News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

माफिया सुशील उर्फ मूंछ की ४.५ करोड की अचल संपत्ति  कुर्कMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पेशेवर माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन द्वारा सुशील उर्फ मूंछ के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, हत्या के अभियोग में फरार होने पर माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये थे कुर्की के आदेश।
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गैंगस्टर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व उप जिलाधिकारी खतौली श्रीमती अपूर्वा यादव के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी में अभियुक्त सुशील उर्फ मूंछ की अचल संपत्तियों की कुर्की की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली, तहसीलदार खतौली, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी, थानाध्यक्ष रतनपुरी, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। आज दिनांक १३.०६.२०२४ को थाना नई मण्डी पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया व कुख्यात गैंगस्टर अपराधी सुशील उर्फ मूंछ पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर की करीब ४.५ करोड रूपये(बाजार मूल्य) की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। कुख्यात अपराधी सुशील उर्फ मूंछ थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु०अ०स०- १०९३ध्२०१७ धारा-३०२,१२०बी,३४ भादवि में वांछित था तथा माननीय न्यायालय ए०डी०जे०-५(स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट) द्वारा उक्त अभियोग में निरंतर फरार होने व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश न होने के कारण ०१ जून को अभियुक्त की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश पारित किये गये थे। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा कुर्की की कार्यवाही हेतु टीम गठित की गयी थी, गठित टीम द्वारा आज दिनांक १३ जून को थानाक्षेत्र रतनपुरी के ग्राम मथेडी में सुशील उर्फ मूंछ की ४.०४५० हैक्टेयर कृषि भूमि व २५४ वर्ग मीटर के ०१ प्लाट को कुर्क किया गया है।    अभियुक्त सुशील मूंछ द्वारा हत्या, रंगदारी, धोखाधडी-कूटरचना, फिरौती हेतु अपहरण, शराब तस्करी आदि जघन्य अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित कर चलध्अचल सम्पत्ति अर्जित की गयी थी।  अभियुक्त के विरूद्ध अवैध रुप से शराब की तस्करी करने, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधडी, कूटरचना, रंगदारी, आयुद्ध अधिनियम, गुण्डा अधिनियम व गैंगस्टर अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में विभिन्न जनपदों में ५० अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त थाना रतनपुरी का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं० १८ए) अपराधी है तथा प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग नं० आईएस-१९९ का गैंगलीडर है। अभियुक्त सुशील उर्फ मूंछ व उसके सहयोगियों के विरुद्ध मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की १४(१) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध के माध्यम से अर्जित की गयी करोडों रुपये की चल-अचल सम्पत्तियों को जब्त किया जा चुका है तथा आज दिनांक १३.०६.२०२४ को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त की ४.५ करोड की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। कुर्क की गयी सम्पत्तियों में ४.०४५० हैक्टेयर कृषि भूमि (ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी), ०१ प्लाट २५४ वर्ग मीटर (ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी), उक्क्त सम्पत्तियों का बाजार मूल्य लगभग ४.५ करोड रुपये है।
शातिर बदमाश मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड ०१ शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया। पीसीआर पर बरामदगी हेतु लाया गया था अभियुक्त, बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का किया गया था प्रयास। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल तथा प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमांड में लिये गये अभियुक्त द्वारा बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को मिमलाना रोड पर दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २९ मार्च को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मिमलाना रोड पर यादराम के बन्द पड़े मकान में अवैध शस्त्र निर्माण की एक फैक्ट्री को जब्त किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा भारी मात्रा में बने/अधबने शस्त्र बरामद किये गये थे तथा मौके ०४ अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था व एक अभियुक्त वसीम पुत्र  रशीद निवासी अम्बा विहार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर मौके से फरार हो गया था सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा किया गया था । अभियुक्त वसीम उपरोक्त के द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था।  थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त वसीम उपरोक्त को ०६ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड में बाउम्मीदगी बरामदगी हेतु लाया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पीसीआर पर लिये गये अभियुक्त वसीम उपरोक्त को बरामदगी हेतु मिमलाना रोड पर ले जाया गया जहां अभियुक्त वसीम उपरोक्त के द्वारा बरामदगी के दौरान पॉलीथीन से पिस्टल निकाल कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त वसीम उपरोक्त घायल हो गया। अभियुक्त को जीवनरक्षार्थ उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है।
 अभियुक्त के कब्जे से ०१ पिस्टल मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३२ बोर बरामद किये गये। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वसीम पुत्र रशीद निवासी अम्बा विहार थाना कोतवाली नगर जिसके कब्जे से ०१ पिस्टल मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३२ बोर बरामद किया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में  उ०नि० आनन्द कुमार, उ०नि० राहुल कुमार, है०का० धीरज कुमार, मशकूर चौधरी, है०का० शिवओम भाटी, अनिल चौधरी, कां. गवेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, इशफाक, जितेंद्र कुमार थाना कोतवाली नगर मौजूद रहे। 
युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।   जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ मार्ग पर जंगल मे एक युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पहचान का प्रयास किया तो मृतक की पहचान मोरना निवासी बिटटू बाल्मिकि के रूप मे हुई। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल चल रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट एवं मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। 
13 जुलाई 2024 द्वितीय शनिवार को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 
मुजफ्फरनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितिश सचदेवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्रसंख्या-१९१३/एसएलएसए-०२/ २०२४-एन०एल० ए (सरन) दिनांकित ३१.०५.२०२४ के द्वारा दिनांक १३. ०७.२०२४ दिन द्वितीय शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर तथा वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय खतौली, ग्राम न्यायालय जानसठ, तथा कलक्ट्रेट मुजफफरनगर मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
शरबत की लगाई छबील
मुजफ्फरनगर। भयंकर गर्मी और लू के चलते हुए आयकर विभाग द्वारा जनहित में समाज सेवाओं के मध्य नजर राहगीरों के लिए पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गई जिसमें इनकम टैक्स अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव वह इनकम टैक्स अधिकारी सुधीर शर्मा और सहयोगियों द्वारा मीठे शरबत की छबिल लगाई गई यह जन सेवा लगातार कई दिनों से आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही है और आगे भी गर्मी को देखते हुए निरंतर जल सेवा चलती रही
 स्टार लगाकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात को सीनियर स्केल पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर दी गयी शुभकामनाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह को सीनियर स्केल पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। 
साफ सफाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक विज्ञापन सॉफ्टवेयर हुए आगामी ईद उल अजहा के त्योहार पर साफ सफाई कराने को लेकर सौपा ज्ञापन। मजलिस ने आरोप लगाया कि कुर्बानी के जानवरों को लाने ले जाने में पुलिस और कुछ व्यक्तियों के द्वारा पशु मालिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने इन सभी समस्याओं पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा।
शहीदों को मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर की हृदयस्थली शिव चौक के पास स्थित तुलसी पार्क में प्रबुद्ध जन मंच द्वारा आयोजित जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में दिवंगत श्रद्धालुओं के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रहकर अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर कायराना हमले की निंदा की। साथ में पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, निशंक जैन, सुरेंद्र अग्रवाल, सुख दर्शन सिंह बेदी, संजय, अशोक बाटला, अजय, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, दीपक मित्तल, श्री संजय मित्तल, अजय सागर, अमित सुधा, राधे वर्मा, संजय मित्तल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर कर एक ज्ञापन सौपा।   आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हिन्दुवादी नेताओ ने अंकुर राणा प्रकरण पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी से मिलकर सौपे गए ज्ञापन मे मांग की गई कि अंकुर राणा को जिला बदर किया गया है। इस सम्बन्ध मे पुर्नविचार किया जाए। इस दौरान हिन्दुवादी नेता नरेन्द्र पंवार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। 
”विश्व पर्यावरण दिवस“ पर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 विभाग द्वारा ”विश्व पर्यावरण दिवस“ के उपलक्ष मे एक साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 विभाग द्वारा ”विश्व पर्यावरण दिवस“ के उपलक्ष में एक साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष का पर्यावरण थीम भूमि बहाली मरूस्थलीकरण एवं सूखा लचीलापन को ध्यान में रखतें हुये पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल, बी0बी0ए0 विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह व बी0सी0ए0 विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने किया। जिसमें बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 के छात्र/छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधें जैसे- नीम, हारश्रृंगार, पीपल जैसे एक-एक पौधें का रोपण प्रतिदिन किया। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने बढ-़चढ़कर प्रतिभाग किया। 
इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने सभी छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्द्यन करते हुए कहा कि आज विश्व में बढ़ता हुआ तापमान, बाढ़, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु यही सबसे सरल एवं उचित समाधान है। यह कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत हमारी भूमि हमारा भविष्य की थीम पर आयोजित किया गया। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रोत्सिहित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को, विश्व भर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अभियान की शुरूआत करने का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और हमारे ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्ररित करना है। एक स्वच्छ एवं स्वस्थ देश की कल्पना प्रत्येक व्यक्ति करता है, जोकि वृक्षारोपण द्वारा ही सम्भव है।  बी0बी0ए0 विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने बताया कि हमारे वातावरण की सुरक्षा के लिए विश्व भर में लोगों को कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित और जागरुक करने के लिए यह दिन संयुक्त राष्ट्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। विश्व पर्यावरण दिवस कॉलेज ंमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया। पर्यावरण के प्रति अपने विचार छात्र/छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम इस पृथ्वी की सुन्दरता को बनाए रखने के लिए कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए एक साथ कार्य करने की एक पहल है। बी0सी0ए0 विभागाध्यक्ष डज्ञ0 संजीव तायल ने बताया कि हमें पूरे साल भर कार्यक्रम के उद्देश्यों को अपने ध्यान में रखना चाहिए और वृक्षारोपण के माध्यम से आसपास के वातावरण को सुन्दर बनाने और साफ सफाई, पानी की बचत, बिजली का कम प्रयोग, जैविक और स्थानीय खाद्य पदार्थो का उपयोग, जंगली जीवन की सुरक्षा आदि बहुत सी गतिविधियों को कार्य रूप में बदलना चाहिए। जीवन के लिए हमारे पास एकमात्र यही ग्रह है, और हम सभी इसकी प्राकतिक सुन्दरता को सदैव के लिए बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।  कार्यक्रम संयोजक प्रशांन्त गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते है वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते है जैसेः हवा, प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारको के मिश्रण की इकाई है, जो किसी जीवधारी की आबादी को प्रभावित करते है। यदि हम अपने आस-पडोंस मे वृक्षारोपण करते है तो इससे वातावरण मे ऑक्सीजन की पूर्ति हेती रहती है जो मानव या समस्त जैविक प्राणी के लिये महत्वपूर्ण है। इसे ओर अधिक प्रभावी बनाने और वर्ष की विशेष थीम या विषय के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 विभाग से डा0 अक्षय जैन, दीपक गर्ग, डा0 संगीता गुप्ता, मौ0 अंजर, प्राची गर्ग, पूर्वी संगल, सोनिका, अभिषेक बागला, चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मौ0 अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, हर्षित गर्ग, रोबिन मलिक, हर्षिता, निरंकार शर्मा, राहुल शर्मा, श्वेता, शंशाक, विनिता चौधरी, अमित, सतीश एवं उमेश मलिक आदि शिक्षकगणों व स्टॉफ उपस्थित रहें।  
शोकसभा में दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने आज ग्राम कुतुबपुर में रविकिरण प्रमुख जी की माताजी स्व.श्रीमती सावित्री देवी जी की शोक सभा में उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की । राजनैतिक ,सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों की भी इस अवसर पर उपस्थिति रही ।
भाकियू तोमर ने दिया धरना
मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर ने किसानो से जुडी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कचहरी मे धरना प्रर्दशन किया। 
  भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओ ने कचहरी परिसर मे धरना प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को एक ज्ञापन सौपा जिसमें किसानो की समस्या से अवत कराया गया । इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ ने मांग की कि किसानो की समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। इस दौरान भाकियू तोमर से जुडे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
टीबी पीड़ितों को बांटी गई पोषण सामग्री 
मुजफ्फरनगर। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए बुढ़ाना और शाहपुर सीएचसी पर टीबी पीड़ितों पोषण सामग्री वितरित की गई।  जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद गुप्ता ने बताया कि आज टीबी पीड़ितों पोषम सामग्री बांटी गई। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों को निक्षय पोषण अभियान अंतर्गत प्रतिमाह पांच सौ रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा मरीज का इलाज व सभी जांच निशुल्क की जाती है। पोषण के लिए उपलब्ध कराई जाती है किट अति विशिष्ठ अधिकारी व डीटीओ ने बताया कि योजना अंतर्गत गोद लिए बच्चों को एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिलध्गजक और एक किलो न्यूट्रिशन सप्लीमेंट(हॉर्लिक्स, बॉर्नवीटा, कॉम्पलान) का वितरण किया जाता है।
गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत द्वारा ग्राम खाईखेड़ा में संचालित गौ शाला का जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । पशुओं के स्वास्थ्य ,चारे.. पानी और चिकित्सा की जानकारी प्राप्त की और पशुओं के हितार्थ आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।भा.ज.पा. कार्यकर्ता और पशु चिकित्सक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
 प्रशिक्षण शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु किया गया। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि  भारतीय योग संस्थान प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहयोग हेतु विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित योग शिक्षकों को भेज कर सहयोग प्रदान करता है। इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान तथा आयुष मंत्रालय के निर्देश अनुसार कराई जाने वाले आसनों व प्राणायाम को उचित विधि और सही ढंग से कराने हेतु योग शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में इस आशय से लगाया गया ,ताकि पूरे जिले से योग साधक एवं अन्य नए लोग भी इस कार्यक्रम में भाग लेने आएंगे इसलिए शिक्षक का योग्य तथा जानकार होना पति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आसनों का क्रम तथा विधि और निषेध शिक्षकों के द्वारा आसन के प्रारंभ में ही बता देने चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कराए जाने वाले आसन और प्राणायाम की बारिकियों को सभी शिक्षकों को अच्छी प्रकार से समझाया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई और ग्रीवा चालन ,स्कंद चालन ,घुटने चालन, ताड़ासन ,वृक्ष आसन आदि करवाएं तथा उन सभी आसनों को विधि विधान से करवाया।  जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने विभिन्न आसन कटि चक्रासन, अर्ध चक्रासन ,पादहस्तासन, भुजंगासन व शलभासन करवाएं।     क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने अर्ध हलासन, मर्कट आसन ,पवन मुक्त आसन शवासन करवाएं। कल ५रू०० बजे से ६रू३० बजे तक दो दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्राणायाम और ध्यान तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस अवसर पर योग शिक्षक कविंद्र बालियान, देवेंद्र बालियान, आचार्य रामकिशन सुमन, रजनी मलिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अवैध प्लाटिंग का किया ध्वस्तीकरण
 मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशों के चलते विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है। जिसके चलते प्राद्यिकरण की ताबडतोड कार्यवाही के चलते मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने नई मन्डी क्षेत्र के बीवीपुर चौकी इलाके मे लगभग 10 बीघा जमीन मे अवैध रूप से चल रही प्लाटिंग का ध्वस्तकिरण किया गया। 
 कार्यशाला  का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जानसठ रोड स्थित एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर में मैकेनिकल इंजी० विभाग द्वारा कोलोबोरेशन ऑफ कैड विद मैन्युफैक्चरिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्थान के छात्र/छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मैकेनिकल कार्यशाला में रेपिड टैक्नोलोजी, नोएडा के श्री आयुष जैन ने नवीनतम जानकारी से छात्र/छात्राओं को लाभान्वित किया। श्री आयुष जैन ने छात्र/छात्राओं को कम्प्यूटर एडड डिजाइन साफ्टवेयर में किसी भी पार्ट की ड्राइंग व डिजाइन करके उसे थ्री डी प्रिन्टर से प्रोटोटाईप बनाकर दिखाया। थ्री डी डिजाइनिंग आज के समय में एक बहुआयामी तकनीकी है जिसके द्वारा हम मशीनों के जटिल आकार के पुर्जे व मेडिकल के क्षेत्र में कृत्रिम अंग बनाने में करते हैं। इस तकनीक का उपयोग कर डिजाइनिंग को उन्नत बनाया जा सकता है। यह एक डिजिटल तकनीक है व आज के समय की जरूरत है। सचिव अनुभव कुमार ने कहा कि इन्नोवेशन व अद्यतन तकनीक का ज्ञान छात्रों को विशिष्ट बनाता है। छात्रों को इन्डस्ट्री रेडी बनाना होगा ताकि वे आसानी से अपने कैरियर में सफलता अर्जित कर सकें। ३डी प्रिंटिंग समय के साथ अधिक कार्यात्मक और सटीक हो गई है, जिससे मालिकाना या दुर्गम भागों को बनाना और प्राप्त करना संभव हो गया है ताकि उत्पाद को समय पर बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त, मशीनें और उपकरण समय के साथ खराब हो जाते हैं और उन्हें तुरंत मरम्मत की आवश्यकता हो सकती है, जिसके लिए ३डी प्रिंटिंग एक सुव्यवस्थित समाधान प्रस्तुत करती है। निदेशक डा० सिद्वार्थ शर्मा ने आधुनिक युग में इन्फ्रास्टक्चर में कम्प्यूटर ऐडिड ड्राइंग व डिजाइन का महत्व बताते हुये कहा कि ३डी प्रिन्टर बनने से अत्यन्त विकास हुआ है। छात्रध्छात्राओं को इस ओर कदम बढ़ाकर स्वयं की एवं देश की प्रगति में सहयोग करना चाहिये। विभागाध्यक्ष मनोज ने कार्यशाला में भाग लेने वाले समस्त छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा एक्सपर्टस का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में इंजी० पुनित गोयल, इंजी० विवेक कुमार, इंजी० सौरभ मित्तल, इंजी० गिरधारी लाल, इंजी० गौरव कुमार, इंजी० शुभम कश्यप आदि उपस्थित रहे।
नाबालिक की बरामदगी की मांग
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति गाँव के ग्रामीणों को लेकर एसएसपी से मिले और गाँव से लापता हुई नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने बताया है कि रामराज थाना क्षेत्र के गाँव की नाबालिग लड़की १० जून से गाँव से लापता है जिसकी शिकायत परिजनों ने थाना रामराज में की थी लेकिन अभी तक कोई पता रामराज पुलिस नही लगा पाई न कोई कार्यवाही अभी तक हुई जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों में भारी रोष है वही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ३ दिन के अंदर नाबालिग लड़की बरामद नही की गई तो बड़ा आंदोलन रामराज थाने पर किया जायेगा वही एसएसपी अभिषेक सिंह  ने इस मामले को लेकर लड़की को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओ सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। 
अनोखी रस्म तेहरवी
मुजफ्फरनगर। आज एक रस्म १३वीं में अलग ही अनोखी रस्म देखने को मिली जहां पश्चिमी गौशाला स्थित तेहरवी के मौके पर  एम्स बनाने की मांग को लेकर एक बैनर लगाया गया आपको बता दे की जनपद मुजफ्फरनगर के पश्चिमी गौशाला में अतर सिंह बलियान निवासी मुंडबर की धर्मपत्नी की विगत दिवस ब्लड कैंसर के चलते हुए एम्स ऋषिकेश में दर्दनाक मौत हो गई बताया जाता कि अतर सिंह की पत्नी कई वर्षों से बीमार थी और लास्ट मूवमेंट में डॉक्टर ने बताया कि ब्लड कैंसर है तो वह अपने धर्मपत्नी का इलाज करने के लिए एम्स में ले गए जहां उनकी दुखद मृत्यु हो गई  आज तेहरवी के मौके पर अतर सिंह बलियान ने एक बैनर लगवा कर  लगवा दिया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स बनाने की मांग नेताओं से की यह अनोखी तेहरवी चर्चा का विषय बनी हुई है
जे एम कंपाउंड के बाहर हुए हंगामे पर सैकडो वकील इकटठाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कचहरी परिसर स्थित जे एम कंपाउंड के बाहर हुए हंगामे पर सैकडो वकील इकटठा हो गए। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त जे एम कंपाउंड के बाहर उस समय अच्छा खासा हंगामा खडा हो गया कि जब जे एम कंपाउंड मे एक अधिवक्ता की सीट पर पहुंचे तीन युवकों ने खुद को क्राईम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उक्त अधिवक्ता की सीट पर बैठे एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। खुद को क्राईम ब्राच से बताने वाले उक्त युवकों का कहना था कि वे हरियाणा क्राईम ब्रांच से है तथा 2020 से  धोखाधडी के मामले मे वांछित चल रहे उक्त व्यक्ति को अपने साथ लेकर जाएंगे। आरोप है कि अधिवक्ता द्वारा जब  इसका विरोध किया गया तो आरोपी उक्त तीन युवकों मे से एक आरोपी ने अधिवक्ता पर पीस्टल तान दी। शोर-शराबे की आवास सुनकर आसपास के चैम्बर सहित जिला बार संघ से जुडे सभी अधिवक्ता मौके पर एकत्रित हो गए। इस मामले से गुस्साये वकीलों ने पिस्टल दिखाने वाले तीनो युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। इस मारपीट मे उनके कपडे तार तार हो गए। 
  हंगामे के बीच अधिवक्ता उक्त तीनो आरोपियों को फैंथम हॉल ले गए। जहां जिला बार संघ अध्यक्ष  प्रमोद त्यागी एवं महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओ की मौजूदगी मे इस मामले को लेकर बातचीत जारी रही। कचहरी परिसर मे हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। 
समाजसेवी की पत्नी का निधन
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी गौहर सिददकी की पत्नि के निधन से शहर मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 
  बताया जाता है कि समाजसेवी गौहर सिददकी की पत्नि पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। जिसके चलते अल सुबह उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर से शहर मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों तथा गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − nine =