सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी समस्याएं
जानसठ। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त व डीआईजी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याएं सुनी। उल्लेखलीय है किशासन द्वारा जनहितार्थ समस्याओ के समाधान के लिए माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
इसी संदर्भ मे आज माह फरवरी के पहले मंगलवार को जानसठ तहसील मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जानसठ तहसील मे आयोजित तहसील दिवस मे पहुंचे मंडलायुक्त ए.वी.रजामौली तथा डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने तहसील दिवस मे पहुंचे ग्रामीणो की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निराकरण कराया
शेष समस्याओ के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।
इस दौरान मंडलायुक्त ए.वी.रजामौली,डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसडीएम अमृतपाल कौर,सीओ जानसठ शकील अहमद,तहसीलदार जानसठ व इंस्पैक्टर जानसठ कोतवाली दीपक चतुर्वेदी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

