News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रोहाना में पिलाया मीठा पानी
रोहाना/मुजफ्फरनगर। रोहाना कस्बे में लगातार पिछले एक माह चल रहा मीठे पानी का वितरण स्टेट हाइवे-५९ स्थित रोहाना कस्बे के व्यापारियों द्वारा कई जगहों पर निर्जला एकादशी के अवसर पर छबील लगाकर पिलाया मीठा पानी। व्यापारी नेता डॉ अश्वनी त्यागी ने बताया कि आज निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में गोल्डन सिटी के नाम से जाने-जाने वाले रोहाना कस्बे में कई जगहों पर छबील लगाकर मीठे पानी का वितरण किया जा रहा। व्यापारीयो के युवा नेता ललित प्रजापति व राजन प्रजापति ने कहा कि इस कड़कड़ाती धूप में कस्बे रोहाना में राहगीरों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही है। जिस कारण कस्बे के व्यापारी बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर पिछले एक माह से अलग अलग जगहों पर मीठे पानी का वितरण कर रहे है। इस दौरान मुख्य रूप से श्यामकुमार, प्रवीन कुमार, डॉ विपिन, अमरदीप टेलर्स, गुलसन त्यागी, आरके लाखन, दिनेश कुमार, सचिन कुमार, सलेक कुमार, आदि बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

शरबत वितरण का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। निर्जला एकादशी व्रत के पावन पर्व पर जानसठ रोड़ स्थित दर्पण पैलेस बैंकेट हाल के पास लक्ष्मण विहार के गेट पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, उद्यमी राकेश कंसल, सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार नामदेव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, शिवेन्द्र कुमार, शिक्षक योगेश वर्मा, हरी चरण ने शरबत वितरण का शुभारंभ किया।अजय अग्रवाल, विवेक गुप्ता,अचिन,शुभम,सचिन,अरविंद, साजन,करण,अभिनव, जनेश्वर शर्मा ने शरबत वितरण कर धर्म लाभ उठाया।

 

जगह-जगह हुआ शर्बत वितरण
मुजफ्फरनगर। ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिर्थि अर्थात निर्जला एकादशी पर धार्मिक भावना से ओतप्रोत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओ तथा स्वयंसेवी संस्थाओ के अलावा कुछ व्यक्तियो ने निजी तौर पर मीठा शर्बत बांट कर धर्मलाभ उठाया। निर्जला एकादशी पर शहरभर मे अनेक स्थानो पर विभिन्न संगठनो द्वारा मीठा शर्बत बांटा गया। चिलचिलाती धूप के बावजूद धर्मकर्म से जुडे संस्थाओ के पदाधिकारियों द्वारा छबील लगाकर मीठा शर्बत बांटा गया। भीष्ण गर्मी मे जरूरी काम के लिए बाजार मे निकले राहगीरों ने मीठा शर्बत पीकर अपनी प्यास बुझाई। पूरे शहर मे विभिन्न स्थानो पर छबील लगाई गई। जिसमे अनेक लोगो ने बढचढ कर हिस्सा लिया तथा पुण्य लाभ उठाया।

 

किसान हुआ बेहोशः धरने पर बैठने के दौरान हुआ बेहोश
मुजफ्फरनगर। चरथावल नहर में पानी नहीं आने के कारण भारतीय किसान यूनियन नेता जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में चिलचिलाती धूप में बैठकर धरना दे रहे किसान चंद्रपाल पुत्र भगवत की हालत गर्मी के कारण बिगड़ी, बता दे इस समय फसलों को सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है लेकिन ऐसे समय में भी नहर में पानी नहीं आ रहा है जिसके कारण किसान धरना दे रहे हैं प्रशासन के आश्वासन के बावजूद भी नहर में पानी नहीं आया है और किसान इस ४७ डिग्री की चिलचिलाती धूप में धरना देने को मजबूर है लेकिन आश्वासन देने वाले एयर कंडीशनर में बैठे आश्वासन दे रहे हैं जल्दी ही पानी आएगा लेकिन कब आएगा जब फसल खत्म हो जाएगी तब आएगा।।
किसानो की समस्या को देखते हुए जिलेदार और सींचपाल मौके पर पहुंचे तथा किसानो को मदद का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

 

निर्जला एकादशी पर गोयल टूर एण्ड ट्रेवर्स पर लगाई गई छबील
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसायटी रजि० द्वारा निर्जला एकादशी पर गोयल टूर एण्ड ट्रेवर्स रूड़की रोड़ पर विशाल छबील लगाकर ठंडे रूहअफजा का वितरण किया गया जिसकी शुरुआत नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मिनाक्षी स्वरुप द्वारा की गई। अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी को राजीव बंसल व प्रवीण गुप्ता ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसायटी के प्रदेश संरक्षक राजीव बंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपिन गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रदेश संयोजक अखिलेश जिंदल एड०, आकाश गोयल, रजत गोयल, संदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता (पी आर ओ), प्रमोद त्यागी जिला महामंत्री अ०भा०उ० व्यापार मंडल, रमेश चन्द गुप्ता, अभिषेक गर्ग (बजरंग दल), मांगेराम त्यागी सहित अनेकों गणमान्यों की उपस्थिति रही।

 

शव मिलने से हड़कम्प
रामराज। टयूबवैल के समीप अज्ञात युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र के गांव समाना उर्फ रामराज के रास्ते के किनारे टयूबवैल के पास अज्ञात युवक का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक का शव पडा होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

 

गौशाला का जिंप अध्यक्ष ने कियानिरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत द्वारा संचालित जानसठ गौशाला का जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने आज औचक निरीक्षण कर पशुओं के चारे पानी ,स्वास्थ्य ,चिकित्सा और साफ सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया । पशुओं पर गर्मी का प्रभाव परिलक्षित हो रहा है तथापि व्यवस्था संतोष जनक देखी गई ।भा.ज.पा .पदाधिकारी भी निरीक्षण के समय साथ रहे ।

 

एमडी को मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के प्रबन्ध निदेशक को एक पत्र भेजते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर क्षेत्र के पूरे औद्योगिक विद्युत आपूर्ति का भार झेल रहे 220 केवी उपकेन्द्र नरा, 132 केवी उपकेन्द्र भोपा रोड व 132 केवी उपकेन्द्र जौली रोड पर आवश्यक क्षमता ना होने के कारण नए संयोजनो एवं भार वृद्धि के प्रस्तावों की स्वीकृति मे समस्या हो रही है। इसलिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक 32 केवी क्षमता का अतिरिक्त बिजली घर बनाया जाना अति आवश्यक है। सूजडू में 66 केवी उपकेन्द्र पर एक तो 132 केवी क्षमता का अतिरिक्त बिजली घर स्थापित किया जा सकता है। इससे नगर मे विद्युत एवं घरेलू आपूर्ति सही हो सकेगी। इसलिए 66 केवी उपकेन्द्र हेतु मुजफ्फरनगर मे 132 2 केवी क्षमता का अतिरिक्त बिजली घर बनाया जाए। तथा कृत कार्यवाही से उन्हे अवगत कराया जाए।

 

निरजला एकादशी पर जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा छबील का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर प्रातः १०ः०० बजे से विजय बैंक के सामने कोर्ट रोड मुजफ्फर नगर मे ठंडाई, व सत्तू का वितरण किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे एड.अमर कांत गुप्ता, कमल गोयल, एड आर के मालिक ,अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका,रामबीर सिंह, अजय कुमार गर्ग,पवन कुमार मित्तल,विक्रांतजी ,मोहित गर्ग, निरंकार गुप्ता,महिका गुप्ता सभासद माहिका गुप्ता शोभित गुप्ता , रजत गुप्ता , अशोक कंसल पूर्व विधायक,अंकित गुप्ता शशि राज गर्ग सागर गुप्ता ऋषिका गोयल ,आदि का पूर्ण सहयोग रहा ।

 

कचहरी परिसर में एडीएम व एसपी सिटी ने बांटा शरबत
मुजफ्फरनगर। अपराजिलाधिकारी (प्रशासन) एवं पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कचहरी परिसर में छबील लगाकर किया गया ठण्डे शर्बत का वितरण। अपरजिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा आमजन मानस को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के उद्देश्य से जनपदीय कचहरी परिसर में छबील लगाकर परिसर में उपस्थित लोगों को ठण्डे शर्बत का वितरण किया गया । जनता के व्यक्तियों द्वारा इस कदम की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

शरबत वितरित किया
मुजफ्फरनगर। कमलकांत शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर शरबत वितरण का कार्यक्रम कमल बुक डिपो चर्च मार्किट अहिल्या बाई चौक पर मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया। इस दौरान आने जाने वाले राहगीरों को शरबत का वितरण किया।

 

असत्य पर सत्य की जीतः हिंदू संघर्ष समितिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। जिला कलेक्ट्रेट पर हिंदू संघर्ष समिति के साथ सर्व समाज का धरना हिंदूवादी युवा नेता अंकुर राणा पर जिला बदर की कार्यवाही के विरोध में चल रहा था। अंकुर राणा पर जिला बदर की कार्यवाही का हिंदू संगठनों में जबरदस्त नाराजगी थी निरंतर धरना बड़ी मजबूती के साथ दिया जा रहा था। आज अंकुर राणा पर जिलाधिकारी द्वारा लगाई गई जिला बदर के कार्यवाही सहारनपुर कमिश्नर ने धरने के चलते स्टे किया है। जबकि यह माना जा रहा था की सहारनपुर में इस कार्यवाही पर निर्णय २० तारीख के बाद आएगा लेकिन मजबूती के साथ धरने के चलते प्रशासन ने इसमें अपने घुटने टेक हैं। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु ने धरना स्थल पर उपस्थित सभी हिंदू वीरो एवं सभी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत बहुत बड़ी जीत है असत्य पर सत्य की विजय हुई है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर इतनी बड़ी कार्यवाही करके हिंदू वीरो का मनोबल तोड़ने का कार्य न करें।
इस अवसर पर नरेंद्र पवार साधु ने सभी धरने में साथ देने वाले सर्व समाज के गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि मांगेराम त्यागी ,ठाकुर पूरन सिंह ,शेर सिंह राणा, अजय सोम बोलो आदि सभी सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी हिंदूवादी एवं सामाजिक संगठनों का विशेष योगदान इस धरने में रहा है। जिन्होंने निरंतर २४ घंटे इस भयंकर गर्मी में धरना स्थल पर अपना समय देकर धरने को सफल बनाया है। इस अवसर पर नरेंद्र पवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी से हम आग्रह करते हैं कि वह अपने अधिकारियों को समझने का कार्य करें क्योंकि यह सरकार हिंदूवादी विचारधारा के लोगों के सहयोग से बनी है यदि हिंदू संगठनों के हिंदू वीरों पर इस तरह की तुलनात्मक कार्यवाही करेंगे तो यदि हिंदू संगठन सड़कों पर आंदोलन करके इस हिंदूवादी सरकार को सत्ता में ला सकते हैं तो वह इस सरकार की सत्ता से वापसी भी कर सकते हैं।
इस अवसर पर अमित गुप्ता अरुण प्रताप सिंह देशराज चौहान पवन मित्तल सीताराम त्यागी राजेश शर्मा संजय वाल्मीकि मनोज कंसल अंजेश गुर्जर पंकज त्यागी रविकांत अग्रवाल अंकुर ठाकुर सौरभ राणा ऋतिक राणा कप्तान प्रधान जी राजू अलीपुर बिट्टू दूधिया मोनू राणा अजय पुंडीर एडवोकेट संदीप पुंडीर एडवोकेट मुकेश आर्य नरेंद्र नेताजी सूरज राणा विशाल आदित्य भानु अंकित कचोली प्रताप पुंडीर आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे।

 

कार्यशाला का समापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा कौशल विद्यार्थी, कुशल भारत थीम पर आयोजित चार दिवसीय निशुल्क कार्यशाला का समापन किया गया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एमएजेएमसी के पूर्व विद्यार्थी, प्रिंट एंड डिजाइनिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ फैसल खान रहें।
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित ०४ दिवसीय प्रिंट एडिटिंग और प्रिंट डिजाइन कार्यशाला के आज अंतिम दिन के पहले सत्र में फैसल खान ने विद्यार्थियों को कुवार्क एक्सप्रेस, पेजमेकर और कोरल ड्रॉ, इन डिजाइन और फोटोशॉप के माध्यम से प्रिंट डिजाइनिंग के गुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मैगजीन, पोस्टर, पम्प्फेल्ट्स, ब्रोशर्स डिजाइनिंग से सम्बंधित तमाम बिन्दुओ की जानकारी विस्तार एवं व्यवहारिक रूप से विद्यार्थियों के साथ साझा की और साथ ही प्रिंट मीडिया डिजाइनिंग में विभिन्न सॉफ्टवेयर के प्रयोग और महत्व को भी विस्तार से समझाया।
कार्यशाला का दूसरा सत्र न्यूज पेपर डिजाइनिंग का रहा जिसमे फैसल ने चार दिन की कार्यशाला के दौरान सिखाये गए तमाम प्रिंट एडिटिंग की तकनीको के बारे में विस्तार से चर्चा की उसके महत्व एवं एडिटिंग शोर्ट-की के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने एडिटिंग में कलर कॉम्बिनेशन आदि पर चर्चा की। इसी सत्र में आगे जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि इन साफ्टवेयर के माध्यम से विद्यार्थी न्यूज पेपर डिजाइन कैसे कर सकते है।
इस अवसर पर जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने कार्यशाला के विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों का स्किल डेवलपमेंट हुआ है। उन्होंने कहा कि मीडिया एवं सूचना प्रसारण के क्षेत्र में नित नयी तकनीकें विकसित हो रही हैं, जिसके लिए विद्यार्थियों को समय-समय पर आधुनिक तकनीको से अवगत करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा के क्षेत्र में श्रीराम कॉलेज विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर व्यावहारिक एवं आधुनिक रूप से मीडिया के क्षेत्र में सशक्त बनाने का निरन्तर प्रयास कर रहा है। जिसके लिए हम हृ्र्रष्ट द्वारा ्ऱ़ सर्टिफिकेट से प्रमाणित हैं।
कार्यशाला के अंत में एसआरजीसी प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डीन मैनेजमेंट डा० सौरभ मित्तल, प्रवेश इंचार्ज अजय चौहान तथा जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष रवि गौतम द्वारा फैजल खान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, मुजफ्फरनगर प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डीन मैनेजमेंट डा० सौरभ मित्तल, प्रवेश इंचार्ज, अजय चौहान, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष रवि गौतम, प्रवक्ता शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा तथा कहकशा मिर्जा आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

 

योग सप्ताह का किया गया आयोजन
मुजफ्फररनगर। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-२०२४ के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में योग सप्ताह का किया गया आयोजन। पुलिस कर्मियों द्वारा किया योगाभ्यास। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-२०२४ के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में योग सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षिक अंकित गौतम द्वारा मौजूद समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने हेतु योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते बताया गया कि योग बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, योग ना केवल मानसिक एवं शारीरिक लाभ भी प्रदान करता है, योग से रक्त संचार भी बढ़ता है।

 

भक्तो ने खाटू श्याम मंदिर मे चढाया निशान
मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी स्थित गणपति खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सैकडो श्रृद्धालुओ द्वारा निशाल चढाया गया। इस दौरान अनेक श्रृद्धालु महिला पुरूष गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर पहुंचे तथा निशान चढाने के साथ पूजा अर्चना की। आज पर्व के दिन सुबह से ही श्रृद्धालुओं को तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

तपती गर्मी में शरबत का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। भीषण गरमी , सूरज की तपिश से तपते राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से गंगा दशहरा के उपलक्ष्य मे एस डी एंजिनियरिंग कॉलेज के निकट जानसठ रोड पर शीतल जल, शरबत का वितरण उत्साह पूर्वक किया गया . सुबह ९.३० से १.०० बजे केवडा, रूह अफजा, व केसर मिश्रित शरबत को श्रद्धा पूर्वक राहगीरों को दिया गया। शरबत के साथ बिस्कुट भी बाटे गए। मुख्य रूप से आज के आयोजन को सफल बनाने में डॉ एस. एन. चौहान के अतिरिक्त राकेश कौशिक, डॉ कीर्ति, परेश पुण्डीर, बृजेश गौड़, आशीष शर्मा, आलोक चौहान, राकेश अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

 

स्लोगन प्रतियोगिता हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं। डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन तथा स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उदघाटन विनय यादव प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर , आशीष दुबे जिला समन्वयक प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, आयुर्वेद विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वरुण चौधरी , डॉक्टर अर्जुन सिंह,डॉक्टर साक्षी चौहान ,डॉक्टर नीति अग्रवाल, डॉक्टर शिप्रा सिंह, डॉक्टर कंचन प्रभा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। योग की महत्ता की महत्ता बताते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वरुण चौधरी ने कहा कि आजकल की जीवन शैली में गलत खान पान आलस्य, अत्यधिक व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं परिणामस्वरूप हम बीमार हो रहे है। इस परिस्थिति में योग ही ऐसा माध्यम है कि जो हमे स्वस्थ रख सकता है। कार्यक्रम का सफल संयोजन चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन राजबल सैनी, तथा डॉक्टर अर्जुन सिंह ने किया। रंगोली प्रतियोगिता का परिणाम जैन कन्या इन्टर कॉलेज शहर द्वारा सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता में वैष्णवी कश्यप तपस्या, ईशा पाल, राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डी ए वी इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर द्वारा बनाई गई सामूहिक रंगोली में द्वितीय स्थान जिसमे पायल सैनी, स्नेहा ,अब्दुल रहमान,तेजस,ईशा पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम श्रुति १२ शारदेन पब्लिक स्कूल द्वितीय रुद्राक्ष सोहानिया ११ डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर तृतीय स्थान मोहम्मद तालिब ११ तथा छवि कोलियान ९ ए डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर सांत्वना कृष्णा ११ आई डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर महिमा प्रजापति ९ एस डी कन्या इन्टर कॉलेज गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर स्लोगन प्रतियोगिता का परिणाम प्रथम। कु प्रांजल सिंह शारदेन पब्लिक स्कूल द्वितीय इकरा सैफी ११ डी ए वी इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर तृतीय अनम १२ शिक्षा सदन कन्या इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा। प्रथम वंशिका पाल कक्षा ११ वैदिक पुत्री कन्या इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर
द्वितीय माही अरोरा कक्षा १० शारदेन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर तृतीय अनम कक्षा १२ शिक्षा सदन कन्या इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर सांत्वना प्राजंल सिंह शारदेन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। समस्त गतिविधियों के प्रभारी राजकीय इण्टर कालेज महलकी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार द्वारा समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए योग का महत्व समझाया गया। इस अवसर पर सुचित्रा सैनी ,साक्षी देशवाल,सत्यकाम तोमर, आयुष विभाग से डॉक्टर वरुण चौधरी, शनि सिंह, डॉक्टर अर्जुन सिंह डॉक्टर शिप्रा सिंह, डॉक्टर दीपा सिंह ,मंजू रानी, जैन कन्या इन्टर कॉलेज शहर ऋतु देशवाल (शारदेन स्कूल) राशि त्यागी ,कविता कश्यप,बबली कौर, मोहिब हसन, अरुण कुमार, नरेश सैनी आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के पश्चात प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने सभी आगुंतको का आभार प्रकट किया।

