News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

विद्युत व्यवस्था व सड़कों में 10 साल में कराया भारी सुधारः संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर में हुई जयचंदों व शिखंडियों के कारण ही भाजपा की हारSanjeev Balyan
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि कुछ तो ऐसे कारण रहे होगे जो जनता ने उन्हे हराया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हे हराने में कुछ जयचंदों व शिखंडियों का भी हाथ रहा है। सरकुलर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि जनता का जो जनादेश है वह उन्हे स्वीकार है उन्होंने कहा कि उनके कुछ कारणों से शायद कुछ लोग नाराज रहे जिसके कारण उन्हे हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने विजयी सांसद हरेंद्र मलिक को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के जो भी अधूरे कार्य है उन्हे वे अवश्य पूरा कराये और यदि किसी भी चीज की या किसी कागजात की आवश्यकता है तो वे उनसे ले ले वे उन्हे सभी बाते विस्तार से समझा देंगे। उन्होंने दस वर्ष के कार्यकाल में बहुत ज्यादा विकास कार्य कराये। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के गांवों में सड़कों का जाल बिछवाया है तथा अनेक हाईवे का निर्माण कराया है। रेलवे का दोहरीकरण, केंद्र सरकार से आये पांच करोड रूपये से जनपद में विद्युत व्यवस्था में बेहतर सुधार कराया है और अभी भी कुछ कार्य होने है जो पाइपलाइन में है। डा. संजीव बालियान ने कहा कि 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार थी किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही थी मोदी और योगी सरकार ने किसानों को पहले तो एक वर्ष तक बिजली बिलों में छूट दी फिर बिजली का बिल पूरी तरह से माफ कर दिया तथा अब ट्यूबवैल लगाने की भी छूट दे दी है। किसानों को एक ही दिन में तीन सौ करोड रूपये का भुगतान तितावी एवं मवाना शुगर मिल से कराया। सरधना क्षेत्र में खेल विश्वविद्यालय बनवाया। उन्होंने यह भी कहा कि आवारा पशुओं के लिए उन्होंने भोपा क्षेत्र में एक काऊ सेन्चूरी बनवाई जिसमें फिल्हाल चार हजार बेसहारा पशु रह रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार होने के कारण अपराधों में भारी कमी आई है संजीव बालियान ने कहा कि वे सुख दुख में हमेशा सभी के साथ रहे है और भविष्य में रहेगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटों के धुव्रीकरण और हिंदूओं का जातियों में बटने व कम मतदान प्रतिशत को अपनी हार का मुख्य कारण बताया। साथ ही उन्होंने अपनी लोकसभा क्षेत्र के बड़े नेता पर खुलकर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विपक्षी सांसद को पूरी तरह से सपोर्ट किया वे शिखंडी की तरह परदे के पीछे छिपे रहे और वही से वे अपनी रणनीति विपक्षी सांसदों को समझाते हे। उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता उनसे नाराज रहे लेकिन वे किसी से केई द्वेष भाव नहीं रखते है सभी ने पूरी मेहनत से कार्य किया है। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने भाजपा के हित में काम नहीं किया है क्या उनकी शिकायत वे अपने संगठन से करेंगे। उन्होंने कहा कि ये जग जाहिर है कि जिन भाजपाईयों ने भाजपा के विरोध में काम किया है उनको सभी लोग जानते है और हाईकमान इस बारे में निर्णय लेगा। उन्होंने एक शेर के माध्यम से कहा कि मेरे उतरते पानी को देखकर किनारे पर मकान मत बना लेना, मैं समुन्द्र हूं लौटकर फिर आऊंगा। प्रेसवार्ता में डा. संजीव बालियान के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, मेरठ भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता देवव्रत त्यागी मौजूद रहे।

 

 

