जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनकर समाधान कराया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने फरियादियो की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे फरियादियो की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष रही समस्याओ के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए की जनसमस्याओ के निराकरण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए।
अधिकारी जन समस्याओ के प्रति पूरी तरह गंभीर रहें। ताकि आम जन को अपनी समस्याओं/कार्यो के लिए अधिकारियों/विभाग के चक्कर ना काटने पडें। इस दौरान कई फरियादियो ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।

