Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया

मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद जयंति के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिको व सामाजिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

स्वामी विवेकानंद की जयंति के अवसर पर आज जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी अनेक स्थानो पर विभिन्न स्वामी विवेकानंद जयंति राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया गया। नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओ,सामजिक स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो ने सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

इस अवसर पर राज्यंमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओ के प्रेरणा श्रोत हैं, उन्होने युवाओ से नशामुक्त जीवन जीने तथा राष्ट्र व समाजहित मे कार्य करने का आग्रह किया।

इस दौरान राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,राजेश पाराशर,अचिन्त मित्तल सहित कई पदाधिकारियो ने स्वामी विवेकानंद जी की मुर्ति पर मार्ल्यापण किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − one =