ब्लाक रामनगर : परियोजना अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा , कमी मिलने पर कड़ी फटकार
रामनगर । ब्लाक रामनगर में परियोजना अधिकारी ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और आवासों के शत प्रतिशत फीडिंग करने के निर्देश दिए । कार्य प्रगति की जानकारी लेते समय कमी मिलने पर सम्बंधित को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूरा करें।
रामनगर ब्लॉक में दोपहर करीब 1 बजे नवागत पीडी भोला शंकर कनौजिया जब पहुंचे तो ब्लॉक में अफरा तफरी मच गई । कर्मचारी समझ नहीं पाए कि कौन अधिकारी आ गए हैं। जब पता चला कि जिले के नवागत पीडी हैं और मुआयना करने आए हैं तो सभी अपने अपने पटल पर जम गई।
पीडी द्वारा ब्लॉक कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया गया और बारी बारी से पटल सहायकों के बारे में पूछा । उनके क्या कार्य हैं यह भी जानकारी ली। उन्होंने अनुपस्थित लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन पर कार्रवाई के लिए लिखा।
आवास तुरन्त अपलोड करें: समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य के बारे में पूछा तथा कहा कि जिन जिन गांव में भी प्रधानमंत्री आवास रह गया हो तुरंत आवास अपलोड करा दे।
अपात्रों के आवासों को डिलीट करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जहां जहां पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था उन सचिवों को कड़ी फटकार लगाई गई। सभी सचिवों ने अलग-अलग कारण बताए जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि पंचायत घर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए। एडीओ पंचायत अखिलेश दुबे ने बताया कि ब्लॉक में 6 पंचायत घर पूर्ण हैं तो उन्होंने प्रसन्नता जताई।
इसके अलावा सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति पूछी और कितने शौचालय स्वयं सहायता समूह को हैंड ओवर हो गए हैं कितने होने हैं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।
समूह मजबूत करें : उन्होंने एडीओ आईएसबी देव नायक से स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि समूह को मजबूती से चलाएं और नए समूह बनाते रहें।
महिलाओं को तरक्की के रास्ते पर ले जाने में समूह सहायक सिद्ध होते हैं ।उन्होंने कार्यालय में मौजूद पत्रावली यों के रखरखाव को भी देखा और सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए।
मनरेगा कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी 80 से 90 दिन का कार्य श्रमिक किए हों उनको 100 दिन तुरंत पूरा करवाया जाय। महिलाओं को भी काम से जोड़ा जाए और व्यक्तिगत लाभ परक वाले कार्य शुरू कराए जाए।
उन्होंने व्यक्तिगत लाभ के कार्यों की सूची भी जानी। उनके अचानक आ जाने से ब्लॉक में लोग सन्न दिखे। पीडी ने बताया कि उनका यह पहला ब्लॉक का निरीक्षण था। जो जो कमियां थी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। अभी अन्य ब्लॉको का निरीक्षण चलता रहेगा।

