News
खबरें अब तक...

समाचार

कई अपराधियों की सम्पत्ति सीज
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियुक्त संजीव उर्फ काला उर्फ कल्लू पुत्र वेदप्रकाश निवासी अंकित विहार थाना नईमण्डी जिला मुजफ्फरनगर पर थाना नईमण्डी जिला मुजफ्फरनगर पर मु०अ०सं०-५५६/२०२० धारा २/३ उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम १९८६ दिनांक २५.१०.२०२० को थाना नईमण्डी पर पंजीकृत हुआ। गैंगस्टर एक्ट में नामजद उक्त अभियुक्त द्वारा एक संगठित गिरोह का सदस्य के रूप में अनुचित रूप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने व समाज में भय व आंतक पैदा करने के उद्देश्य से घातक हथियरों से लैस होकर लूट, अपमिश्रित अवैध शराब की तस्करी जैसे अपराध कारित कर समाज विरोधी क्रियाकलाप करते हुये अर्जित अवैध धन से अपने व अपने पत्नी के श्रीमती संतोष कर्णवाल के नाम से क्रय की गयी चलध्अचल सम्पत्ति को कुर्क किये जाने के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की संस्तुति दिनांक ०४.०१.२०२१ के साथ संलग्न थानाध्यक्ष थाना नईमण्डी की विस्तृत आख्या दिनांक २५-११-२०२० इस न्यायालय को प्रेषित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी की नसीरपुर में लगभग दस लाख रूपये मूल्य की भूमि बीबीपुर में एक आवासीय मकान जिसकी बाजारी कीमत 16 लाख रूपये, हुंडई आईटैन कार, एसबीआई के बैंक खाते में जमा 90930 रूपये, सब सीज कर दिये गये है। कुल मिलाकर उक्त अपराधी की लगभग 29 लाख रूपये की सम्पत्ति प्रशासन द्वारा कुर्क कर ली गयी है।

 

मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी समस्याएं1 Min 1 |
जानसठ। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त व डीआईजी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याएं सुनी। उल्लेखलीय है किशासन द्वारा जनहितार्थ समस्याओ के समाधान के लिए माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। इसी संदर्भ मे आज माह फरवरी के पहले मंगलवार को जानसठ तहसील मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जानसठ तहसील मे आयोजित तहसील दिवस मे पहुंचे मंडलायुक्त ए.वी.रजामौली तथा डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने तहसील दिवस मे पहुंचे ग्रामीणो की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निराकरण कराया तथा शेष समस्याओ के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान मंडलायुक्त ए.वी.रजामौली,डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसडीएम अमृतपाल कौर,सीओ जानसठ शकील अहमद,तहसीलदार जानसठ व इंस्पैक्टर जानसठ कोतवाली दीपक चतुर्वेदी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

तहसील दिवस में सुनी समस्याएं2 Min |
बुढ़ाना। जनपद की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जयराजन बुढ़ाना तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में पहुंची। उनके साथ जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी मौजूद रहे। यहां पर जिले के इन दोनों आला अधिकारियों ने यहां पर आए हुए सैंकड़ों फरियादियों की समस्यायों को बड़े ही ध्यान से सुना। कुछ समस्याओं का मौके पर भी निस्तारण इन दोनों अधिकारियों द्वारा किया गया। बाकी उक्त समस्याओं के जल्दी ही निस्तारण के लिए दोनों अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम सेल्वा कुमारी जयराजन ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि वे मौके पर जाकर यहां आई हुई शिकायतों का अविलंब निस्तारण करें ताकि पीड़ित को बार बार कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि निस्तारण निष्पक्ष रूप से हो। तहसील दिवस में इस मौके पर जिले के अधिकारियों के अलावा बुढ़ाना एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार, सीओ विनय गौतम, बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल, कस्बा इंचार्ज विजयपाल सिंह काजला आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

एटू जेड प्लांट का निरीक्षण किया3 Min |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा ए टू जेड प्लांट का निरीक्षण किया गया। प्लांट का निरीक्षण के दौरान प्लांट मैनेजर के के तिवारी एवं अजय कुमार को पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि प्लांट का संचालन अतिशीघ्र किया जाए। प्लांट ठेकेदार द्वारा स्थल पर नई मशीनें लगाकर तैयार कर दी गई है तथा मशीनों पर पेंट का कार्य चल रहा है। प्लांट ठेकेदार के द्वारा बताया गया की मशीनें चालू है तथा ठेकेदार द्वारा मशीनों का ट्रायल करके भी दिखाया गया। पालिका अध्यक्ष ने प्लांट मैनेजर को निर्देशित किया गया की यथाशीघ्र लैब का कार्य भी चालू करें। मौके पर सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर को पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए कि प्लांट पर पड़े नियोजित वाहनों की तत्काल प्रभाव से नीलामी की कार्यवाही कराई जाए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ मान्य सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, प्लांट मैनेजर के के तिवारी एवं अजय कुमार व एसके बिट्टू मौजूद रहे।

