वृहद रोजगार मेले का आयोजन: छात्र एवं युवाओ के भविष्य को लेकर सरकार पूरी तरह सजगः कपिल देव
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार समाज के अन्य वर्गो के अलावा छात्र एवं युवाओ के भविष्य को लेकर भी पूरी तरह सजग है। सरकार का हर संभव यह प्रयास है कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा मिले। ताकि वे स्वावलम्बी हो सकें। वृहद रोजगार मेले का आयोजन सरकार की इस मंशा को दर्शाता है।
नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राम कॉलेज मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कॉलेज सभागार मे युवाओं को रोजगार देने के उददेश्य से आयोजित वृहद रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग किसान, मजदूर, छात्र सभी के हितो के लिए पूरी तरह समर्पित है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उददेश्य से आयोजित वृहद रोजगार मेला युवाओ के स्वर्णिम भविष्य के लिए एक सार्थक प्रयास है। उन्होने मंच के माध्यम से रोजगार मेले मे प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम मे अतिथियों के रूप मे पहुंचे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,बुढाना विधायक उमेश मलिक,खतौला विधायक विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह,भाजपा नेता संजय गर्ग आदि को श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमेन डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ,प्राचार्य डा.बी.के.त्यागी,डा.प्रेरणा मित्तल आदि कॉलेज प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियो ने सभी अतिथियो को बुके भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को विधायक उमेश मलिक व अन्य अतिथियो ने भी सम्बोधित किया तथा सभी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाए दी। उल्लेखनीय है कि वृहद स्तर पर श्रीराम कॉलेज ग्रुप आफ कॉलेज में युवाओ को रोजगार देने के उददेश्य से मिशन रोजगार के अर्न्तगत जिला सेवायोजन कार्यालय,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,कौशल विकास मिशन के संयुक्त प्रयासो द्वारा एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले मे आने वाले अभ्यर्थियो के रजिस्टै्रशन के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा काउंटर बनाया गया था। ताकि मेले मे प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें।
रोजगार मेले मे प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों मे कम से कम कक्षा 8,कक्षा 10, कक्षा-12, स्नातक, सनातकोत्तर,.बी.ए,एम.बी.ए.,आई.टी.आई.,पॉलीटेक्निक डिप्लोमा इत्यादि पास 18 वर्ष से 35 वर्ष के आयु के छात्र-छात्राए शामिल रहे।
रोजगार मेले मे स्थानीय उद्योगध्कम्पनियो के अलावा विभिन्न क्षेत्रो से 40 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनप्रतिधियो द्वारा रोजगार मेले मे प्रतिभाग करने वाले एवं साक्षात्कार मे सफल प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र/नियुक्ति पत्रो का वितरण किया गया।
इस दौरान कॉलेज प्रशासन के अलावा शिक्षा विभाग एवं पुलिस तथा प्रशासन से जुडे अधिकारी मौजूद रहे।

