Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गन्ने की खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में भिडी

मोरना। भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कासमपुर गांव के पास गन्ने की खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में भिड़ गयी जिससे मार्ग पर चारो ओर बेगास फैल गयी तथा कई राहगीर हादसे की चपेट में आने से बच गये

ग्रामीणों ने बताया की खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां ओवर लोड होकर चलती हैं जिससे अन्य राहगीरों को भारी परेशानी होती है कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

गत वर्ष भोपा में इन्ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों से हुई परेशानी को लेकर बड़ा विवाद हुआ था।

खोई से भरी इन बेलगाम ट्रैक्टर ट्रॉलियों से होने वाली परेशानी को देखते हुए भोपा पुलिस द्वारा इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों का समय रात्रि १० बजे से सुबह ४ बजे तक निर्धारित किया गया था किन्तु संचालकों की लापरवाही के कारण कोई भी दुर्घटना घट सकती है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =