स्कूल खुलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण पिछले करीब 11 महीने से बन्द चल रही कक्षाएं आज से विधिवत रूप से शुरू हुई।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण पिछले काफी समय से जनजीवन काफी प्रभावित रहा। कोविड-19 के बढते प्रभाव व जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत देश-प्रदेश के साथ जनपद के समस्त स्कूल-कॉलेज बन्द चल रहे थे।
अब फिर से स्कूल कॉलेज खुलने लगे हैं। इसी संदर्भ में आज से कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के सभी विधालय खुले। एक लम्बे अरसे के बाद स्कूल खुलने पर अभिभावको व बच्चो के चेहरे पर खुशी का नजर आई।
उक्त सभी विद्यालय गुलजार हुए। पिछले कई माह से ऑन लॉइन पढाई कर रहे बच्चो को आज से ऑफ लाईन पढाई करने का मौका मिला तथा स्कूल मे अपने साथियो से मिलने व उनके साथ बैठकर पढाई करने का अवसर मिला।
बच्चो के आज से स्कूल जाने पर अभिभावको ने भी संतोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की गाईड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए कक्षाओ मे बच्चो के बैठने की व्यवस्था की गई।