शातिर को चोरी के माल सहितपकड़ाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, ०१ शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए ४०,०००/- रुपये नकद, ०३ मोबाइल मय चार्जर व ०२ आई फोन तथा चोरी हुये सफेद व पीली धातु के आभूषण आदि बरामद किये। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ब्योम विंदल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर चोर अभियुक्त को बाल्मिकी बस्ती वाली गली मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए ४०,०००/- रुपये नकद, ०३ मोबाइल मय चार्जर व ०२ आई फोन तथा चोरी हुये सफेद व पीली धातु के जेवरात आदि बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २७ मई को वादी राशिद पुत्र रियाज निवासी हड्डी गोदाम फिरदौस मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर में घुसकर कैश, जेवरात व मोबाईल फोन चुरा ले गये है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु०अ०स० २४८/२०२४ धारा ३८० भादवि पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा को चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर चोर अभियुक्त को बाल्मिकि बस्ती वाली गली मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कैफ पुत्र रशीद निवासी बबली के बर्फ खाने के सामने गली मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ४०,०००/- रुपये नगद, ०१ मोबाइल सैमसंग गलेक्सी जैड, ०२ आई फोन मोबाईल, २ मोबाईल ओप्पो कम्पनी मय चार्जर, ०२ ईयरबर्डस, ०१ मटरमाला पीली धातु, ०१ गले का हार पीली धातु, ०१ टीका पीली धातु, ०२ कान की चैन पीली धातु, ०२ कान के बुन्दे पीली धातु, ०२ अगूँठी पीली धातु, ०१ कान की बाली पीली धातु, ०१ चौन पीली व सफेद धातु, ०४ अगूँठी सफेद धातु, ०१ ब्रेसलेट सफेद धातु, ०१ गले की चैन सफेद धातु बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त कैफ उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मै, राशिद पुत्र रियाज निवासी हड्डी गोदाम फिरदौस मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर के मकान के पास ही किराये पर रहता था तथा दिनांक २६/२७ जून की रात्रि में ही मैंने, राशिद उपरोक्त के मकान में घुसकर अलमारी में रखे करीब ७०,००० रुपये, सोने व चाँदी के आभूषण तथा ०२ मोबाइल फोन चोरी कर लिये थे और मुझसे जो ०१ मोबाइल सैमसंग गलेक्सी जैड फोल्ड ०३ व ०२ मोबाइल आई फोन बरामद हुये है, ये मोबाइल फोन भी चोरी के है। इन चोरी किये गए जेवरात व मोबाईल फोन को बेचने के लिये जा रहा था कि आपने मुझे पकड लिया। चोरी किये गए ७०,००० रुपये व जेवरात को लेकर मे बड़े-बड़े होटलों में ठहरता था, जिसमें कुछ रूपये मुझसे खर्च हो गए है तथा कुछ जेवरात मैनें चलते-फिरते लोगो को बेच दिए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रमित कुमार, है०का० हाशिम रजा, बकार, कां. कपिल कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 

योग शिविर में दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जिसका धन चला गया समझो उसका कुछ नहीं गया। जिसका स्वास्थ्य चला गया समझो उसकी कुछ हानि हुई ,लेकिन जिसका चरित्र चला गया समझो उसका सर्वनाश हो गया। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में दिए। उन्होंने बताया कि चरित्रवान व्यक्ति सभी जगह सम्मान पाता है जबकि चरित्रहीन व्यक्ति को वेद भी पवित्र नहीं कर सकते। आज समाज पतन की ओर जा रहा है हमारे बच्चे संस्कार विहीन होते जा रहे हैं । वह माता-पिता धन्यवाद के पात्र हैं जो अपने बच्चों को चरित्रवान ,बलवान और योग्य बनाने के लिए चरित्र निर्माण योग शिविर में भेज रहे हैं। प्राचीन समय में बच्चों को महान पुरुषों के जीवन परिचय से परिचित कराया जाता था। जिससे बच्चों के अंदर महान पुरुषों के अच्छे गुण आ जाते थे। हमें भगवान राम के चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। अगर आप राम की भक्ति करना चाहते हैं तो राम के आदर्श को अपने जीवन में उतारकर एक आदर्श प्रस्तुत करें। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हुए हैं। प्रातः काल उठ रघुनाथा। मात-पिता गुरु नावही माथा। सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने बच्चों को आज सूर्य नमस्कार आसन मंत्रों के साथ १२ बार करवाया। तत्पश्चात ताड़ासन ,अर्धचंद्र आसान, पश्चिमोत्तान आसन, उष्ट्रासन, भुजंग और शलभ आसान करवाएं तथा बच्चों के मानसिक विकास के लिए अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम भी करवाए।

 

पांच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर आयोजित
खतौली। भारतीय योग संस्थान खतौली द्वारा पांच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर का आज दूसरा दिन बड़ा बाजार स्थित योग भवन में मनाया गया। लगभग ४० मधुमेह रोगियों ने शिविर में योग क्रिया का आनंद लिया। श्रीमती शशि गुप्ता द्वारा गहरी लंबे श्वास एवं सूक्ष्म क्रियाएं कराई गई। तेजेंद्र भाटिया द्वारा तीर्थक ताड़ासन, अर्ध चक्रासन कराया गया। श्रीमती अंजू विश्वकर्मा द्वारा वक्रासन एवं जानूसीरासन, कोणासन कराया गया।श्रीमती अंजलि सिंह द्वारा त्रियंक भुजंगासन व शलभाशन, श्रीमती गीता सेन द्वारा लुढ़कना झूलना एवं शवासन, प्रवीण कुमार द्वारा नेत्र सुरक्षा क्रियाएं, अरुण जैन द्वारा प्राणायाम, श्रीमती पदमा तोमर द्वारा ध्यान का अभ्यास कराया गया। श्रीमती गौरी अग्रवाल द्वारा मधुमेह रोग होने के कारण लक्षण एवं योग द्वारा उनके निदान के बारे में बहुत सुंदर जानकारी दी गई। राकेश कुमार गुप्ता द्वारा भारतीय योग संस्थान के साहित्य एवं सामग्री एवं योग मंजरी के बारे में चर्चा की। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान श्री निर्मल कुमार जैन द्वारा मधुमेह रोग से बचाव और उसे दूर करने में योग का महत्व समझाया। जिला प्रधान श्री बाबूराम वर्मा द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन अरुण जैन ने किया।

 

पुलिस ने चाकू सहित दबोचा
शाहपुर। थाना शाहपुर जनपद मु०नगर द्वारा एक अदद चाकू नाजयज के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों व अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल निर्देशन मे थाना शाहपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से अभि० लक्की पुत्र अनिल निवासी टटीरी थाना कोतवाली बागपत जिला बागपत को एक अदद चाकू नाजयज के साथ अभियुक्त गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज बरामद, ०३ अदद मोबाइल फोन सैमसंग कपंनी रंग नेबी ब्लू व दूसरा मोबाइल वीवो कंपनी रंग बादामी लाइट व तीसरा मोबाइल रेडमी नोट प्रो कंपनी रंग काला बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० यशपाल सिंह, है०का० दिनेश शर्मा, का० पवन शर्मा शामिल रहे।

 

 

शादी में अनुदान के लिए करे आवेदन
मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोड़कर) के अन्तर्गत विभागध्शासन द्वारा वर्ष २०२४-२५ से नवीन दिशा निर्देश जारी किये गये है। जिसके अन्तर्गत अन्य पिछडा वर्ग के गरीबी रेखा (शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र हेतु रु० १,००,०००/- प्रतिवर्ष) से नीचे जीवन यापन करने वाले अन्य पिछडा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे वर्ग को छोडकर) के आवेदक पात्र होंगे। योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु निम्नानुसार कार्यवाही अपेक्षित हैः- आवेदन करने से पूर्व आवेदक अपना एवं पुत्री का आधार कार्ड अपडेटड), आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर, आधार से लिंक बैंक खाता (डी०बी०टी० करा ले) तहसील द्वारा ऑनलाइन जारी आय एवं जाति प्रमाण पत्र, वर-वधू की आयु से सम्बन्धित फोटोयुक्त प्रमाण पत्र, शादी का कार्ड आदि एकत्रित कर ले। १. सर्वप्रथम आवेदक नवीन अपडेट पोर्टल वेबसाईट ीजजचरूध्ध्ेंकपंदनकंदण्नचेकबण्हवअण्पद पर आधार आधारित प्रमाणीकरण की व्यवस्था (ई-केवाई०सी०) के अनुसार अपना एवं अपनी पुत्री का आधार दर्ज करेगा तथा आधार लिंक मोबाईल पर प्राप्त ओ०टी०पी० का उपयोग कर ई-केवाई०सी० की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा, जिसके माध्यम से यू०आई० डी०९०आई० (भारतीय विशिष्ठ पहचान पत्र) से आवेदक तथा उसकी पुत्री का नाम. पिता का नाम, पता, आयु तथा फोटो आवेदन में स्वयं अंकित हो जायेगी। इसी प्रकार आय एवं जाति प्रमाण पत्र का कमांक तथा संख्या अंकित करने पर ई-डिस्ट्रिक्ट सर्वर से आय तथा जाति का विवरण स्वयं अंकित हो जायेगा। उपरोक्त प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी कि पात्र आवेदकों के आवेदन पत्र ही सबमिट हो पायेगे तथा आय, जाति अथवा आयु के आधार पर अपात्र होने पर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकेगी। योजना पूर्णतः आनलाइन है अन्य किसी माध्यम से आवेदन करने की कोई व्यवस्था नहीं है। २ आवेदक द्वारा अंतिम रूप से पोर्टल पर आवेदन सबमिट करने के उपरान्त तहसील तथा विकास खण्ड स्तर पर उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी के लॉगिन पर आवेदक का पूर्ण विवरण प्रदर्शित हो जायेगा। ४ एक परिवार को अधिकतम ०२ पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा। विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को १८ वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु २१ वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। शादी अनुदान हेतु प्रथम आवत प्रथम पाक्त सिद्धान्त के अनुरूप बजट की सीमा तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर नियमानुसार निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान किया जायेगा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के उपरान्त विगत वित्तीय वर्ष की कोई मांग अगले वित्तीय वर्ष में अग्रेणीत नहीं होगी। अतः प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनानार्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते है। इस योजना की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर ने किसी भी कार्य दिवस में प्रातः १०.०० बजे से सायं ५रू०० बजे तक प्राप्त की जा सकती है।

