Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिशन शक्ति के अन्तर्गत गायन प्रतियोगिता में इकरा को मिला सिल्वर कार्ड

आज डी0ए0वी0 महाविद्यालय के प्रागंण में हयुमेनिटी वैलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन का आयोजन किया गया।

जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में एम0ए0हाशमी, सृष्टि चौधरी व इन्दु शहरावत ने निर्णायक की भूमिका निभायी।

महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजिका डॉ0 संगीता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का सफल निर्देशन किया। महाविद्यालय प्राचार्या ने डॉ0 शशि शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

ऑडिशन में बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष की छात्रा इकरा ने सिल्वर कार्ड जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनायी तथा ओजस्वी त्यागी, आरिफ, सारिका रानी तथा शोभना पुण्डीर को मेगा ऑडिशन के लिए चयनित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कोषाध्यक्ष शाहआलम सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + fourteen =