राष्ट्रभक्त पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
मुजफ्फरनगर। देश के महानायक, राष्ट्रभक्त पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के जन्म दिवस के अवसर पर पालिका अध्यक्ष महोदय श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं माननीय सभासद गण अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रबुद्ध नागरिक गण के द्वारा लाला जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया
श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन में कहा गया लालाजी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है तथा गुलाम भारत में देश को आजाद कराने में उनकी अहम भूमिका रही है
क्रूर अंग्रेज शासकों के द्वारा दमनकारी नीति अपनाते हुए लालाजी पर लाठियां बरसाई लेकिन उनके इरादे कभी कमजोर नहीं हुएद्य लाला लाजपत राय के द्वारा गुलाम भारत में पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की गई
जो आज लीड बैंक के रूप में चल रहा है। ऐसे महान नायक द्मशहम कोटि-कोटि नमन करते हैं तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा सदर बाजार में एक आधुनिक शौचालय का शिलान्यास किया गया
सदर बाजार में स्थानीय व्यापारियों के द्वारा बहुत लंबे समय से जन सुविधा हेतु आधुनिक शौचालय के निर्माण की मांग की जा रही थी आज अध्यक्ष द्वारा आधुनिक शौचालय के शिलान्यास करने से स्थानीय व्यापारियों में काफी खुशी की लहर देखी गई
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह इंजीनियर अशोक अग्रवाल सभासद नवनीत कुछल प्रवीण पीटर प्रेमी छाबड़ा विजेंद्र पाल मनोज वर्मा
नौशाद कुरेशी नदीम खान पवन कुमार कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल लिपिक मनोज बालियान अशोक धींगरा मनोज पाल व्यापारी नेता सुनील तायल सुनील सिंघल मावे वाले स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू पालिका के संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