 

शातिर इनामी को दबोचाMuzaffarnagar News
रामराज।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना रामराज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान २५ हजार रूपये का शातिर ईनामी/वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व ०१ मोटरसाइकिल बरामद किया। अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जानसठ राम आशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रामराज दीपक चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस व एसओजी की सयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर ईनामी/वांछित अभियुक्त को टिकौला नहर पटरी के पास से घायलध्गिरफ्तार किया गया है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ स्पलेण्डर मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किया गया हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना रामराज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम टिकोला नहर पटरी पर चेंकिग कर रही थी तभी ०१ मोटरसाइकिल पर सवार ०२ व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल वापस पीछे मोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया । मोटर साईकिल सवार बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर गिर गई तथा मोटरसाईकिल को मौके पर ही छोड़कर उक्त बदमाश झाड- झुण्डो में छिपकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें ०१ बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश भाग गया।
थाना रामराज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त २५०००/- रूपये का ईमामीध्वांछित अभियुक्त है जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटर साईकिल बरामद की गयी। थाना रामराज पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सुमित रैदास पुत्र राजकरन उर्फ राजू निवासी ग्राम जाटान खानपुर थाना झिंझाना जनपद शामली। जिसके कब्जे से ०१ स्पलेण्डर मोटरसाईकि न० यूपी १५ सीडब्लू ९०६१।, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंनिरीक्षक सुभाष अत्री ( प्रभारी एस०ओ०जी० ) मय टीम, उ०नि० दीपक चौधरी थानाध्यक्ष थाना रामराज, उ०नि० मोहित चौधरी, अमन सिंह, विकास सिरोही, अमरदीप सिंह एसओजी टीम, है०का० जोगेन्द्र कसाना, पिंटू एसओजी टीम, है०का० कपिल तेवतिया, तरुण, राजीव भारद्वाज, प्रशान्त शर्मा, गुरमनाम एसओजी टीम, है०का० राजीव भारद्वाज एसओजी टीम, है०का० प्रशान्त शर्मा, गुरनाम, है. है. कां. अमित तेवतिया, का. सुहैल, है. का. नवीन कुमार थाना रामरजा, कां. सुल्तान सिंह थाना रामराज, का० सचिन, प्रशान्त सिरोही, ललित पायल एसओजी टीम शामिल रहे। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ पर पंजीकृत मु०अ०सं०- १०३/२४ धारा ३९२,४११ भादवि में २५,००० रूपये का ईनामी तथा थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ पर पंजीकृत मु०अ०सं०- १२२ध्२४ धारा ३९२ भादवि व थाना जीयनपुर आजमगढ पर पंजीकृत मु०अ०स०- ७९०/२०२३ धारा ३९२,४११ भादवि में वांछित अभियुक्त है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

सिंचाई का उपकरण चोरी
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जंगली चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है जंगली चोर लगातार किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान के खेत से अज्ञात जंगली चोरों ने सिंचाई के उपकरण चोरी कर सनसनी फैला दी।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी देवेंद्र सिंह जानकारी देते हुए बताया कि उसके कृषि भूमि हाजीपुर में है। गन्ने की फसल की सिंचाई के लिए अपने टुयुबवैल पर पंखा बांध रखा था जिसे अज्ञात चोर चुरा कर ले गए हैं पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

गमगीन माहौल में किया मोनिस को सुपुर्दे खाक
मोरना। रविवार को भोपा के निकट प्राइवेट बस से कुचलकर बाइक सवार नवयुवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी के लिये भेज दिया था। सोमवार को मृतक युवक को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला पठानान निवासी इमरान उर्फ पुन्ना का १८ वर्षीय पुत्र मोनिस भोपा के निकटवर्ती गाँव के जंगल मे स्थित आम के बाग में कार्य करता था। रविवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से भोपा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रहकडा गाँव की पुलिया के पास पहुँचा तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। जिसमें मोनिस की मौके पर मौत हो गयी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मोनिस के शव को घर लाया गया।मोनिस की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मोनिस के पिता इमरान माता संजीदा,भाई शाह नजर,अमन, उवैस,व बहन इलमा,शिफा,इरम का रोरोकर बुरा है।गमगीन माहौल में मोनिस को सुपुर्दे खाक किया गया।

 

 

