Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बच्चा चोरी व मानव तस्करी के सम्बन्ध में चलाया गया जागरूकता अभियान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा बाल श्रम उन्मूलन, बच्चा चोरी व मानव तस्करी के सम्बन्ध में चलाया गया जागरूकता अभियान। बाल श्रम उन्मूलन, बच्चा चोरी ,मानव तस्करी के संबंध में उत्तरप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी थाना एएचटीयू प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार थाना एएचटीयू एवं श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली नगर व सिविल लाइन में बाल श्रम जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें दुकानदारों को जागरूक किया गया

कि नाबालिग बच्चों से कोई भी बाल श्रम न कराया जाए यदि ऐसा कोई करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। एएचटीयू टीम द्वारा पांच नाबालिग बच्चों को रेस्कयू किया गया जिनकों उनके परिवारजन के सुपुर्द करते हुए सेवा योजको के विरुद्ध श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गयी।

एएचटीयू टीम द्वारा आम जन मानस व दुकानदारों को आपातकालीन सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन के टोल फ्री विभिन्न सेवाओंध्हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९०, चाइल्ड हेल्प लाइन-१०९८, सी०एम० हेल्पलाइन-१०७६, वन स्टॉप सेन्टर-१८१, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-१०२, एंबुलेंस सेवा-१०८ आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + twenty =