उत्तर प्रदेश

Agra: हाईवे पर accident, दो भाग में बंट गया शरीर

Agra नेशनल हाईवे पर  रामबाग फ्लाईओवर पर बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे भारी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दोनों दिल्ली से बाइक पर शिकोहाबाद जा रहे थे। 

 शिकोहाबाद निवासी जितेंद्र (28) दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में बनी कैंटीन के निजी कर्मचारी थे। बरहन स्थित गांव भूनगरिया निवासी सचिन दिल्ली स्थित एक मॉल में नौकरी करता है। जितेंद्र और सचिन दोस्त हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों सोमवार रात एक बजे घर के लिए बाइक से निकले थे। 

वह दोनों रामबाग फ्लाईओवर पर आए थे। तभी पीछे से आती एक बाइक की उनकी बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर से दोनों उछलकर सड़क पर गिरे। इसके बाद पीछे से आया अज्ञात वाहन बाइक के साथ जितेंद्र को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं बाइक चला रहे जितेंद्र की मौत हो गई। उसका शरीर भी दो भाग में बंट गया। हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।

Agra थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजन ने एक बाइक से टक्कर लगने से हादसा होने की बात तहरीर में लिखकर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =