News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन घायल
तेज रफ्तार के चलते बोलेरों कार रोडवेज से जा भिड़ीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) /भोपा। रोडवेज बस और बोलेरो की हुई जोरदार भिड़ंत में बोलेरो सवार दो लोगों की जहां दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं उधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा दो को मृत घोषित कर तीन अन्य को गंभीर घायलता के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।बताया जा रहा है कि भोपा थाना क्षेत्र के बेलडा निर्गाज्नी गंग नहर मार्ग पर यह भीषण सड़क हादसा पेश आया है यहां बीती देर रात्रि में रोडवेज बस और बोलेरो में तेज रफ्तार के चलते जबरदस्त भिड़ंत हो गई मृतक व् घायल गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव,निवाड़ी व् मेरठ निवासी बताये जा रहे है हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साईड करा अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है’।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र की गंग नहर पटरी पर आधी रात को रोडवेज बस व बुलेरो कार की आमने सामने जी जबरदस्त भिड़ंत हो गयी जिसमे बुलेरो सवार पाँच व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये और मोके पर चीख पुकार मच गई उधर आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह नजारा देखा तो मामले की स्थानीय पुलिस सहित यूपी ११२ डॉयल को सूचना दी गई। गंग नहर पटरी पर बेलडा व निरगाजनी झाल के बीच रोडवेज बस व बुलेरो कार की टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में ही मोके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया और किसी तरह पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया। जहां एक घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे को जिलाचिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनके तीन घायलों साथियों को गंभीरता के चलते हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घटना के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देकर बताया की रविवार , सोमवार की मध्य रात्रि लगभग १रू३० बजे गंग नहर पटरी पर रोडवेज बस व बुलेरो कार की आपस में हुई भिड़ंत में अंकुर पुत्र दिनेश त्यागी निवासी ग्यासपुर थाना निवाड़ी जिला गाजियाबाद व मोंटी पुत्र मनोज निवासी अमहेड़ा गंगा नगर मेरठ की मौत हो गयी है। जबकि इनके तीन साथियो को एम्बुलेंस द्वारा जिलाचिकित्सालय से गम्भीर घायलता के चलते हायर सेंटर रैफर कर दिया गया जिनमें विकास निवासी मुरादनगर गाजियाबाद,अभिषेक पुत्र संजय व शिवम पुत्र महेश निवासी ग्यासपुर थाना निवाड़ी मोदीनगर जिला गाजियाबाद शामिल है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस भोपा की तरफ से भोपा क्षेत्र के गांव सिंकन्दरपुर में जा रही थी जबकि बुलेरो कार सवार पुरकाजी की तरफ से मेरठ की और जा रहे थे। बताया जा रहा है की मृतक चालक मोंटी निवासी मेरठ बुलेरो कार को मेरठ विद्युत विभाग के अधिकारी के लिये चलाता था रविवार की शाम मोंटी अधिकारी को घर पर छोड़कर दोस्तो सँग इस ओर आया था। परिजनों को सुबह सवेरे हादसे की सूचना मिली तो उनमे कोहराम मच गया । उधर पुलिस अधिकारियों ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को गंग नहर से एक साइड करा मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।।

 

हरेंद्र मलिक, संजीव बालियान व दारा सिंह प्रजापति सहित कई ने किया नामांकनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा के लिए होने जा रहे सियासी जंग में पहले चरण के चुनाव के लिए शामिल जनपद मुजफ्फरनगर में होली के बाद मंगलवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर मारामारी का आलम बना रहा। कचहरी की सुबह से ही पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ अफसरों ने किलेबंदी कर दी थी। कड़ी सुरक्षा के बीच इंडिया, एनडीए गठबंधन के साथ ही बसपा और दूसरे छोटे दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान रालोद नेताओं के साथ पर्चा भरने पहुंचे तो उनके प्रतिद्वंद्वी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक और बसपा प्रत्याशी दारा सिंह भी अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर मजबूती के साथ दावेदारी जता गये। आज कुल १२ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अब केवल २७ मार्च का दिन ही शेष रह गया है। प्रमुख दलो के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने पर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।
मुजफ्फरनगर ससंदीय सीट के लिए नामांकन को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अफसर सतर्क रहे। कचहरी स्थित जिला मजिस्ट्रेट के कोर्ट में रिटर्निंग ऑफीसर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं नामांकन स्थल को सुरक्षित करने के लिए शहरी क्षेत्र में यातायात पर भी कई स्थानों पर बेरिकेडिंग करते हुए पुलिस ने पाबंदी लगा दी थी। मंगलवार होने के कारण शहर में ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह लगातार भ्रमण करते रहे।
सवेरे प्रमुख प्रत्याशियों में सबसे पहले इंडिया गठबंधन से सपा के प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद कादिर राणा, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, उनका पौत्र और छोटा पुत्र निशांत भी साथ रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद हरेन्द्र मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम देश का संविधान और व्यापारियों का सम्मान बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। आज देश में भाजपा की सरकार की नीतियों के कारण किसानों और व्यापारियो का सम्मान खो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं है। हम उसके लिए काम करेंगे।
इस दौरान नामांकन कक्ष में जाते हुए सीओ फुगाना रविशंकर द्वारा टोकने पर हरेन्द्र मलिक ने नाराजगी जताई। सीओ ने उनको पांच आदमियों के साथ ही अंदर जाने के लिए कहा था, जबकि उनके साथ उनका पौत्र विधायक पंकज मलिक का पुत्र भी अंदर जा रहा था। टोकने पर हरेंद्र मलिक ने सीओ से कहा कि अगर दूसरी पार्टी के लोगों पर भी यही नियम लागू होता है तो अगर नहीं तो चुनाव तो होता रहेगा, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान एनडीए गठबंधन में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरने पहुंचे। उनके साथ रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी आदि नेतागण भी मौजूद रहे। नामांकन के अबाद संजीव बालियान ने कहा कि ये नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। भाजपा ने देश को सुशासन दिया है, आज देश में मोदी मैजिक की आंधी है। उन्होंने कहा कि हम अपने दस साल के काम लेकर जनता के बीच जा रहे है।
मूलभूत सुविधा, सड़क बिजली और पानी मुहैया कराई। ८० सीटों पर जीतेंगे, यहां कोई परिवारवाद नहीं है। हम जाति धर्म की राजनीति करते हुए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। देश के साथ ही मुजफ्फरनगर बदल रहा है। ये आंधी है मोदी के नाम, इसमें विपक्ष नहीं टिक पायेगी। इसके साथ ही बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने भी अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ नामांकन किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों के कारण जनता त्रस्त है। पिछडों और दलितों को लाठी के जोर पर दबाया जा रहा है। जनता इसका जवाब इस चुनाव में देने जा रही है। राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के प्रत्याशी नंद किशोर गुर्जर और निर्दलीय प्रत्याशी चरण सिंह के साथ ही कुल १२ प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। जबकि इससे पूर्व ५८ नामांकन पत्र खरीदे गये थे। २७ मार्च बुधवार को भी नामांकन दाखिल होंगे। इस दिन नामांकन का अंतिम दिन है। २८ को जांच और ३० मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

 

शातिर वांछित अभियुक्त को दबोचाMuzaffarnagar News
जानसठ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस द्वारा फायरिग की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र व मोटरसाईकिल बरामद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ राम आशीष यादव व थाना प्रभारी जानसठ सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक भौसले के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा २१ मार्च को कस्बा जानसठ मे काला गेट के सामने स्थित बरकत होटल पर हुई फायरिग की घटना में वांछित ०१ अभियुक्त को खतौली रोड मदरसे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र व मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वादी शाहिद पुत्र मौ० शफी निवासी बेरियान कस्वा व थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना जानसठ पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि कस्बा जानसठ मे काला गेट के सामने वादी का होटल है। २१ मार्च को वादी अपने होटल पर मौजूद था तो मोटरसाईकिल पर सवार ०३ युवको द्वारा वादी पर जान से मारने की नीयत से फायरिग करने की घटना कारित की है। जिसके सम्बन्ध में थाना जानसठ पर मामला दर्ज किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा ०१ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। ’गिरफ्तार अभियुक्त सूरज गुर्जर पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम अहरोडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा ३१५ बोर। (घटना में प्रयुक्त), ०१ मोटरसाईकिल सुपर स्पलेण्डर रंग काला(घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० जितेन्द्र सिंह थाना जानसठ, उ०नि० सतपाल सिंह थाना जानसठ, है०का० जोगेन्द्र सिंह, अमित यादव, शैलेंद्र भाटी, का० प्रदीप कुमार थाना जानसठ शामिल रहे।