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने अवैध निर्माण कार्य न करने की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा संजय अरोरा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के सामने शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से एक धार्मिक स्थल के बाहर दुकानों के निर्माण पर कार्यवाही न किए जाने के संबंध में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर के द्वारा प्रेषित किया गया। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सामने शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से एक धार्मिक स्थल के बाहर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके संबंध में मुख्यमंत्री व माननीय उपमुख्यमंत्री एवम नगर विकास मंत्री व जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन एवं पत्रों व प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से कार्रवाई करने के लिए अनेक बार अवगत कराया जा चुका है परंतु जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई महीनों से शत्रु संपत्ति पर धीरे-धीरे अवैध निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मात्र एक दुकान के निर्माण को रोक लगाई गयी है। उन्होंने उक्त मामले में तुंरत संज्ञान लेकर जांच कर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संजय अरोरा, सरिता अरोरा, प्रवीण जैन, संजय गोस्वामी, अमित मित्तल, प्रमोद वर्मा, संजय ठाकुर, संजीव शर्मा, संदीप कौशिक आदि रहे ।

 

इंस्पेक्टर और कई दरोगाओं के किए तबादला
मुजफ्फरनगर। जनपद में एसएसपी अभिषेक सिंह ने पांच थानेदारों में फेरबदल के बाद चाबुक फिर से चला। जिसमें एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने के साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के पैतृक गांव कुटबा की चौकी के प्रभारी को भी हटा दिया गया। कप्तान ने एक इंस्पेक्टर और ३० दरोगाओं के तबादले किए, इनमें नौ दरोगाओं को चौकियों से हटाकर उनके स्थान पर नये प्रभारियों को तैनात किया है। जिसमें देर रात किये गये ३१ पुलिस कर्मियों के तबादलों में क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह को थाना बुढ़ाना में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम पुलिस चौकी के प्रभारी शैलेन्द्र गौड को चार्ज से हटाते हुए एसएसपी ने थाना फुगाना में तैनात किया है। उनके स्थान पर चुनाव सैल से अनिल तोमर को तैनात किया गया है। एसएसपी ने रोहाना चौकी प्रभारी अरूण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर मीरापुर की पुलिस चौकी सम्भलहेडा के प्रभारी गजेन्द्र सिंह को तैनात किया गया है। चौकी उमरपुर बुढ़ाना के प्रभारी संदीप कुमार को हटाते हुए पहले बुढ़ाना कोतवाली भेजा गया लेकिन तत्काल ही उनका यह तबादला निरस्त करते हुए उनको गढ़ी सखावत चौकी का चार्ज दे दिया गया। गढ़ी सखावत चौकी इंचार्ज को उमरपुर में प्रभारी बनाया गया। लालूखेड़ी चौकी इंचार्ज विक्रान्त कुमार कर्दम को भूड़ खतौली में प्रभारी बनाया है, जबकि भूड़ चौकी इंचार्ज कौशल गुप्ता से चार्ज हटाकर उनको तितावी थाने भेजा गया है। एसएसपी ने पुलिस लाइन से एसआई आशुतोष कुमार सिंह को प्रभारी चौकी रामपुर तिराहा और वरूण तेवतिया को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी गांधी कालोनी बनाया है। नारकोटिक्स सैल के प्रभारी अजय गौड को एसओजी प्रथम में तैनाती मिली है। जेल चौकी प्रभारी को हटाकर थाना फुगाना भेजा है। थाना फुगाना से एसआई मुकेश कुमार को पुरकाजी कस्बा चौकी प्रभारी बनाया है। जबकि कस्बा पुरकाजी प्रभारी मनोज कुमार भंगेला पुलिस चौकी के इंचार्ज बनाये गये हैं। भंगेला से प्रभारी तपन जयंत को जेल चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना मीरापुर में तैनात दरोगा ललित कुमार को बीआईटी चौकी प्रभारी और जयप्रकाश गौतम को शुक्रताल पुलिस चौकी बनाया है।
एसएसपी ने शुक्रताल चौकी प्रभारी विनोद कुमार को सम्भलहेडा पुलिस चौकी भेजा है। थाना बुढ़ाना से माहित को पुलिस चौकी जसोई, जसोई से प्रभारी जोगिन्द्र सिंह ढिल्लो को थाना तितावी में तैनाती मिली है। थाना बुढ़ाना के एसआई रविन्द्र यादव को शाहपुर कस्बा चौकी इंचार्ज, कस्बा इंचार्ज प्रशान्त गिरि को मोरना चौकी प्रभारी बनाया गया। मोरना चौकी के इंचार्ज विपुल कुमार को हटाकर थाना भोपा भेजा है। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के पैतृक गांव कुटबा पुलिस चौकी के इंचार्ज अजय त्यागी को हटाते हुए बुढ़ाना थाने में तैनाती दी गई, जबकि थाना शाहपुर से दरोगा संदीप कुमार को कुटबा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। रामपुर तिराहा चौकी इंचार्ज नवीन गौतम को थाना छपार, गांधी कालोनी चौकी इंचार्ज नेमपाल सिंह को थाना नई मंडी भेजा गया है। थाना ककरौली में तैनात एसआई अनिल को लालूखेडी पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।

 

गुरुपर्व श्रद्धा, भावना, प्यार एवं सम्मान से मनाया गया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह समा जानसठ रोड खतौली में सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी गुरपुरब बहुत ही श्रद्धा एवं भावना के साथ मनाया गया। इस मौके पर संगत ने गुरु घर में नतमस्तक होकर गुरु साहिब की शहादत को कोटि कोटि प्रणाम अर्पण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह जी ने अपने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगती को निहाल किया तथा इस दिन के इतिहास पर प्रकाश डाला। श्री गुरु अर्जन देव जी को सन १६०६ में उस समय के मुगल शासक जहांगीर के द्वारा विभिन्न प्रकार की यातनायें देकर गुरु साहब को शहीद करवाया गया। गुरु साहब शहीदों के सरताज, शान्ति के पुन्ज, गरीबों के हमदर्द, रहमतों के भण्डार एवं ज्ञान के सागर के रुप में जाने जाते हैं। सम्पूर्ण मानव जाति की भलाई को नजर में रखते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रचना भी श्री गुरु अर्जन देव जी ने ही करायी थी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को जुगो जुग अटल गुरु का दर्जा प्राप्त है तथा वर्तमान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ही सिक्खों के गुरु के रुप में जाने जाते हैं। आज इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली संगतों में मुख्य रुप से गुरुद्वारा साहिब के सचिव स० सतपाल सिंह स० मनजीत सिंह, स० गुरमीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, स० सरबजीत सिंह, स० जसबीर सिंह, आशीष रावल जी, स० जोगिन्दर सिंह, स० गगनदीप सिंह, गौरी शंकर गौरी आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में लंगर एवं ठण्डी छबील
तथा मेन चोपले पर सं० राजेन्द्र सिंह के प्रतिष्ठान पर ठण्डी छबील का आयोजन किया गया जिसमें अनेक श्रद्धालुयों ने सेवा निभाई। घंटाघर पर लायंस क्लब द्वारा ठण्डी छबील का प्रबन्ध किया गया जिसमे अहम भूमिका स० इकबाल सिंह जी द्वारा निभाई गई

 

फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।। एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी जोकि जनता के लिए हमेशा तैयार रहती है। जोकि सुबह १०ः०० बजे से अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर क्षेत्र से आने वाली जनताध्फरियादियों की एक एक शिकायत को स्वयं गंभीरतापूवर्क सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करती है उनकी निष्पक्ष व त्वरित कार्यशैली ही उनकी एक अलग पहचान है। उन्होंने आज शिकायतो को सुना व संबंधित को गुडवत्तापूर्ण निस्तारण करने के स्पष्ट निर्देश दिये तथा विभागीय कार्यो को पूर्ण कराया।

 

केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर मिठाई वितरण कर मनाई खुशी
मुजफ्फरनगर। मोदी३.० सरकार में रालोद सुप्रीमो राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाए जाने पर रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कार्यालय पर मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर किया गया खुशी का इजहार, इस दौरान मुख्य रूप से रालोद नेता सुधीर भारतीय, विकास कादियान,विदित मलिक,विकास बालियान सहित दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, बता दें जयंत चौधरी खुद राज्यसभा सांसद हैं और उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के दो सांसद चुनकर सदन में पहुंचे है, रालोद ने बागपत और बिजनौर सीट जीती है रालोद का स्ट्राइक रेट शत प्रतिशत रहा।

 

खाद्य विभाग की टीम के छापे से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। गर्मियों के मौसम में आम जनमानस को मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पेस्टीसाइड एवं रंगों के प्रयोग की सब्जियों व फलों के प्रभाव से बचाने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने पूरे दलबल के साथ सोमवार की सुबह नवीन मंडी स्थल कूकड़ा में छापामार कार्यवाही करते हुए फल एवं सब्जी विक्रेता तथा आढ़तियों के यहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने फलों और सब्जियों की गुणवत्ता को परखने का काम किया, साथ ही उनमें घातक पेस्टीसाइड और रंगों के प्रयोग की जांच के लिए २४ फलों के नमूने लेकर उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य डा. चमनलाल के नेतृत्व में नवीन मंडी स्थल कूकड़ा में छापामार कार्यवाही करते हुए फल व सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा फल व सब्जियों के २४ सर्विलांस नमूने संग्रहित करते हुए जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला में भेजे गये। इस कार्यवाही के दौरान फल एवं सब्जी आढ़तियों के साथ ही विक्रेताओं में भी हड़कम्प मचा रहा। सहायक आयुक्त खाद्य डा. चमनलाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आयुक्त के आदेशों के तहत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रभाव से बचाने और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए विभागीय दल द्वारा निरंतर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सवेरे टीम द्वारा उनके नेतृत्व में नवीन मंडी स्थल कूकड़ा में फल व सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फल व सब्जियों के २४ सर्विलांस नमूने संगहीत कर जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला के लिए प्रेषित किये गये। इस कार्यवाही के दौरान टीम ने सीजनल फल- खरबूजा, तरबूज, नान सीजनल फल- सेब, अंगूर, कृत्रिम रंग के प्रभाव वाले- आम, केला, पपीता के अलावा सीजनल सब्जियां- भिन्डी, लोकाई, तोरोई, खीरा, कददू, टिंडा, परवल, मिर्च व करेला, नान सीजनल सब्जियां- टमाटर, बैंगन, हरी धानिया, फूल गोभी, पत्ता गोभी, गाजर, पालक व शिमला मिर्च के नमूने जुटाकर जांच के लिए भिजवाये हैं। इनकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी। डा. चमनलाल ने बताया कि आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके इसके लिए विभागीय स्तर पर जनपद में अभियान चलाकर सर्विलांस नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजने की कार्यावाही की जा रही है। इसके लिए जिले में ३० जून तक २६० सर्विलांस नमूने संग्रहित किये जाने हैं, अभी तक १०० से अधिक नमूने टीमों ने जनपद के विभिन्न हिस्सों में की गयी कार्यवाही के दौरान एकत्र कर लिये हैं। कूकड़ा मंडी में आज की गई कार्यवाही इस अभियान से अलग रही है। इस कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार कौशल व खाद्य सहायक कृष्ण कुमार शामिल रहे।

 

चितंन शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की एक कोर कमेटी की बैठक श्री कृष्णा आश्रम, छठी कला रोड, वृंदावन में गत दिवस प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता जी के संचालन में संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने बताया कि ८ एवं ९ सितंबर को आगरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए २० जून २०२४ से २० अगस्त २०२४ के बीच सभी मंडलों में सम्मेलन भी कराए जाएंगे एवं शीघ्र ही पान मसाला, तंबाकू को अलग-अलग बिक्री करने के लिए नियम बनाने पर, विद्युत कटौती के संदर्भ में, व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को दिए जा रहे जी.एस.टी के लगातार दिए जा रहे नोटिसो के संबंध में प्रत्येक जिले में ज्ञापन दिए जाएंगे ढ्ढ यह सर्वसम्मति से कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया जिसमें मुजफ्फरनगर से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी एवं व्यापारी नेता यश कुमार भी उपस्थित रहे। कोर कमेटी की बैठक में कंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शीघ्र अपने जिले के कसबो एवं नगरों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन से मांग की जाएगी कि व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा से अतिक्रमण का विरोधी रहा है लेकिन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारी को उजाडा भी ना जाए, मंडियो में दुकानों का अधिग्रहण बंद होना चाहिए। कंसल ने कहा कि व्यापारी या उद्यमी जितनी भी बिजली की यूनिट खर्च करता है उतना ही बिल उसका आना चाहिए ना कि अन्य चार्ज उसमें लगने चाहिए। जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंडी समिति शुल्क समाप्त होना चाहिए, दुकानों का स्वामित्व मिलना चाहिए एवं मंडी में अधिग्रहण की भी समाप्ति होनी चाहिए।

 

भाविप शक्ति शाखा द्वारा की गौ सेवा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद शक्ति शाखा परिवार के सौजन्य से स्थाई प्रकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत नई मंडी गौशाला मे प्रातःकालीन गौसेवा का आयोजन शाखा द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में शाखा परिवार के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे समाज में गौमाता के प्रति प्रेमभाव और गौसेवा के प्रति जनजागृति का संचार किया गया गौ सेवा संयोजक शाखा सदस्य पराग अग्रवाल रहे। गौ सेवा के आयोजक संदीप जैन रहै सर्वप्रथम मुख्य अथिति प्रांतीय वित सचिव श्री संदीप जैन जी का एवम प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी होमियोपैथी डॉ प्रवेश कुमार का पटक पहना कर स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि शाखा को सुंदर सेवा कार्य रही है उनके द्वारा किये गए कार्य के लिए वो बधाई के पात्र है कार्यक्रम के उपरांत सभी ने जिंदल स्वीट्स पर जल पान का आनंद लिया कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सदस्यों में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष विशाल शर्मा ,मोहित संगल जी निर्वेश हुड्डा वी के अगरवाल सार्थक शर्मा संजीव अगरवाल निखिलेश भारद्वाज अमित सिंघल राजीव मित्तल मनीष सिंघानिया रमिता अग्रवाल इत्यादि सदस्य सम्मिलित हुए।

 

कभी नहीं टूटेंगे रिश्ते यदि होगा रिश्तो में समन्वयMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)अखिल भारतीय रावा राजपूत एकता एवं सेवा समिति मुजफ्फरनगर के द्वारा गांव सठेडी के एक बैंकट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता दुष्यंत सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ इंदर सिंह जादौन रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, सहनशीलता, सत्य बोलने पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं मोबाइल, टीवी न देखे। वह धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अभिमन्यु ने पेट में ही चक्रव्यूह भेदना सीख लिया था, इससे यह सिद्ध होता है कि जिस समय महिला गर्भवती होती है उसे समय वह जो भी कार्य करती है उसका असर बच्चों पर भी पड़ता है। यदि गर्भवती महिला धार्मिक ग्रंथ पढेगी, तो बच्चे पर भी उसी प्रकार का असर होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बेटी को अपने ससुराल में किस प्रकार से रहना चाहिए। बेटी शादी के बाद पिता के घर से अपने घर जा रही होती है। जहां उसे अपना पूरा जीवन बिताना होता है। शादी के बाद पति के घर को ही अपना घर समझ कर उसकी मर्यादा के अनुसार कार्य करना चाहिए। बेटी न तो पराई है और नहीं पराया धन है। रिश्तो में समन्वय होगा तो रिश्ते कभी नहीं टूटेंगे। वक्ताओं ने सभी से कहा कि अपने बच्चों में संस्कार डालें, उन्हें संस्कारवान बनाएं, शिक्षित करें, जिससे वह आगे चलकर देश और बिरादरी का नाम ऊंचा कर सकें। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं में कीर्ति राजपूत, विराट प्रताप सिंह, पूरूवंश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह सहित अन्य बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बिरादरी के पीएचडी होल्डर चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया। जिनमें डॉ पूनम, डॉ वीरेंद्र, डॉ सुनीता राणा, डॉ सतीश, डॉ सुभद्रा, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ अनुराधा, डॉ सत्यवीर, डॉ विजया तोमर, डॉ इंदल सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ सीपी सिंह, हरिप्रकाश, गुलजारीलाल, शिवकुमार, शेखर आर्य, कोकिला राजपूत, मनीषा चौहान, अनुष्का राजपूत आदि ने अपने विचार रखे ।इस अवसर पर जगदीश आर्य, सचिन आर्य, मनोज राजपूत, सुनील, राजन, विकास, अभिषेक, संजय कुमार, विनोद राजपूत, मयंक, विकास कुमार, यशपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहें ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रविंद्र जादौन ने किया।

 

ें तीसरी बार एनडीए सरकार बनने पर मना जश्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)ऐतिहासिक ग्राम दूधली में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने पर राजपूत समाज के लोगों ने शोबित पुंडीर के आवास पर मीटिंग कर, बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि ठाकुर सुभाष चौहान रहे। अतिथि के रूप में ठाकुर अमित पुंडीर और ठाकुर राज कुमार राणा रहे। इस अवसर पर सुभाष चौहान ने सभी से अनुरोध किया कि २०२७ में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी के बहकावे में ना आकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करने का कार्य करे। क्योंकि उत्तर प्रदेश में जिस रफ्तार से विकास परियोजनाएं चल रही है एवं जो मजबूत कानून व्यवस्था प्रदेश में स्थापित हुई है वह केवल योगी जी के कुशल नेतृत्व के कारण मुमकिन हो पाया है। उल्लेखनीय है कि दूधली गांव एक ऐतिहासिक गांव के नाम से जाना जाता है। इसी गांव से ब्रिटिश काल के समय में सबसे ज्यादा आईएस ऑफिसर बने हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह भी मानी जाती है इस गांव में जहारवीर गोगामाड़ी की महत्वता की बहुत मान्यता मानी जाती है एवं भाघवा मास पर यहां एक मेला भरा जाता है जिसमें लाखों की संख्या में लोग आते हैं। बड़ी दूर-दूर से सभी समाज के लोग इसमें हिस्सा लेते हैं। इस गांव की एक खासियत यह भी मानी जाती है की यहां से लगभग २४ स्वतंत्रता सेनानी रहे है। कार्यक्रम में मौजूद सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार सभी के समक्ष रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर नरेंद्र सिंह पुंडीर मुखिया जी व संचालन शास्त्री ओमवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में उदय राज जी, सतीश कुमार, मदन मुंशी जी महिपाल सिंह फौजी आदि अन्य क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहें। ब्रज पाल सिंह दरोगा जी ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथिगणों का धन्यवाद किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 15 =