साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया
मुज़फ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के गाँधी नगर ५० फूटा रोड़ टंकी के पास स्थित कार्यालय पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया।
ट्रस्ट कार्यालय पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा महाराष्ट से आये आर्मी रिटायर्ड राजेन्द्र सिंह व वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. रवित आर्य का कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
गोष्ठी में आर्मी रिटायर्ड राजेन्द्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जनपद में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा सराहनीय कार्य करने के लिए चर्चित होता रहा है।
बेसहारा व गरीबो की सहायता को दिन रात हमेशा तत्पर रहता हैं। वही डॉ. रवित आर्य ने बताया कि कोरोना वायरस के दौरान लगे लॉक डाउन में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा अनेको सहायता की गई।
दिन रात कोरोना योद्धा के रूप में कोरोना महामारी में कार्य कर रहे लोगों का पूरा ध्यान रखने का कार्य किया गया। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ठीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने देश भर में महिलाओं छात्राओ के साथ हो रहे घिनोने अपराधों पर रोक लगे महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए अस्वात किया जाए
ताकि घर से निकलने में कोई भी महिला या छात्रा न कतराए। इस मौके पर ट्रस्ट की राष्ठीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी, राजू सैनी, अंकित सैनी,स्नेहलता चौधरी, निक्की त्यागी, पंकज प्रजापति एवं प्रताप सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