 

ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टै्रन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात ट्रेन की चपेट आकर एक युवक की मौत हो गई। नागरिको ने जब इसकी सूचना थाना नई मन्डी पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नई मन्डी पुलिस ने थाना जीआरपी का क्षेत्र होने के कारण जीआरपी पुलिस को इसकी खबर दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो शव की पहचान पीडब्लूडी कर्मचारी रिषीपाल पुत्र गौरव मलिक के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब इसके बारे मे बताया तो परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पडौसियो के साथ रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचे। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छा गया।

 

घेर में सो रहे नौकर की हत्या से हड़कम्प
तितावी।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) घेर मे सो रहे नौकर की हत्या से हड़कम्प मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बुढीना कला निवासी किसान जितेन्द्र कुमार सैनी पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम बुढीना कलां थाना तितावी, मुजफ्फरनगर के नौकर सुमरा पुत्र नामालूम निवासी बंगाल उम्र करीब ५२ वर्ष की अज्ञात द्वारा हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थानाध्यक्ष तितावी द्वारा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि मृतक सुमरा उपरोक्त विगत ०६-०७ महिने से जितेन्द्र कुमार उपरोक्त के यहाँ रह रहा था। रात्रि में वह घेर में सो रहा था जहाँ पर अज्ञात द्वारा उसके सिर में २० किलो का लोहे का बाट मार कर हत्या कर दी गयी है । थाना तितावी पुलिस द्वारा बाट को कब्जा पुलिस में लिया गया है। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

सांसद बनाकर संजीव को तीसरी बार दिल्ली भेजो, लखनऊ से जिले को बड़ा इनाम मैं दिलाऊंगाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान का नामांकन भरवाने के लिए यहां आये यूपी सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि इस बार देश में पीएम मोदी के दस साल के कार्यकाल में हुए विकास की आंधी है। मुजफ्फरनगर सीट पर पार्टी ने तीसरी बार डॉ. संजीव बालियान पर जो विश्वास जताया है, वो इसके हकदार हैं। उन्होंने इस जिले को बहुत कुछ दिया है। लखनऊ में जब भी आते, मिलते तो केवल मुजफ्फरनगर के लोगों के लिए कुछ न कुछ लेकर ही जाने का काम करते। डिप्टी सीएम ने कहा कि तीसरी बार उनको सांसद बनाकर दिल्ली भेजो, मैं वादा करता हूं कि लखनऊ से इस जिले को बहुत बड़ा इनाम दिलाने का काम करूंगा।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को दोपहर हेलीकॉप्टर से दोपहर के समय मुजफ्फरनगर पहुंचे। पुलिस लाइन में मंत्री कपिल देव और अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वो कार से महावीर चौक स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पर पहुंचे। यहां केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और रालोद नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि संजीव बालियान उनके अच्छे मित्र है।
वो जब भी लखनऊ आये, तो कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद के लिए कुछ न मांगा है। मुख्यमंत्री योगी से मिले या मुझ से मुलाकात हुई, उनके द्वारा हर बार अपने इस जिले के लिए कुछ न कुछ जिद की और केन्द्र सरकार से भी बड़ी परियोजना लाकर विकास कराया है। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी मैजिक की आंधी में पूरा विपक्ष उड़ने जा रहा है। तुम भी तीसरी बार यहां से संजीव बालियान को सांसद बनाकर दिल्ली भेजे, मैं इस जिले को लखनऊ में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ा इनाम दिलाने का काम करूंगा।
इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री अनिल कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल, रालोद विधायक राजपाल बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष रालोद संदीप मलिक सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता, उद्यमी, व्यापारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जयंत के साथ आने से विपक्ष की जमानत जब्त करा देंगे संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि नामांकन से पहले ही पीएम मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से लोगों में उत्साह है। जाति धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर लोग भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रहे है। मुजफ्फरनगर में एक तरफा चुनाव अब तय हो चुका है। अखिलेश यादव ने हमेशा परिवार दंगा एसोसिएशन चलाते रहे है, यही कारण है कि यूपी की जनता ने आज उनको हाशिये पर रख दिया है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से साफ हो चुकी है। पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए यूपी की जनता सभी ८० सीट भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को देने जा रही है। विपक्ष को यहां पर शून्य मिलेगा। चौ. चरण सिंह के आशीर्वाद के साथ यूपी में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से हुए गठबंधन का पूरा लाभ मिलेगा। इस गठबंधन के कारण मुजफ्फरनगर में हम विपक्ष की जमानत जब्त कराने का काम जनता के सहयोग से करेंगे।
मुजफ्फरनगर में गुरूवार को ढाई घंटे बितायेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ २८ मार्च को वेस्ट यूपी में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए उनका जनपद मुजफ्फरनगर और शामली का अधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी दोनों मिलों में प्रबुद्धजन सम्मेलनो ंमें सीधा संवाद करेंगे। मुजफ्फरनगर वो करीब ढाई घंटे बितायेंगे। इसके बाद शामली जाने का कार्यक्रम है। अधिकारिक प्रोग्राम के अनुसार सीएम योगी २८ मार्च को विशेष विमान से सरसावा एयरपोर्ट सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से उड़कर ११.३० बजे पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में उतरेंगे। यहां से कार द्वारा वो जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करते हुए सीधा संवाद करेंगे। सम्मेलन के बाद वो करीब १५ मिनट पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद एक बजे वो हेलीकॉप्टर से शामली जनपद के लिए रवाना होंगे।

 

सड़क हादसे में दंडी आश्रम के प्रबंधक की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा थाना क्षेत्र की पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम के मैनेजर पवनीश शर्मा अपनी पत्नि मीनाक्षी उर्फ गुंजन के साथ हरिद्वार गंगा स्नान कर कार द्वारा वापिस लौटते वक्त गांव तुगलकपुर कम्हेडा पुरकाजी क्षेत्र मे एक अन्य कार की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो द्वारा पवनेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

 

सिविल लाइन पुलिस ने दो वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर के आदेश के अनुक्रम में वाछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पर टीम द्वारा चैंकिग व गस्त के दौरान साकेत मेन रोड डाकखाने वाली गली के सामने से वांछित अभियुक्तगण नविन उर्फ नवीन अंडा पुत्र भूप सिंह निवासी धर्मपुरी थाना सिविल लाइन मु०नगर, पपनी उर्फ विजय पुत्र शिवकुमार निवासी रैदासपुरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि० नविन उर्फ नवीन अंडा पुत्र भूप सिंह निवासी धर्मपुरी थाना सिविल लाइन मु०नगर, पपनी उर्फ विजय पुत्र शिवकुमार निवासी रैदासपुरी थाना सिविल लाइन मु०नगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सत्येन्द्र सिंह, है० का० जीत सिंह, है०का० नितिन कुमार शामिल रहे।

 

पेपर मिल में लगी आग, दमकल टीम बुझाने में जुटी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिखेड़ा थाना क्षेत्र में अल्पना पेपर मिल में आग लग गई। बताया गया कि वेस्ट सामग्री में आग लगी है। दमकल विभाग की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है। बताया गया कि अल्पना पेपर मिल अभी नया लगा है। वहां पर वेस्ट सामग्री व मशीन अभी लाकर रखी गई है। लेकिन आज आग लग गई। दमकल विभाग अधिकारी आरके यादव ने बताया कि १० फायर टैंकरों के साथ आग को बुझा जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने में आसपास की फैक्टरी से भी फायर टैंकर मंगाए गए हैं।

 

नामांकन स्थल का एसपी सिटी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ के नामांकन प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के उद्देशय से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश। लोकसभा चुनाव-२०२४ के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने, निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया। एसपी सिटी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए बैरीकेडिंग, कन्ट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा उपकरणों तथा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही एसपी सिटी द्वारा नामांकन स्थल की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था हेतु बनाये गये ड्यूटी प्वाइन्ट को चौक किया गया तथा डियूटीरत पुलिस बल को लोकसभा चुनाव-२०२४ नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन कराने, नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को चौकिंग के बाद ही अंदर भेजने, बिना आई०डी० कार्ड/अनावश्यक लोगों को प्रवेश न देने, प्रत्याशी समर्थकों को निश्चित दूरी पर रोकने, भीड-इक्टठी न होने देने तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने/करवाने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण को दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी फुगाना डॉ० रविशंकर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

बालक कार की टक्कर से हुआ घायल
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मोरना–जानसठ मार्ग पर तेजी से आ रही कार ने सड़क से जा रहे बालक को टक्कर मार दी। जिसमें बालक घायल हो गया घायल को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में ले लिया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में सोमवार को १० वर्षीय तनिष पुत्र अनुज सड़क से गुजर रहा था कि तेजी से आ रही बलेनो कार क्क ११ ष्टस्न ०३६२ ने उसे टक्कर मार दी। आनन फानन में घायल तनिष की एम्बुलेंस द्वारा भोपा अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की तथा कार चालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया।घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।

 

चैकिंग के दौरान रूपये किये जब्त
मंसूरपुर/भौराकलां।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस.एस.टी टीम तथा थाना मन्सूरपुर पुलिस की अवैध धन परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जहां पुलिस चैकिंग ४,५०,०००/- रूपये जब्त किये गये। आगामी लोकसभा चुनाव- २०२४ को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहित के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन को रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र सिंह नागर तथा प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह थाना मन्सूरपुर के कुशल नेतृत्व में एस.एस.टी. टीम तथा थाना मन्सूरपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चौकिंग थाना मन्सूरपुर के गेट के सामने एन.एच.-५८ पर एक गाड़ी से ४,५०,०००/- रुपये जब्त किये गये। उपरोक्त अवैध धन बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २५ मार्च को एस.एस.टी. टीम तथा थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा एन.एच-५८ पर मेरठ से मुजफ्फरनगर आने वाले वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी चौकिंग के दौरान एक ग्रैंड विटारा कार एचआर ८७एल १०५८ को चौकिंग हेतु रोका गया तथा कार की सघन तलाशी ली गयी तो कार में ४,५०,०००/- रुपये मिले। कार में सवार व्यक्ति मनीष कुमार पुत्र साहिबराम निवासी ५४५ सैक्टर-१६ फरीदाबाद, हरियाणा से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका ओर न ही धनराशि से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सका। एस.एस.टी. टीम व थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके कब्जे से ४,५०,०००/- रुपये नगद बरामद किया। बरामदगी करने वाली टीम में संजय कुमार (स्टैटिक मजिस्ट्रेट), उ०नि० रामनिवास सिंह थाना मन्सूरपुर, का० सतेन्द्र कुमार थाना मन्सुरपुर, का० रवि कुमार थाना मन्सुरपुर शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर इसके अलावा एस.एस.टी टीम तथा थाना भौराकलां पुलिस की अवैध धन परिवहन करने वालों के विरूद्ध ०कार्यवाही की जहां पुलिस चैकिंग २,१३,४००/- रूपये किये गये जब्त। आगामी लोकसभा चुनाव- २०२४ को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहित के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन को रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगना डॉ० रवि शंकर तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश चिकार थाना भौराकलां के कुशल नेतृत्व में एस.एस.टी. टीम तथा थाना भौराकलां पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चौकिंग भौराकलां तिराहे से ०१ मोटरसाईकिल से २,१३,४००ध्- रूपये जब्त किये गये। उपरोक्त अवैध धन बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एस.एस.टी. टीम तथा थाना भौराकलां पुलिस द्वारा भौराकलां तिराहे पर वाहनो की सघन चौकिंग की जा रही थी चौकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल को चौकिंग हेतु रोका गया तथा सघन तलाशी ली गयी तो मोटरसाईकिल से २,१३,४००/- रुपये मिले। मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति धर्मेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका ओर न ही धनराशि से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सका। एस.एस.टी. टीम व थाना भौराकलां पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में बिजेन्द्र सिंह (स्टैटिक मजिस्ट्रेट), उ०नि० गनेश कुमार शर्मा, का० पवन सोलंकी, का० रिंकु थाना, ललित थाना भौराकलां शामिल रहे।

 

 

होली मनाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट
आठ पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जMuzaffarnagar News
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) छछरौली गांव में महिला को जबरदस्ती गुलाल लगाने व छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान लाठी डंडे चलने से एक अधेड़ और एक युवक घायल हो गया।दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर बाद गांव के ही लगभग आधा दर्जन युवक उसके घर में आ गये।और एक महिला को जबरदस्ती गुलाल लगाने लगे और बहाने से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिस पर महिला ने शोर मचाया तो महिला का पुत्र मौके पर आ गया जिसे देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपियों ने युवक को खेत से वापस आते समय दबोच लिया और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उसपर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने मौके पर आकर उसकी जान बचाई। वही दूसरे पक्ष के अनुसूचित जाति के करतार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम लगभग आठ युवक अपने चार अज्ञात साथियों के साथ दौड़ते हुए उसके मोहल्ले में आ गए और उसके भाई कूड़ा को जातिसूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की नीयत पर उसपर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले के बाद गंभीर चोट लगने से कूड़ा बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए पुलिस ने दोनों घायलों का चिकित्सा परीक्षण कराकर करतार सिंह की तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।घटना को लेकर सोमवार की रात पुलिस की कड़ी नोकझोंक एक पक्ष के साथ हुई है।घटना को लेकर गांव में रोष व्याप्त है।

 

कार सवार महिला व रेहडा चालक घायल
चरथावल। बाइक का इंजन लगी रेहडा चालक को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर पेड से जा टकराई जिसमें रेहडा चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया साथ ही कार में बैठ ी महिला भी घायल हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों के उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया चरथावल थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द गेट के समीप बाइक का इंजन लगी रेहडा चालक सामने से आने से कार द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया जिसके बाद कार भी पेड से जा टकराई और जहां रेहडा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार में सवार महिला भी घायल हो गयी। उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

फूलों की खेली होलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महामण्डलेश्वर गीता मनीषी ’स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जी ओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से सोमवार को फूलों की होली,गीता पाठ व भजन भाव शाम ६ः०० से पंडित कृष्णा नन्द जी एवम पंडित संजय जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम पण्डित जी ने विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के १२वें अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह अध्याय भक्तियोग पर आधारित है तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे,आज बृज में होली रे रसिया, मैं तो तुम संग होली खेलूगी, रंग बरसे दरबार कान्हा जी थोरे रंग बरसे, राधे राधे बोल तेरे घर भी आयेंगे घनश्याम,जग में सुंदर है दो नाम,श्री अजय गर्ग एवम सजंय अरोरा द्वारा भजन भाव से सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, पण्डित कृष्णा नंद , देवेन्द्र शर्मा ,शैलेन्द्र किंगर, सतीश गर्ग,मोनिका, निशा,मीनाक्षी गर्ग, संजय अरोरा, राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम , मधु शर्मा, अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, रेनू मित्तल अनीता गर्ग आदि । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =