उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: मृत गाय के साथ भाजपा नेता और विधायक के खिलाफ अपशब्द वीडियो बनाकर किया वायरल

Shahjahanpur मीरानपुर कटरा में भाजपा नेता और विधायक के खिलाफ अपशब्द कहते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

मोहल्ला आतिशबाजान निवासी दिव्यांश मिश्रा की गाय की रविवार की रात मौत हो गई। बताते हैं कि उसने मृत गाय के शव को दफन कराने के लिए गोरक्षकों समेत विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस को कॉल की।

रात होने की वजह से उसे कहीं से मदद नहीं मिल सकी। इससे नाराज दिव्यांशु मिश्रा और सौरभ यादव ने मृत गाय के साथ वीडियो बनाया। इसमें भाजपा सरकार, गोरक्षक संघ के पदाधिकारियों व विधायक का नाम लेते हुए अपशब्द कहे। उनका वीडियो वायरल हो गया। 

लोगों ने शाहजहांपुर पुलिस के एक्स एकाउंट पर वीडियो को टैग कर कार्रवाई की मांग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण त्यागी और पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. वीरेश गौड़ से गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद खुदागंज रोड किनारे जेसीबी से शव को दफन करा दिया। 

शाहजहांपुर में हुए एक घटना ने एक बार फिर दिखाया कि समाज में जानवरों के साथ हो रही निर्ममता और अवैध गतिविधियों के मामले में भी अब कोई क्षमा नहीं करेगा। इस घटना में दो युवकों ने भाजपा नेता और विधायक के खिलाफ अपशब्द कहते हुए एक वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। इसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और पशु क्रूरता अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 12 =