Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शान्ति मदन अस्पताल मे कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली खुराक लगाई

मुजफ्फरनगर। आई.एम.ए. अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली खुराक लेने के साथ जनहित मे जारी संदेश के माध्यम से सभी नागरिको से वैक्सीनेशन तथा कोरोना के प्रभाव से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने,एक दूसरे से कम से कम दो गज की दूरी रखने तथा साबुन से हाथ धोने/सैनेटाइज करने की अपील की है।

इंडियन मैडिकल एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डा.एम.एल.गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि उन्हे आज सुबह शान्ति मदन अस्पताल मे कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली खुराक लगाई गयी।

जिसके पश्चात उन्होने आधा घन्टा अस्पताल मे ही इंतजार किया। डा.एम.एल.गर्ग का कहना है कि अस्पताल मे बहुत अच्छा इंतजाम किया हुआ था। तथा उन्हे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों ने जो वैक्सीन तैयार की है उसका वे अपनी एवं आई.एम.ए. परिवार की और से सभी वैज्ञानिको एवं चिकित्सकों की सराहना करते हैं एवं बधाई देते है

साथ ही साथ सभी नागरिको से मास्क पहनने, साबुन से हाथ धोने/सैनेटाइज का इस्तेमाल करने व सोशल डिस्टैसिंग बनाए रखने के लिए भी आग्रह करते हैं उन्होंने नियत तिथि पर दूसरी खुराक लगवाने की भी अपील की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + eleven =