पिछले एक दशक से ब्राहमण समाज प्रत्येक क्षेत्र मे पिछडता जा रहा है: पं.उमादत्त शर्मा
मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पं.जितिन प्रसाद द्वारा नवगठित ब्राहमण चेतना परिषद की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष पं.उमादत्त शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे ब्राहमण समाज की राजनैतिक,सामाजिक तथा आर्थिक स्थिती पर चर्चा हुई।
सर्वप्रथम परिषद की कार्यकारिणी का आपस मे परिचय होने के बाद परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पं.जितिन प्रसाद की संस्तुति पर सभी को मनोनयन पत्र देकर तथा पटका पहना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पं.उमादत्त शर्मा ने कहा कि पिछले एक दशक से ब्राहमण समाज प्रत्येक क्षेत्र मे पिछडता जा रहा है जो समाज के लिए अच्छा संकेत नही है।
सदियो से ब्राहमण समाज हर क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका मे रहा है। परन्तु आज एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत हम अपनी पहचान खोते जा रहे हैं तथा दूसरे लोगो के पिछलग्गू बन गए हैं।
हमारे अपने गौरवशाली इतिहास को टटोलना होगा और सर्वसमाज का नेतृत्व करने के लिए अपनी सोच में परिवर्तन करना होगा। एक और आरक्षण की कुव्यवस्था के कारण हमारा नौजवान बेरोजगार होता जा रहा है
दूसरी और हमारा युवा वर्ग अपने संस्कारो को भूलता जा रहा है। अभिभावकों को बच्चो के संस्कारो पर ध्यान देना चाहिए। नौजवानो को नशे से बचना चाहिए।
इसके अलावा हम राजनैतिक क्षेत्र मे भी पिछडते जा रहे है। इस और गंभीरतासे ध्यान देने की जरूरत है। सभा मे अमलेश शर्मा, विनोद शर्मा, बालकिशन शर्मा,कांग्रेस सेवादल से सतीश शर्मा,संदीप वत्स, विनोद शर्मा,मयंक शर्मा, सुमित वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
