वैश्विक

PM Narendra Modi के ध्यान को कांग्रेस ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन

PM Narendra Modi के रॉक मेमोरियल में ‘ध्यान’ लगाने से पहले ही बवाल शुरू हो चुकी है. कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसा करने से रोकने की मांग की.

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मौजूद वरिष्ट अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, हमने चुनाव आयोग से कहा है कि 48 घंटे के मौन काल में किसी को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. कोई भी नेता कुछ भी करे, हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है. चाहे वे मौन व्रत रखें या कुछ और, मौन काल में अप्रत्यक्ष प्रचार नहीं होना चाहिए.

हमने शिकायत की है कि PM Narendra Modi ने घोषणा की है कि वे 30 मई की शाम से मौन व्रत पर बैठेंगे. मौन काल 30 मई को शाम 7 बजे से 1 जून तक रहेगा. यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. ये या तो प्रचार जारी रखने या खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के हथकंडे हैं.

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया को बताया, चुनाव आयोग से कहा है कि PM Narendra Modi को मौन व्रत 1 जून की शाम 24 या 48 घंटे बाद शुरू करना चाहिए. लेकिन अगर वे इसे कल शुरू करने पर जोर देते हैं, तो इसे प्रिंट या ऑडियो-विजुअल मीडिया द्वारा प्रसारित करने से रोका जाना चाहिए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =