उत्तर प्रदेश

Bareilly- तीन संदिग्धों को पकड़कर एसीएमओ की कार बरामद

Bareilly शील चौराहे पर सोमवार रात बदमाशों ने एसीएमओ की कार फिल्मी अंदाज में दौड़ा ले गए। कार में पीछे एसीएमओ की सास बैठीं थीं। जिन्होंने कूदकर खुद को बचाया। पुलिस ने एसीएमओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, एसओजी ने तीन संदिग्धों को पकड़कर कार बरामद कर ली है।

बारादरी क्षेत्र की सिटी हार्ट कॉलोनी निवासी डॉ. पवन कपाही एसीएमओ हैं। उनके पुत्र वंश कपाही बांग्लादेश के ढाका से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार रात वंश करीब एक बजे अपनी नानी किरण के साथ दवा लेने शील चौराहे पर आए थे। नानी कार में पीछे की सीट पर बैठीं थीं। जबकि वंश कार में चाबी लगी छोड़कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चले गए। 

अचानक एक शख्स आया और गेट खोलकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। उसने चाबी घुमाकर कार आगे बढ़ा दी। इसे देखकर वंश कार की ओर भागे तो नानी की भी चीख निकल गई। इस दौरान वह तेजी से गेट खोलकर चलती कार से कूद पड़ीं। वहीं, आरोपी कार लेकर फरार हो गया। 

कार लूट के मामले में Bareilly पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें प्रेमनगर क्षेत्र का चर्चित बिलाल घोसी और उसके साथी शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस को पता लगा है कि एसीएमओ की कार रात में ही बेच दी गई थी। जिन्होंने कार खरीदी और जो इसमें साझीदार रहे, सभी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। बुधवार को मामले का खुलासा हो सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − one =