 

शहीद पार्क के सौन्दर्यकरण की मांग की
मुजफ्फरनगर। आदर्श सर्व सेवा समिति ने पालिकाध्यक्ष से जर्जर हो चुके शहीद पार्क के सौन्दर्यकरण की मांग की। आदर्श सर्व सेवा समिति के पदाधिकारियो ने नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि नगर के मौहल्ला मल्हुपुरा मेन रोड पर शहीद पार्क है जो काफी जर्जर हालत मे है। जिसका जिर्णोद्धार होना है। मल्हुपुरा निवासियो ने पालिकाध्यक्ष से शहीद पार्क के सौन्दर्यकरण की मांग की है।

 

भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी5 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता को पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिलने पर भाजपा नेता ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे इस सम्बन्ध मे उचित कार्यवाही की मांग की।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे नगर के मौहल्ला रामपुरी निवासी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर मंत्री अरमान मित्तल उर्फ अनुज मित्तल पुत्र नरेश चन्द मित्तल ने अपने परिजनो सहित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डीएम सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा उन्हे वाटसएम पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। अतः इस मामले की छानबीन कराकर उचित कार्यवाही की जाए।

 

 

 

गन्ने की खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में भिडी6 Min |
मोरना। भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कासमपुर गांव के पास गन्ने की खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में भिड़ गयी जिससे मार्ग पर चारो ओर बेगास फैल गयी तथा कई राहगीर हादसे की चपेट में आने से बच गये ग्रामीणों ने बताया की खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां ओवर लोड होकर चलती हैं जिससे अन्य राहगीरों को भारी परेशानी होती है कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। गत वर्ष भोपा में इन्ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों से हुई परेशानी को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। खोई से भरी इन बेलगाम ट्रैक्टर ट्रॉलियों से होने वाली परेशानी को देखते हुए भोपा पुलिस द्वारा इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों का समय रात्रि १० बजे से सुबह ४ बजे तक निर्धारित किया गया था किन्तु संचालकों की लापरवाही के कारण कोई भी दुर्घटना घट सकती है।

 

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया7 Min |
मुजफ्फरनगर। जेल अधीक्षक ए के सक्सेना द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, अविनाश त्यागी, सुनील तायल (नमकीन एसोसिएशन) को गणतंत्र दिवस से पूर्व महिला बंदियो को शॉल, कार्डिगन, टोपी, गर्म मौजे एव उनके बच्चो को गर्म कपड़े एव जूते उपलब्ध कराने एव सामाजिक छेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए जेल परिसर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि जेल अधीक्षक श्री ए के सक्सेना जी द्वारा आज जो हमें सम्मान दिया है उससे हमारा मनोबल बढ़ा है, उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन निरंतर जनहित के कार्य करता रहा है एवं आगे भी यह कार्य ईश्वर की कृपा से जारी रहेंगे।

एसडीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। तहसील में स्थित कार्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निवारण किया वही एक दिव्यांग द्वारा समस्याएं हल ना होने पर हंगामा किया गया जिसका एसडीएम सदर दीपक कुमार द्वारा तुरंत संज्ञान लेकर उसकी समस्याएं सुन ली गई एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि यह दिव्यांग इसलिए हंगामा कर रहा था इसका पारिवारिक विवाद है जिस कारण यह परेशान था इसकी समस्या सुनकर तुरंत निवारण किया गया है अन्य कोई भी किसी की कोई भी समस्या होती है तुरंत उसका समाधान दिवस के मौके पर निवारण किया जाता है तहसील दिवस के मौके पर जनपद के अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

राम मंदिर निर्माण सहयोग किया9 Min |
मुजफ्फरनगर। वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु की फतेह गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर ने राम मंदिर निर्माण के लिए २१००० का चक देकर सेवा में योगदान डाला इसके लिए आज गुरुद्वारा प्रांगण में कुलदीप प्रांत सेवा प्रमुख, नितिन, कुलदीप जिला व्यवस्था प्रमुख, अनिल नगर संघचालक, बाल बहादुर ,शोभित, अमित पटपटिया, विकास आहूजा, राजेश भाजपा नेता पधारे जिन्हें गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना ने पगड़ी पहनाकर व कृपाण देकर सम्मानित करा प्रधान ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का फैसला हमारेवन का एक ऐतिहासिक फैसला है गुरु सिंह सभा के सेक्रेटसरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य में सभी धर्मों के लोगों को अपना योगदान डालना चाहिए व एकता दिखानी चाहिए इस कार्य में गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी सेक्रेटगुरु सिंह सभा, सरदार गुरप्रीत सिंह पूरी, सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, चरणजीत सिंह कोहली, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार बॉबी ग्रोवर, सरदार हन्नी बेदी, सरदार प्रभु दयाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे व आए हुए सभी सदस्यों का जलपान करवाया

दूसरे दिन भी धरना जारी
मुजफ्फरनगर। भारत सरकार से मांग है कि २६ जनवरी २०२१ को नई दिल्ली में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय ध्वज के साथ की गई अभ्रता पर सभी राष्ट्र भक्तों के हिस्सों में जख्म व आंसू है आज दूसरे दिन समाज सेवक मनीष चौधरी ने कहा कि आज हमारी हड़ताल का दूसरा दिन है अगर कल शाम ५ बजे तक शासन व प्रशासन द्वारा कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया तो तो कल शाम ५ बजे के बाद शिव चौक से दिल्ली के लिए तिरंगा पद यात्रा निकलेगी। समर्थन देने के लिए इस मौके पर मौजूद रहे केपी चौधरी, हरीश पालीवाल, शुभम चौधरी, सौरभ चौधरी, संजीव कुमार, सक्षम चौधरी, ब्रज बिहारी अत्र, संजय मदान, विक्की चावला, नमन गर्ग, अजय त्यागी, बिठलिश राठी, सचिन पवार, शेखर जोशी, गरिश राणा, पंडित अमित तिवारी शास्त्री, सलमान चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

 

बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया11 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। समाज सेवा में अग्रणी भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा दिनांक ०२.०२.२०२१ दिन मंगलवार को प्रातः ११ बजे जिला चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग हाल में क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रवीन चौपड़ा (मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ वी.के.सिंह (उप मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ लोकेश गुप्ता (अध्यक्ष टी.वी.विभाग) एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय चौयरमेन श्री राम कुमार तायल वह शिशु कांत गर्ग जी के सानिध्य प्राप्त हुआ। शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल ने सभी अतिथियों को मंचासीन कराया अध्यक्ष सुनील गर्ग व कार्यक्रम चौयरमेन के.के.बंसल द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहना कर स्वागत किया गया। शाखा द्वारा क्षय रोग से पीड़ित छरू बच्चों को गोद लिया गया इन बच्चों के स्वस्थ होने तक शाखा द्वारा प्रत्येक माह अगले छह माह तक इनको खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी इसी क्रम में आज सभी बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण चोपड़ा ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की राज्य पाल माननीय श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा घोषित क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को सम्राट शाखा द्वारा गोद लेने पर शाखा की बहुत प्रशंसा की एवं आशा व्यक्त की कि शाखा आगे भी इसी प्रकार सामाजिक कार्य करती रहेगी सभी अतिथियों ने शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अन्य शाखाओं को भी इस प्रकार के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सचिव डॉ नितिन जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सौम्य कुच्छल, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सुनील अग्रवाल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, अनिरुद्ध गुप्ता, चक्रेश जैन, मनोज गुप्ता,इ० पी.के.गुप्ता, डॉ वी.डी. भारद्वाज, संजीव संगल आदि मौजूद रहे।

 

आईएएस बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल12 Min |
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के पुरा गांव की बिटिया श्रेया त्यागी ने आईएएस बन अपने गांव के साथ जनपद का नाम रोशन किया है।गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ फूल मालाओं से श्रेया त्यागी का स्वागत किया और कहा कि हमें अपनी बिटिया पर नाज है।
चार जनवरी को यूपीएससी का रिजल्ट घोषित होने के बाद गांव पुरा निवासी श्रेया त्यागी पुत्री सुधीर त्यागी रिजर्व लिस्ट से चौथी रैंक प्राप्त कर आईएएस बनी है।श्रेया त्यागी ने अपनी संपूर्ण पढ़ाई दिल्ली से की है। हाल ही में यूपीएससी की तैयारी कर तीसरी बार में परीक्षा पास कर आईएएस का पद प्राप्त किया है।श्रेया त्यागी के पिता सुधीर कुमार त्यागी गुड़गांव की एसबीआई बैंक शाखा में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं,जबकि माता बीनू त्यागी ग्रहणी हैं। श्रेया त्यागी को कोई भाई नहीं है एक बड़ी बहन आस्था त्यागी जर्मनी से पीएचडी कर रही है। श्रेया त्यागी के पिता सुधीर त्यागी तीन भाई हैं।बड़ा भाई सतीश त्यागी उर्फ पप्पू गांव में खेती बाड़ी का काम करते हैं, वही तीसरा भाई सुनील त्यागी दिल्ली में अध्यापक है। श्रेया त्यागी के आईएएस बनने का समाचार जब ग्रामीणों को लगा तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई, और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।रविवार शाम अपने माता पिता के साथ श्रेया त्यागी दिल्ली से गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने फूल मालाओं से गांव की बिटिया का स्वागत किया और कहा कि हमें इस बेटी पर गर्व है,इसने अपने गांव के साथ-साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है। करीब ९५ वर्षीय श्रेया त्यागी के दादा बाल किशोर त्यागी ने भी अपनी पोत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया वही श्रेया त्यागी ने सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। श्रेया त्यागी ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है।

 

छात्रो के बीच हुए विवाद के चलते चार लोग गम्भीर रूप से घायल
14 Min |मीरापुर। सनातन धर्म इंटर कालेज के कक्षा दस में पढने वाले छात्रो के बीच हुए विवाद के चलते चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलो को पुलिस ने उपचार के चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिये चार लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय सनातन धर्म इंटर कालेज में कक्षा दस में भुम्मा निवासी राहुल पुत्र श्रीपाल तथा मीरापुर के पडाव चौक निवासी सूजन पुत्र मोनू पढते हैं। किसी बात को लेकर दोनो छात्रो में विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनो में मारपीट भी हुई। सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे सूजन के परिजन कालेज की छुट्टी के बाद भुम्मा रोड पर पहुंचे और झगडा करने वाले छात्र राहुल को तलाशने लगे। सूजन के परिजनो ने छात्रो की छुट्टी के बाद राहुल भुम्मा रोड पर पकड लिया और मारपीट शुरू कर दी। राहुल अपनी जान बचाकर कालेज के पास एक अखाडे में जा घुसा, तो हमलावर भी वहां पहुंच गये। अखाडे में मौजूद युवको से भी इन्होने लाठी डंडो व धारदार हथियारो से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में राहुल पक्ष के रितिक पुत्र नरेशपाल, विनोद पुत्र श्रीपाल ऋषभ पुत्र रविन्द्र तथा सूजन पक्ष से मोनू पुत्र खेमचन्द घायल हो गये। घायलो को पुलिस ने उपचार के लिये जानसठ सीएचसी पर भेज दिया। पुलिस ने हमला करने वाले चार युवको को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। उधर राहुल पक्ष के नरेश पुत्र दयाराम निवासी ग्राम भुम्मा ने थाने में हमलावरो के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है।

कवि सम्मेलन का आयोजन16 Min |
मुजफ्फरनगर। सामायिक परिवेश यूपी अध्यायपटल पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर एक शाम शहीदों के नाम’ विषय पर दिनांक १ फरवरी २०२१को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन जूम एप्प पर हुआ। बैठक की अध्यक्षताआदरणीय श्यामकुंवर भारती, मुख्य अतिथि आदरणीय रामदेव राही, मंच अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पटल मार्गदर्शक आदरणीय वरिष्ठ कवि अशोक गोयल,राज्यप्रभारी आदरणीय भास्कर सिंह माणिक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवियों और कवित्रियों सुधीर श्रीवास्तव,रामशरण सेठ,गीता पाण्डेय, लक्ष्मी कांत सोनी, अन्नपूर्णा मालवीय,सुधांशु श्रीवास्तव,
सविता मिश्रा वाराणसी,पूनम देवी,वंदना खरे, राज बहादुर यादव,आसिया खघतून,बृजबाला श्रीवास्तव,डॉ गरिमा त्यागी,सुरेन्द्र नाथ सिंह,अर्तिका श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक सुंदर देशभक्ति व ओज रचनाएं प्रस्तुत की। आदरणीय सुधांशु श्रीवास्तव ने सुमधुर सरस्वती वंदना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सुमधुरवाणी की वरिष्ठ कवियत्री डॉक्टर अर्पिता अग्रवाल ने बड़े ही शानदार ढंग से किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं सामायिक परिवेश यूपी अध्याय के राज्यप्रभारी भास्कर सिंह माणिक व मार्गदर्शक अशोक गोयल ने भी देश भक्ति व ओज से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत की। कवि अशोक गोयल ने अपनी रचना को कुछ इस प्रकार प्रस्तुत किया-न चाहूँ मान मर्यादा न धन दौलत जुटाना है,बस अपनेमुल्क की सेवा मेँ ये जीवन बिताना है। अगर हो दूसरा भगवन जनम तो देना भारत मेँ मुझे इस पावन माटी का बहुत कर्जा चुकाना है। इस अवसर पर सामयिक परिवेश पत्रिका की प्रधान संपादिका आदरणीया ममता मेहरोत्रा, संपादक आदरणीय संजीव मुकेश, राष्ट्रीय सलाहकार श्याम कुवँर भारती,उपसंपादक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, तथा अन्य साहित्यकार पटल पर उपस्थित रहे।

 

 

बजट से मिली लोगों को निराशा
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अनिल कंसल (प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री) ने केंद्रीय सरकार द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की केंद्रीय बजट एक प्रगतिशील एवं व्यापक आर्थिक दस्तावेज हो सकता था,लगातार महंगाई की बढ़ोतरी को देखते हुए मध्यम वर्ग के लिये करमुक्त आय को रुपये २.५ लाख की जगह कम से कम ६ लाख होना अनिवार्य था। जो अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र के संरचित विकास को न केवल सुनिश्चित करता है। अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि,अनेक प्रावधान देश भर के ७५ वर्ष से ऊपर वरिष्ठ अधिकांश नागरिकों को कर के बोझ से राहत देना,और स्वास्थ्य क्षेत्र और उसमें सेवाओं के मजबूत विकास को सुनिश्चित करना व व्यापारियों की ऑडिट सीमा को बढ़ाना बजट की मुख्य विशेषता है।
हर्षवर्धन जैन प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि,इस बार के बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है,हालांकि देश भर में पिछले एक पखवारे से नए कर लगाने की तमाम अटकलें लगाईं जा रहीं थी जिन पर अब विराम लग गया है। परन्तु मध्यमवर्ग को करो से राहत ना देना नाइंसाफी है, जबकि मध्यम वर्ग ही सरकार को सबसे अधिक वोट डालने जाता है,व आंदोलनों से भी दूर रहता है उसके बाद भी सरकार ने इनका कोई ध्यान नहीं रक्खा ये सरासर ज्यादती लग रही है। इस दौरान महंगाई की दर बढ़ी है,जब सरकार मानती है कि व्यापारियों ने बहुत अधिक मात्रा में जी.एस. टी.देकर सरकार के खजाने भर दिये हैं तो टैक्स की दर कम करके अपने गत वर्षों में किये गये अपने वादों को सरकार निभाये व टैक्स दर घटाये शहरी लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, महामंत्री श्री तिलक राज ने कहा की हम वित्त मंत्री से असहमत हैं कि जीएसटी को तर्कसंगत बनाया गया है, जबकि ठीक इसके विपरीत जीएसटी अत्यधिक जटिल कर प्रणाली बन गई है और साथ ही इस बात का गहरा अफसोस है कि भारत के खुदरा व्यापार के लिए कोई समर्थन नीति घोषित नहीं की गई है, जो७०- ८० लाख करोड़ से अधिक का वार्षिक कारोबार करता है और देश में लगभग ४० करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करता है ! ज्ञातव्य हो देश मे लगभग ८ .५ करोड़ व्यापारी है ! इनको राहत पेकज न दिया जाना काफी अखर रहा है। सोहन लाल गर्ग, मिडिया प्रभारी ने बजट पर अपने विचार रखते हुए कहा है कि माननीय वित्त मंत्री जी को सभी वरिष्ठ नागरिकों को एक ही दृष्टि गत रखते हुए आयकर रिटर्न जमा न करने की छूट को केवल ७५$ आयु के दायरे में आने वालों के बजाए ६०$ आयु के दायरे में आने वाले वरिष्ठ को भी इस छूट के दायरे में रखा जाना चाहिए, तभी यह न्याय पूर्ण संगत सिद्ध होगा। राकेश अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सुमित गर्ग नगर महामंत्री ने कहा कि डीजल, पेट्रोल पर कृषि सैस लगाना एवं ये कहना कि, इस का बोझ उपभोक्ता की जेब पर नहीं पडेघ्गा, ये एक दम गलत है, कयोंकि प्रत्येक कर का बोझ उपभोक्ता की जेब पर ही पड़ता है, पेट्रोल कम्पनी अपनी जेब से न देकर उपभोक्ता से रेट बढ़ा कर वसूल करेगी। नगर अध्यक्ष एवं लोहा हार्डवेयर संघ के महामंत्री नरेन्द्र मित्तल व अध्यक्ष शैलेन्द्र तायल ने कहा की एग्रीकल्चर के सामान जैसे किसान के उपयोग में आने वाले जैसे टीलरखुरपा, कल्टीवेटर, खुरपा, तसला व फावड़े के पतरे पर उसको पत्रा मानकर जो गत वर्ष टैक्स लगा दिया वो खत्म होना चाहिये, जब व्यापारियों ने ईमानदारी से जी.एस टी. देकर सरकार के खजाने भर दिये हैं तो टैक्स की दर कम करनी चाहिये।

 

मलिक शूटिंग रेंज का स्वागत किया17 Min |
बुढ़ाना। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश के मंत्री नीतीश मलिक का मलिक शूटिंग रेंज बुढ़ाना पर सभी युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश मंत्री नितीश मलिक ने यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है। राजनीतिक क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो युवा अपना लोहा हर जगह मनवा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बहुत सारी सुविधाएं अच्छे स्तर पर दी गई है। खेल इंडिया सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीण क्षेत्रों तक इसके माध्यम से प्रतिभा निखारने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। खेल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा आसानी से नौकरी पा सकते हैं। खिलाड़ी का एक अलग ही सम्मान सभी के दिलों में रहता है। मोनू मलिक (राष्ट्रीय निशानेबाज) ने भारत माता का चित्र भेंट कर नीतीश मलिक (प्रदेश मंत्री भाजयुमो) का अच्छी तरह से स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विनीत शर्मा, अंकुश राठी, कुलदीप बागड़ी, रोहित सिंह, कविंद्र राठी, पुनीत पंवार, सुमित राणा, शुभम शर्मा, विकास राठी, शिवम, निवेश, सोनू रोहिला और कुणाल गौतम आदि मौजूद रहे।

 

सम्मान समारोह का आयोजन18 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक व सम्मान समारोह का आयोजन रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट मे किया गया। व्यापारी सुरक्षा फोरम व ऑल इण्डिया एन्टी करप्शन कमैटी के संयुक्त आयोजन मे भारी संख्या मे सदस्य व व्यापारीगण इस बैठक मे मौजूद रहे। बैठक का संचालन करते हुए राजकुमार रहेजा ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम मे दो नए सदस्यो ने प्रवेश लिया है। जिनका मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। बैठक मे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर उपस्थित व्यापारियो ने उन्हे शॉल ओढाकर फूल मालाओ से उनका अभिनन्दन किया। बाद मे उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए विश्वदीप गोयल बिटटू ने कहा कि वे शीघ्र ही जिले के प्रमुख कस्बो के अलावा मेरठ,शामली,सहारनपुर व अन्य जिलो का दौरा कर वहां संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम मे व्यापारियो ने हास-परिहास,चुटुकले कविता व फिल्मी गीतो पर नृत्य कर सम्मान व अभिनन्दन समारोह को रोचक व गरिमापूर्ण बनाया। बैठक मे नई मन्डी क्षेत्र के समासद भाई राहुल पंवार द्वारा नगरीय स्वास्थ्य प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र नई मन्डी क्षेत्र मे स्थापित कराने पर उनका अभिनन्दन व आभारा प्रकट किया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस ही जनपद की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन कर इस शुरू कर दिया था।

 

राम मंदिर में सहयोग किया20 Min |
मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी सतीश चन्द्र गोयल ने आज अपने ६८वें जन्म दिवस के अवसर पर अयोध्या में बनाये जा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर के निर्माण के लिए योगदान करते हुए अपने परिवार की ओर से कुल ३.६२ लाख रुपये के चेक राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभारी कपिल देव अग्रवाल को सौंपे। इसमें एम.जी. पब्लिक स्कूल की ओर से १.११ लाख और टिहरी गु्रप की ओर से २.५१ लाख रुपये का दान श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए दिया गया। सतीश चन्द्र गोयल को उनके जन्म दिवस पर सवेरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शुभकामनाएं भी भेजी।
जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्था एम.जी. पब्लिक स्कूल और एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन तथा टिहरी गु्रप ऑफ कम्पनीज के डायरेक्टर सतीश चन्द्र गोयल का ६८वां जन्म दिवस आज एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक सादा समारोह के रूप में मनाया गया। अपने परिवार के साथ स्कूल प्रांगण में पहुंचे चेयरमैन सतीश चन्द्र गोयल का प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उनको तस्वीर भेंट कर जन्म दिवस की बधाई दी। इसके अलावा शिक्षक शिक्षकाओं ने भी उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। सवेरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सतीश चन्द्र गोयल को उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई संदेश भी भेजा। प्रधानमंत्री द्वारा बधाई संदेश में सतीश चन्द्र गोयल को जन्म दिवस की शुभकामना देने के साथ ही उनके जीवन में अधिक प्रसन्नता और सफलता के लिए कामना की हैं। इससे परिवार में हर्ष व उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर सतीश चन्द्र गोयल द्वारा एम.जी. पब्लिक स्कूल की ओर से अयोध्या में बनाये जा रहे भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि के रूप में १ लाख ११ हजार १११ रुपये का चेक श्री राम मन्दिर निधि संग्रह अभियान के अन्तर्गत दी। इसके अलावा टिहरी आयरन स्टील्स की ओर से सतीश चन्द्र गोयल व उनके परिजनों की ओर से २ लाख ५१ हजार १५१ रुपये का चेक भी श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए दिया गया। उनके द्वारा कुल ३.६२ लाख रुपये की सहायता राशि के दोनों चेक प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राज्यमंत्री यस्वतंत्र प्रभारद्ध कपिल देव अग्रवाल को सौंपे। इस दौरान श्री राम मन्दिर निधि संग्रह अभियान के जिला प्रमुख कुश पुरी, विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप गोयल, नगर कार्यवाह नितिन भी मौजूद रहे। परिवार की ओर से चेक देने वालों में सतीश चन्द्र गोयल, उनकी पत्नी श्रीमती मधु गोयल, पुत्र वैभव गोयल, पुत्रवधु मेघा गोयल, सुरूचि, हर्ष, श्रेष्ठ, सहाना, अविशी और अथर्व शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम सिंघल, रोहित सिंघल, अर्पित सिंघल, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कुंज बिहारी अग्रवाल, डा. मनीष गुप्ता, डा. रेणु गोयल, दीपक, रंजन अग्रवाल, सत्यबीर सिंह, विक्रांत एडवोकेट, अजय महालक्ष्मी पेपर मिल, अजय जिंदल, राकेश बिन्दल, भीम कंसल, आलोक स्वरूप, दिनेश मोहन एडवोकेट, सुरेन्द्र अग्रवाल, विनोद कुमार, डा. अनु भूषण, डा. अविनाश रमानी, राजीव जैन, सीए अजय अग्रवाल, वर्धन चौधरी और राशि चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जायेः सेल्वा कुमारी जे.
एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी बार-बार न आयेः जिलाधिकारी21 Min |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जायें।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. आज बुढाना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण कर रही थी। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस बुढाना में 92 शिकायतें प्राप्त हुए। उन्होने निर्देश दिये कि सम्बन्धित अधिकारीगण शिकायतो का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाये।
इस अवसर पर एस0एस0पी0 अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एस0डी0एम0 बुढाना, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

लखनऊ व सोनभद्र समेत चार जनपदों में बनेंगे एकलव्य विद्यालय प्रदेश सरकार ने भेजा केन्द्र को प्रस्ता्व
प्रदेश के बहराइच व लखीमपुर में संचालित हो रहे हैं एकलव्यय विद्यालय सोनभद्र में 48 करोड़ की लागत से बनेगा एकलव्य विद्यालय
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण और अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार लगातार काम कर रही है। खासकर आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जलाने के सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने सोनभद्र, बिजनौर, लखनऊ व श्रावस्तीइ में एकलव्या आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्ता व केन्द्रत को भेजा है। अभी बहराइच और लखीमपुर खीरी में एकलव्यो विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सोमवार को आम बजट में केन्द्री य वित्तय मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के आदिवासी क्षेत्रों में 750 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए एकलव्यम आदर्श आवासीय विद्यालय का माडल पेश किया था। इसमें बीस प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए एकलव्यआ विद्यालय बनाए जाते हैं। देश भर में अभी 462 एकलव्यए आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहे है। 750 और एकलव्य विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताकव सोमवार को आम बजट में पेश किया गया है। वहीं, यूपी में बहराइच व लखीमपुर में एकलव्यम विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ललितपुर में एकलव्यम विद्यालय निर्माण का कार्य चल रहा है।
सोनभद्र में 48 करोड़ की लागत से एकलव्यन विद्यालय प्रदेश सरकार ने आदिवासी मूल के छात्रों को उच्चन गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्धर कराने के लिए प्रदेश के चार जनपदों में एकलव्यत विद्यालय खोले जाने का प्रस्तोव केन्द्रर सरकार को भेजा है। इसमें लखनऊ समेत सोनभद्र, बिजनौर और श्रावस्तीर में एकलव्यभ विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। जानकारों के अनुसार सोनभद्र में 48 करोड़ रूपए की लागत से एकलव्य विद्यालय का निर्माण कराए जाने का प्रस्तोव है जबकि अन्ये जनपदों में 38 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्यत विद्यालय के निर्माण का प्रस्तायव भेजा गया है।

 

सुनहरी करेगी किसानों की किस्मत को सुनहरा मिड डे मील में शामिल हो सकती हैं सुनहरी
सीएम सिटी में त्रिदिवसीय सुनहरी महोत्सव फरवरी के तीसरे हफ्ते में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं महोत्सव का उद्घाटन मिशन किसान कल्याण
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के बाद चर्चा के बाद सुर्खियों में आयी सुनहरी शकरकंद किसानों की किस्मत को भी सुनहरा करेगी। सीएम सिटी (गोरखपुर) में फरवरी के तीसरे हफ्ते में तीन दिन आयोजित होने वाले सुनहरी शकरकंद महोत्सव में इसकी पृष्ठभूमि तैयार होगी।
दरअसल सुनहरी के पौष्टिकता के मद्देनजर आंगनबाड़ी के हॉट कुक्ड योजना और परिषदीय स्कूलों के मिड डे मील योजना में इसे शामिल करने का प्रस्ताव भी शासन को महोत्सव के दौरान भेजा जाएगा। ऐसा हुआ तो यह आयोजन सुनहरी शकरकंद की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
मालूम हो कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार झांसी के स्ट्राबेरी महोत्सव की तर्ज पर गोरखपुर में भी तीन दिवसीय सुनहरी महोत्सव का आयोजन होना है। इसकी संभावित तिथि 19 से 21 फरवरी है। चूंकि कार्यक्रम सीएम सिटी में होना है। लिहाजा आयोजकों की दिली इच्छा है कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करें। ऐसे में उनकी उपलब्धता के अनुसार आयोजन की तिथि की अंतिम घोषणा की जाएगी।
40 से ज्यादा होटल/रेस्टोरेंट में परोसे जाएंगे सुनहरी के पकवान
हाल के दिनों में आयोजन की तैयारियों के लेकर दो बैठकें हो चुकी हैं। चंद रोज पहले अपर मुख्य सचिव उद्यान मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप में विस्तृत चर्चा हुई। इसमें निदेशक उद्यान डॉ.आरके तोमर के अलावा झांसी में स्ट्राबेरी का सफल आयोजन कराने वाले गौरव गर्ग और अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर कार्यक्रम का स्वरूप क्या होगा। इस बाबत एक बैठक 29 जनवरी को गोरखपुर के एनेक्सी भवन के सभागार में हुई। तय हुआ कि महोत्सव का मुख्य आयोजन वहां के होटल रैडिसन में होगा। इस दौरान जिले के तकरीबन 40 प्रमुख होटल्सध्रेस्टोरेंट में सुनहरी के व्यंजनों को स्टार्टर, मेन कोर्स और डेजर्ट के रूप में परोसा जाएगा।
विशेषज्ञ देंगे सुनहरी के पोषक तत्वों की जानकारी
लोग सुनहरी के पोषक तत्व, इसकी खेती के उन्नत तरीके, बाजार और बनने वाले व्यंजनों के बारे में जानें इस बाबत गोष्ठी भी होगी। इसमें विशेषज्ञों के साथ इसकी खेती करने वाले किसान भी अपनी बात रखेंगे। मकसद यह है कि लोग सुनहरी की खूबियों को जानें। इसकी मांग निकले और किसान इसकी खेती के लिए प्रेरित हों। मांग निकलने पर इसकी खेती करने वाले किसानों को उपज का वाजिब दाम मिलेगा। इससे उनकी आय भी बढ़ेगी।

सुनहरी में मिलता है भरपूर मात्रा में बिटामिन ए
मालूम हो कि सुनहरी शकरकंद गंजी की ही एक प्रजाति है। आम शकरंकद और इसमें फर्क यह है कि काटने पर इसका गूदा गोल्डेन रंग का होता है। ऐसा इसमें उपलब्ध बीटा कैरोटीन की प्रचुर मात्रा के कारण होता है। मूल रूप से यह केन्या में पाई जाती है। गोरखपुर समेत पूर्वांचल और झारखंड के कृषि जलवायु क्षेत्र में इसकी खेती को प्रोत्साहन देने में गोरखपुर के कृषि वैज्ञिनक डॉ आरसी चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 100 ग्राम सुनहरी शकरकंद में बीटा कैरोटिन की मात्रा लगभग 20 ग्राम होती है। यह किसी व्यक्ति के लिए हफ्ते भर के लिए जरूरी विटामिन-ए की आपूर्ति कर देता है। इसमें मिलने वाला एंटी आक्सीडेंट यकृत और कैंसर जैसे रोगों के रोकथाम में मददगार है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =