वैश्विक

लेटर ऑफ रिक्वेस्ट इश्यू: भारत और अमेरिका के बीच 3800 करोड़ का कैलिबर बंदूकों को खरीदने के लिए समझौता

चीन से सीमा पर तनाव के बीच और राष्ट्रपति जिनपिंग के उकसाने वाले बयान के बाद भारत सरकार ने नौसेना को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसी क्रम में भारत और अमेरिका के बीच 3800 करोड़ का एक समझौता हुआ है जिसके तहत अमेरिका भारतीय नौसेना को तीन घातक कैलिबर बंदूकें देगा। 

कैलिबर बंदूकों के मिलने से नौसेना की ताकत पहले से भी और अधिक बढ़ जाएगी। भारत ने 127 एमएम की 11 मीडियम कैलिबर बंदूकों को खरीदने के लिए अमेरिकी सरकार को लेटर ऑफ रिक्वेस्ट इश्यू किया है।

जानकारी के अनुसार एक बार अमेरिका में नई बंदूकों का उत्पादन शुरू हो जाता है फिर वे दूसरों देशों में सप्लाई होने के लिए तैयार हो जाएंगी। भारतीय युद्धपोतों पर अमेरिकी नौसेना की बंदूकों को नए सिरे से बदला जाएगा।

मध्यम कैलिबर बंदूकें भारतीय नौसेना में पहली बार उपलब्ध होंगी और पहले की बंदूकों की तुलना में काफी अपग्रेड भी होंगी।

बता दें कि पिछले चार सालों में भारतीय नौसेना ने अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ नजदीकी संबंध विकसित किए हैं, क्योंकि सैन्यबलों के लिए अधिकतर नए उपकरण अमेरिका से ही आ रहे हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 11 =