समाचार (Muzaffarnagar News)
डीएम-एसएसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
जानसठ। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना जानसठ पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना जानसठ पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा प्रशासन के साथ अपने-अपने सर्किल/थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया तथा जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
एसडीएम ने थाना प्रांगण में लगाया जनता दरबार
बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)लोकसभा सामान्य निर्वाचन २०२४ की आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद थाना संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमे एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना बुढ़ाना में जनता की समस्याओं के निस्तारण एंव जनसुनवाई को जनता दरबार लगाया गया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व थाना पुलिस उपस्थित रही यहां थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जोहरी ने सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी कराया। बता दें एसडीएम बुढाना जोकि अपनी त्वरित व निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जानी जाती है और हर एक किसान व जनता से स्वयं जुड़ी है वह प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आने वाले किसानो, महिलाओं सहित पीड़ितों की समस्याओं को स्वयं सुनती है और उनका त्वरित निस्तारण भी कराती है। आज थाना समाधान दिवस में भी थाना प्रांगण में लगे जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तो वहीं एसडीएम बुढाना ने कोतवाली में प्राप्त हुई शिकायत पंजिका का भी निरीक्षण किया साथ ही साथ शिकायत पंजिका में निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण जानने के लिए शिकायत में अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर शिकायत के निस्तारण की संतुष्टी के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। एसडीएम बुढाना ने राजस्व व पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाए एवं शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।।
स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध को सीनियर स्केल पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर दी गयी शुभकामनाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद को सीनीयर स्केल पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी।
छबील लगाकर पिलाया शरबत
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के चलते आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। सूरज की तपिश से बचने के लिए हर कोई प्रयास में है। विभिन्न सामाजिक तथा समाज सेवा संस्थाओं द्वारा जनहित में जगह-जगह ठंडे शरबत की छबील लगाकर नागरिकों को गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज दोपहर के वक्त नई मंडी स्थित बिंदल बाजार के व्यापारियों ने बिंदल संस के सामने मीठे शरबत की छबील लगाकर वहां से निकल रहे राहगीरों के ठंडा शरबत पिलाया। तपती गर्मी में राहगीरां ने ठंडा शरबत पीकर राहत की सास ली। इस दौरान व्यापारी नेता इन्द्रसैन बिंदल, नवीन बिंदल, अनुराग सिंघल, मुकेश बिंदल, दीपक शर्मा, दीपक खन्ना, मनीष जैन, पीसी जैन आदि मौजूद रहे।
दो शातिर किये गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना नई मण्डी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान ०२ शातिर चोर/लुटेरे/वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार । अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर व ०१ मोटर साईकिल बरामद किया। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपीली राव तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बबलू सिंह थाना नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस की भोपा पुल के पास जंगल में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान ०२ शातिर चोरध्लुटेरे अभियुक्तगण को घायल ध्गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस व ०१ मोटर साईकिल बरामद किए गए हैं । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल/गिरफ्तार की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय हैकि थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा भोपा पुल के पास चेंकिग कर कर रही थी। तभी ०१ मोटरसाइकिल पर सवार ०२ व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल वापस पीछे मोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया । मोटर साईकिल सवार मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर झाड- झुण्डो में छिपकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये । घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस, ०१ मोटर साईकिल की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त राशिद उर्फ नौशाद पुत्र कयामुद्दीन निवासी ग्राम लिण्डरपुर थाना नूरपुर, बिजनौर वर्तमान पता मौ० मुन्नालाल मवाना, मेरठ, शमशेर अहमद पुत्र समसुद्दीन निवासी ग्राम लिण्डरपुर थाना नूरपुर, बिजनौर । जिनके कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ खोखा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटरसाइकिल स्पेलण्डर प्लस न०- यूपी २२ एजे ५८७३ बरामद किया। घायल/गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० बबलू सिंह, उ०नि० जय प्रकाश भास्कर, उ०नि० पिन्टू, है०का० सुशील कुमार, इरफान अली, का. मनेन्द्र सिंह, महीपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सतेंद्र कमुर, कुलदीप कुमार थाना नई मण्डी मौजूद रहे। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शमशेर अहमद उपरोक्त थाना मन्सूरपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं० १२७/२०२४ धारा ३९२ भादवि में वांछित चल रहा था । अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
साडी वाके थान का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में संस्कृति सिद्धा व अष्ट सिद्धि समिति के अंतर्गत आयोजित साड़ी वाकेथान का आयोजन मुजफ्फरनगर महेश्वरी महिला मिलन ने ७ः३० पर संकीर्तन भवन नई मंडी में संपन्न किया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम गोदानी व मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। पूनम गोदानी जी ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर उनका सत्कार किया ।वही नगर अध्यक्ष मंजूषा राठी के द्वारा पूनम को माला पहनाकर उनका अभिवादन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजूषा राठी के द्वारा किया गया। सचिव प्रभा के द्वारा पूरी व्यवस्था को देखा गया।मुख्य अतिथि के द्वारा ’मंदिर में लगाए गए बैनर पट्टिका का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि ने शोभा यात्रा का शुभारंभ नीले झंडे को दिखाकर किया। मंदिर की समस्त व्यवस्था कोषाध्यक्ष सीमा के द्वारा देखी गई । नगर सहसचिव अनुराधा माहेश्वरी ने सुषमा स्वराज का किरदार निभाया पूर्व अध्यक्ष आशा, अपर्णा, पूनम, दीपा के द्वारा लिखे स्लोगन को नारे के रूप में बोला गया। मुख्य अतिथि ने अपने १ मिनट के वक्तव्य में साड़ी और संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया।। अमिता, नीलम, अनुराधा भट्टर, प्रतिभा, मधु माहेश्वरी का शिकंजी व प्रसाद वितरण में पूरा सहयोग रहा। समाज की अन्य बहनों का पूरा सहयोग मिला।
अवैध भांग का कारोबार करने वाले दबोचे
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सजग और चौकन्ना होकर काम करना ओर सरकार का राजस्व बढाना और अपने उद्देश्यों को बखूबी अंजाम देकर काम करना आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह व आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार अपने उच्चाधिकारियों के कुशल मार्ग निर्देशन में दिए जा रहें आदेशों को किसी भी प्रकार की कोई भी कोताही न बरतते हैं और अपने अधीनस्थों को भी पूरी तरीके से एक्टिव मोड़ पर रखे हुए हैं और आज भी आबकारी विभाग एवं पुलिस टीम, थाना पुरकाजी द्वारा अवैध भांग का कारोबार करने वाले ०२ अभियुक्त के कब्जे से लगभग ७२० बोरे पिसी भांग (प्रत्येक बोरे में ३० किग्रा० भांग) कुल २१६ कुन्तल अवैध भांग बरामद की गयी।आबकारी के आदेशों एवं जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, के नेतृत्व में अनिल कुमार, आबकारी निरीक्षक सदर द्वारा मय अधीनस्थ स्टॉफ मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम, थाना पुरकाजी के साथ संयुक्त रूप से ग्राम फलौदा में एक बन्द पड़े अहाते/गोदाम के अन्दर से एक अभियुक्त के कब्जे से लगभग ७२० बोरे पिसी भांग (प्रत्येक बोरे में ३० किग्रा० भांग) कुल २१६ कुन्तल अवैध भांग, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा, एक स्टार्टर, एक भांग पीसने की मशीन, दो बोरे सिलने की मशीन एवं एक जनरेटर बरामद किया गया। मौके पर अभियुक्त मुकेश पुत्र कालू राम निवासी सरसावा, दौराला, मेरठ को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी टीम, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा निरन्तर प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों का नाम मुकेश पुत्र कालू राम निवासी सरसावा, दौराला, मेरठ, उत्तर प्रदेश। २. मौहम्मद दानिश पुत्र रियाजुल निवासी ग्राम लंढ़ौरा, मंगलौर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड। (फरार) हैं।
ट्रक फसने से लगा जाम
मंसूरपुर। थाना हमंसूरपुर मे हाईवे पर पुल के नीचे बड़ा ट्रक फस जाने से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर किसी प्रकार जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से आगे हाईवे पर बने लोहे के पुल के नीचे आज दोपहर के वक्त एक बड़ा ट्रक फस गया। जिस कारण काफी देर के लिए मेरठ रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही मौका पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार पुल के नीचे फंसे ट्रक को निकलवाया जिसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। इस दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तमाशा बन मौके पर एकत्रित रहे।
21 जुलाई के मनाई जायेगी भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती
मुजफ्फरनगर। प्रजापति समाज द्वारा आगामी 21 जुलाई को भगवान प्रजापति जयंती एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जायेगा। आनंदपुरी में ब्रहमपाल सिंह प्रजापति के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। इसी मामले को लेकर 11 जून का भी रामलीला टिल्ला पर एक बैठक का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस बार शोभायात्रा के आयोजक ब्रहमपाल सिंह प्रजापति संस्थापक होंगे। बैठक में ब्रहमपाल सिंह प्रजापति, सोहनपाल सिंह प्रजापति, इं. राजकुमार आदि मौजूद रहे।
वांछित अभियुक्तों को खतौली पुलिस नेदबोचा
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र सिंह नागर के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया के पर्यवेक्षण में तलाश वांछित अभियुक्त व गैरजमानतीय वारंट मे अभियुक्त शुभान पुत्र मीनू नि० समसपुर सुरानी थाना सरधना जनपद मेरठ, गुरमीत पुत्र भूपेन्द्र नि० खालिदपुर थाना फलाबदा जनपद मेरठ सम्बन्धित मु०अ०स० २२६/२४ धारा ४/२५ आयुध अधि० को रेलवे रोड से हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभि०गण उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त शुभान पुत्र मीनू नि० समसपुर सुरानी थाना सरधना जनपद मेरठ, गुरमीत पुत्र भूपेन्द्र नि० खालिदपुर थाना फलाबदा जनपद मेरठ है। जिसके कब्जे से ०२ अदद चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० कौशल गुप्ता, का० अजीत कुमार, योगेश, प्रेमचन्द शामिल रहे।
परिजनों ने की लापता कार्यवाही की मांग
भोपा। लापता चल रहे युवक का शव बरामद होने पर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया। विदित होगी भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रहमतपुर निवासी युवक आर्यन उर्फ मधु बीते दिनों अचानक कहीं लापता हो गया था। जिसे उसके परिजनों रिश्तेदारों तथा पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा था।वहीं दूसरी ओर विगत २ जून को गए हुए आर्यन उर्फ मधु का शव आज जॉली गंग नहर से बरामद हुआ। जबकि उसकी बाइक ग्राम निरगाजनी झाल नहर के पास से बरामद कर लिए जाने की चर्चा है। पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर आज सुबह के वक्त भोपा थाने पहुंचे मृतक आर्यन मधु के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। आईपीएस अधिकारी विनायक भौसलें के आश्वासन के बाद गुस्साएं ग्रामीण वापस अपने घर लौट गए पुलिस इस संबंध में कई बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल में भाग दौड़ में जुट गई है।
बडो का दिया हुआ आशीर्वाद और अपनों की दी हुई शुभकामनाओं का कोई रंग नहीं होता
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बडो का दिया हुआ आशीर्वाद और अपनों की दी हुई शुभकामनाओं का कोई रंग नहीं होता है लेकिन जब भी दिये जाते हैं तो जीवन में रंग भर जाते हैं भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा शाखा के वरिष्ठ सदस्यों एवं सदस्यों के बुजुर्ग माता- पिता के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल को सम्मानित किया गया कार्यक्रम चैयरमेन संजीव अग्रवाल व अवधेश गुप्ता ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया शाखा अध्यक्ष कीमती लाल जैन व सभी सदस्यों ने शॉल ओढाघ्कर व उपहार देकर सम्मानित किया व चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। परमकीर्तिशरण ने इस अवसर पर कहा कि सम्राट शाखा पहले से ही अभूतपूर्व कार्य करती आ रही है उन्हौने प्रसन्न होकर सभी को आशीर्वाद दिया व इसी प्रकार कार्य करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। सभा का संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव गोपाल कंसल, महिला संयोजिका परणीता गोयल – जगरोशन गोयल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, ई० पी.के.गुप्ता, विजय सिंघल,प्रवीण सिंघल, जी का पूर्ण सहयोग रहा। बड़े बुजुर्ग हैं हमारी धरोहर, उनसे है हमारा स्वाभिमान इनसे ही रहती परिवार में शान, करें सदा इनका सम्मान। बुजुर्ग मजबूत नींव होते हैं परिवार की, इनसे ही तो रौनक है घर की हर दीवार की। वो नहीं मांगते कोई भी कीमती उपहार, जन्नत मिल जाती है इन्हें अगर मिल जाए थोड़ा सा प्यार। माना कभी -कभी वो हमारी सुनते नहीं अपनी सुनाना चाहते हैं, पर उनकी बात सुनने में क्या बुराई है वो हमारा भला ही तो चाहते हैं’
थाना सिखेडा का किया निरीक्षण
सिखेडा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थाना सिखेड़ा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समाधान दिवस पर जनसमस्याओं का सुनवाई के उपरान्त महोदय द्वारा थाना सिखेड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिकाध्आने वाली पीड़िता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधिनियम के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अन्त में महोदय द्वारा थाना पर नियुक्त कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
भोपा पहुँचे अतिक्रमण की जाँच को उपजिलाधिकारी
भोपा। भोपा में मोरना मार्ग पर सड़क किनारे तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत करने की सूचना पर पहुँचे उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया है। जांच होने तक अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये हैं। भोपा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर तालाब के पास हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार नायाब तहसीलदार विपिन कुमार,कानून गो ललित शर्मा,हल्का लेखपाल पदम् आदि की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने अतिक्रमण कर लगाये गये अस्थाई गेट को तुरंत हटाने के आदेश दिये तथा जांच के उपरांत कार्रवाई की बात बताई।वहीँ एक शिकायत कर्ता ने तालाब से कुछ ही दूरी पर पंचायत भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की शिकायत की जिसपर उपजिलाधिकारी ने जाँच कर अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है।
छेडछाड करने वाले आरोपी को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सोशल मीडिया पर वायरल नाबलिग किशोरी से छेड़छाड़ की वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेकर थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त को २४ घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल तथा प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को रूड़की चुंगी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक मोटरसाईकिल सवार युवक द्वारा सडक पर जा रही नाबालिग किशोरी से छेडछाड का वीडियो प्रसारित हो रहा था। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त वीडियो पर संज्ञान लिया गया तथा वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु०अ०सं०- १६७/२४ धारा ३५४क भादवि व ७/८ पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में महिलाओंध्बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जाता है तथा प्राथमिकता के आधार अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाता है। महोदय द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गयी । पुलिस टीम को सूचना मिली की आरोपी अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में रूड़की चुंगी पर है सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर रूडकी चुंगी से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी से सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सलमान पुत्र गुलजार निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुभाष अत्री एसओजी प्रभारी (मय टीम), व०उ०नि० कर्मवीर सिंह, उ.नि. शैलेंद्र गौड, है. कां. बालकिशन, सोवेंद्र कुमार, का. विकास कुमार थाना सिविल लाईन मौजूद रहे।


