Congress CWC- राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध
सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद Congress नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, राहुल जी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.
सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी से कहा कि वह बहुत जल्द (लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने पर) फैसला लेंगे. यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी कौन सी सीट (रायबरेली या वायनाड) रखेंगे, उन्होंने कहा, यह फैसला 17 तारीख से पहले लिया जाना है और यह 3-4 दिनों में आ जाएगा.
कांग्रेस CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है. आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज सदन में उठाएं. कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने कहा, सबकी इच्छा थी कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने. इसमें सभी की सहमति थी.
कांग्रेस की CWC बैठक के बाद पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है. यह CWC की भावना है. नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, देश का जो जनादेश आया है उसमें भाजपा को संख्या बल भले मिला हो लेकिन नैतिक बल देशवासियों ने विपक्ष को देने का काम किया है.
देश की भावना आज विपक्ष के साथ है. इसके लिए कांग्रेस का नेतृत्व विशेष रूप से बधाई का पात्र है. राहुल गांधी ने जिस रूप से निर्भीकता से हर वर्ग की लड़ाई लड़ी मैं समझता हूं वे बधाई के पात्र हैं.

