Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के इन गांवों में पीएम मोदी व सीएम योगी की तस्वीरों पर कालिख पोती! मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर। जनपद के मोरना विकास खंड के कुछ गांवों में शरारती तत्वों द्वारा सरकारी बोर्डों पर लगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों पर कालिख पोतने की सूचना है

जिसे लेकर भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के मोरना क्षेत्र के कुछ गांवों में शरारती तत्वों द्वारा विद्युत सौभाग्य योजना के बोर्ड पर छपे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख पोत दी गई

जिसे लेकर क्षेत्र के भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है। मोरना ब्लॉक में आने वाले सभी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के बोर्ड लगे हुए हैं, जिस बोर्ड पर सौभाग्य योजना बिजली के कनेक्शन देने की जानकारी के साथ-साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो भी लगाए गए हैं।

मोरना ब्लॉक के करीब दर्जनों गांव में लगे इन बोर्डों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो पर किन्ही असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी है, जिसे लेकर क्षेत्र के भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है

वही किसान आंदोलन के चलते मंगलवार को ग्रामीणों ने ग्राम करहेड़ा के बाहर गांव में भाजपा नेताओं का गांव में प्रवेश करना वर्जित है ओर मोदी रिजेक्ट का बैनर लगा दिया गया था, जिसे पुलिस को सूचना मिलने पर रात में ही उतरवा दिया गया था।

किसान आंदोलन के चलते किसान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आवाज उठा रहे हैं। मोरना ब्लॉक के करीब दर्जनों गांव में मोदी-योगी के लगे बोर्डो पर कालिख पोतने से भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =