Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नामांकन स्थल का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ के नामांकन प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के उद्देशय से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

लोकसभा चुनाव-२०२४ के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने, निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया।

एसपी सिटी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए बैरीकेडिंग, कन्ट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा उपकरणों तथा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

साथ ही एसपी सिटी द्वारा नामांकन स्थल की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था हेतु बनाये गये ड्यूटी प्वाइन्ट को चौक किया गया तथा डियूटीरत पुलिस बल को लोकसभा चुनाव-२०२४ नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन कराने, नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को चौकिंग के बाद ही अंदर भेजने, बिना आई०डी० कार्ड/अनावश्यक लोगों को प्रवेश न देने, प्रत्याशी समर्थकों को निश्चित दूरी पर रोकने, भीड-इक्टठी न होने देने तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने/करवाने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण को दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी फुगाना डॉ० रविशंकर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =