Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का किया विरोध

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप नेता अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे पार्टी नेताओ ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे आप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे आरोप लगाया
कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया है। 21 मार्च 2024 की रात को कथित शराब घोटाले को लेकर ईडी द्वारा भारी पुलिसबल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के यहां छापेमारी और पूछताछ की गयी। मुख्यमंत्री के पूछताछ मे सहयोग के बावजूद ईडी द्वारा उन्हे गिरफ्तार किया गया। जो अनुचित है।
करीब 2 साल से ईडी और सीबीआई द्वारा कथित शराब घोटाले की जांच चल रही है। लेकिन आज तक भी ईडी व सीबीआई एक रूपये की ना तो रिकवरी दिखा सकी है और ना ही मनी ट्रेल साबित कर सकी है।
इसके बावजूद ईडी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को करीब डेढ वर्ष और दिल्ली राज्य मे राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी सिंजय सिंह को भी पिछले 6 महीने से जेल मे डाल रखा है। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान, जिला महासचिव अजय चौधरी आदि मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =