Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli: दुल्हन का स्टेज से फायर करने का वीडियो वायरल

Khatauli  खतौली में शादी समारोह में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन पिस्टल से फायरिंग करने वाली दुल्हन और उसके साथ डांस कर रहे दूल्हे के बारे में पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।

दो दिन पहले वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था। वीडियो एक शादी समारोह का था। शादी में दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे और दुल्हन हाथ में लिए पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रही थी। इस दौरान दूल्हा नाच रहा था और पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। किसी ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो एक माह पहले शादी समारोह की बताई जा रही है

लेकिन इस वीडियो को किसी ने बृहस्पतिवार को वायरल किया, जो एक ही दिन में खतौली व आसपास पूरे क्षेत्र में तेजी के साथ वायरल हुआ है। खतौली पुलिस ने वीडियो के बारे में सुराग लगाने शुरू किए थे। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस को दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इस दौरान किसी ने पुलिस को वीडियो दूधली गांव की होने की जानकारी दी।

वहां भी वीडियो के बारे में पता नहीं चल सका तो खतौली कोतवाली में दरोगा तपन जयंत की तहरीर पर अज्ञात दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। २० मार्च की शाम पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वीडियो दिखा कर ग्रामीणों से भी दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी कर रही है। सीओ खतौली ज्ञानेंद्र नागर ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन के बारे में जानकारी करने के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 12 =