।” pic.twitter.com/nt4qxHzLke— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) January 6, 2021
