मुज़फ्फरनगर: शादी के 8 माह बाद ही विवाहिता को जहर पिला दिया ससुरालजनों ने
मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में शादी के आठ माह बाद ही दंपति के बीच इतना विवाद बढा की मामला तूल पकड गया। ससुराल जनो ने एकत्र होकर विवाहिता को जहर पिला दिया।
जिसके बाद विवाहिता की हालत गंभीर हो गई। उसे सिविल लाईन थाने के सामने स्थित एक नर्सिग होम में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
भोपा थाने पर दी गई तहरीर में मन्सूरपुर निवासी वहाब खान पुत्र वहीद ने बताया कि आठ महीने पहले उसकी भतीजी अफसाना की शादी भोकरहेडी निवासी वाजिद पुत्र जमील के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज को लेकर उसकी भतीजी को प्रताडित करने का काम शुरू हो गया था।
उसके पति वाजिद, ससुर जमील, सास पफरजाना, देवर माजिद व ननद शमीना उसे लगातार प्रताडित करते थे। इन आठ महीनो में कई बार विवाहिता अपने मायके पहुंची और ससुरालजनो की मांग के बारे में बताया।
भोकरहेड़ी में शादी के आठ माह बाद ही दंपति के बीच इतना विवाद बढा की मामला तूल पकड गया। ससुराल जनो ने एकत्र होकर विवाहिता को जहर पिला दिया। जिसके बाद विवाहिता की हालत गंभीर हो गई। सिविल लाईन @muzafarnagarpol थाने के सामने स्थित एक नर्सिग होम में लाकर भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/kCVlNy9EQj
— News & Features Network (@mzn_news) January 10, 2021
इस बीच उत्पीड़न बढ गया और वाजिद के दूसरे निकाह की तैयारी शुरू हो गई। वहाब खान का आरोप है कि कुछ दिन पहले इन लोगों ने उसकी भतीजी के साथ मारपीट भी की थी।
लेकिन लडकी को उन्होंने समझा बुझाकर शांत कर दिया था। इस नाराजगी को मामूली बात समझकर परिवार ने कोई कार्यवाही नहीं। जिससे ससुरालजनो के हौंसले बुलन्द हो गये।
इन लोगों ने शनिवार की दोपहर विवाहिता को धेखे से जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इस बीच पडौसियों ने सूचना लडकी के मायके वालो को दी।
https://twitter.com/mzn_news/status/1347955292961710082?s=20
तत्काल ही मायके से लोग भोकरहेडी पहुंच गये और विवाहिता को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां गंभीर हालत में डाक्टरो ने उसका उपचार शुरू किया है।
जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई गई है। विवाहिता के चाचा वहाब खान का कहना था कि ये लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रूपये की राशि मांग रहे थे।
लेकिन उसकी भतीजी अफसाना के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में उसके घर पर दो लाख की राशि का इंतेजाम नहीं हो पाया था। जिसके चलते आरोपियों ने विवाहिता को हत्या की नियत से जहर पिला दिया।