 

जल सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर । निर्जला एकादशी के पुण्य अवसर पर सर्कुलर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के मुख्य गेट पर किसान चिंतक कमल मित्तल, भाकियू नेता विनोद बालियान, शिक्षक बिजेंद्र बालियान ने जल सेवा-नारायण सेवा का शुभारंभ किया। निर्जला एकादशी के पुण्य अवसर पर सर्कुलर रोड से गुजर रहे लोगों को मीठा शर्बत वितरित किया गया। चिंतक कमल मित्तल, भाकियू नेता विनोद बालियान, शिक्षक बिजेंद्र बालियान ,अधिवक्ता अरुण जावला,अनिल मलिक, शुभम दत्त शर्मा आदित्य वर्मा ,नितिन जवाला एवं अभिषेक मित्तल आदि ने इस पुण्य अवसर पर मीठा शरबत वितरित का धर्म लाभ उठाया।

 

मारपीट का मामला दर्ज
मुजफ्फनगर। थानाक्षेत्र ककरौली के ग्राम का मारपीट का मामला मीडिया पर वायरल हुआ। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना ककरौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो मोनिश उर्फ भूरा पुत्र इरशाद निवासी ग्राम तेवड़ा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर के साथ अभियुक्तगण आबिद पुत्र बुन्दु, उवेश पुत्र जाबिद, शाकिब पुत्र शमशाद , शारिक समस्त निवासीगण ग्राम तेवड़ा द्वारा मारपीट कर घायल करने की घटना कारित की गयी है । प्रकरण के सम्बन्ध में थाना ककरौली पर पीड़ित मोनिश उर्फ भूरा के भाई सलमान द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

 

कई सीओ समेत खालापार थाने में पहले कोतवाल भी नियुक्त
मुजफ्फरनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने देर रात पूरे जिले की पुलिस में व्यापक स्तर पर बदलाव किया है ,जिसमें कई सीओ समेत जिले में नए बने थाना खालापार में भी नए प्रभारी निरीक्षक की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस उप अधीक्षकों का तबादला किया है। जानसठ के सीओ राम आशीष यादव को खतौली का सीओ बनाया गया है और खतौली के सीओ जितेंद्र सिंह नागर को जानसठ का सीओ नियुक्त किया गया है। भोपा के सीओ देवव्रत वाजपेई को अपराध, यातायात और चुनाव का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है वहीं फुगाना के क्षेत्राधिकारी रवि शंकर को भोपा और क्षेत्राधिकारी अपराध और यातायात संत प्रसाद उपाध्याय को फुगाना का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान को जिले में नए बने थाना खालापार का पहला प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि रतनपुरी के थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा को शहर कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वाचक तेज सिंह को रतनपुरी का प्रभारी निरीक्षक और समन सेल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा को जानसठ का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। जानसठ के थाना अध्यक्ष जोगिंदर सिंह को एसओजी में नियुक्त किया गया है। इनके अलावा बालिस्टर त्यागी को बागोवाली,मानवेंद्र भाटी को कचहरी,सत्येंद्र यादव को स्टेडियम,अनिल कुमार को नई मंडी चौकी,अमन सिंह को कल्याणपुरी,रेशम पाल को साकेत, रामवीर सिंह को खालापार,मशहूर अली को बघरा,धर्मेंद्र श्योराण को जौली, मोहित को कस्बा जानसठ,महेंद्र सिंह को बायवाला,सुधीर कुमार को भलवा,नीरज कुमार को बरला,सेंसर पाल सिंह को जटवाड़ा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। नरेश सिंह को भोपा थाने का एसएसआई, अनिल कुमार राघव को मंसूरपुर का,राजेश सिंह को छपार और शिवनंदन शर्मा को थाना ककरौली का एसएसआई बनाया गया है, कुल ३२ उपनिरीक्षक बदले गए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इनके अलावा २५० से ज्यादा अन्य पुलिस कर्मियों का भी तबादला किया है जिनमे हेड कांस्टेबल , कांस्टेबल और ड्राइवर भी शामिल है।

 

जिला पंचायत सभा कक्ष में 19 जून को दोपहर 12ः30 बजे आयोजित होगा किसान समाधान दिवस
.मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि दिनांकः १२.०२.२०१४ के द्वारा प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाये जाने के निर्देशों के कम में जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उददेश्य से दिनांकः १९ जून दिन तृतीय बुधवार को दोपहर १२ः३० बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में किसान समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की निम्न जानकारियाँ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।
१- एकीकृत रूप से कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओ की सम्पूर्ण जानकारी। २- किसान-वैज्ञानिक/अधिकारी सवांद के बारे में जानकारी। ३- किसानो के लाभ के लिये संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी। ४- किसानो को अनुदान पर कृषि निवेश एवं अन्य उपकरणों की जानकारी। ५- संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया सम्बन्धी जानकारी। ६- किसानो को विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लाभों से अवगत कराना। ७- जनपद में आयोजित की जा रही कृषि प्रदर्शनियों ध् मेलों के आयोजन की जानकारी। ८- जनपद स्तरीय जैव उर्जा समिति एवं मा० राष्ट्रीय हरित अधिकरण के उद्देश्यों पर चर्चा। अतः १९ जून दिन तृतीय बुधवार को दोपहर १२ः३० बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित होने वाले किसान दिवस में समय से भाग लेते हुए कृषकों की कृषि से जुडी समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करने का कष्ट करें।

 

दोपहर के समय न निकले बाहर, जानलेवा हो सकता है हीट स्ट्रोक
फिर चेताया आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने,जनहानि से बचाव को फिर जारी हुई एडवाइजरी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हीट स्ट्रोक से हो रही जनहानि एवं बढ रहे अग्निकाण्ड के मद्देनजर एक बार फिर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि हीट स्ट्रोक जानलेवा है, इससे बचाव नहीं किया गया तो जान भी जा सकती है। इसके लिये कहा गया है कि दोपहर का समय सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। ऐसी स्थिति में किसी भी निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को दोपहर के समय कार्य न करने की हिदायत दी गयी है। दोपहर १२ बजे से ३ बजे के बीच खुली धूप में न निकलें। घर की निचली मंजिल पर रहें। तंग कपडे न पहनें। बासी एवं संक्रमित भोजन का प्रयोग न करें। अधिक से अधिक पेयजल का प्रयोग किया जाये।
यह जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि गर्मी में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। ऐसी स्थिति में जो एडवाइजरी जारी की गयी है, उसका अनुपालन किया जाये तो हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र कुमार ने कहा कि हीट वेव की स्थिति शरीर के कार्यप्रणाली पर प्रभाव डालती है जिससे मृत्यु भी हो सकती है। इसके प्रभाव को कम करने के लिये निम्न तथ्यों पर ध्यान देना चाहिये। उन्होनें बताया कि बचाव के लिये अधिक से अधिक पानी का सेवन किया जाये। हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले सूती वस्त्र पहने। घूप के चश्मे, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। उन्होनें बताया कि जून का महीना हीट स्ट्रोक से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है, ऐसी स्थिति में सावधानियां बरती जाये।

 

पशु मेले को हटाने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने आज नसीर पुर रोड सुभाष नगर में बकरीद के अवसर पर लग रहे मेले को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया । क्रांति सेना शिव सेना के अनेक पदाधिकारी प्रदेश महासचिव मनोज सैनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की नई मंडी थाना क्षेत्र में नसीर पुर रोड पर बकरीद के अवसर पर एक बड़े मेले का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है जबकि शासन द्वारा किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं है हिंदुओ की धार्मिक आयोजनों में किसी भी नई परंपरा के आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाती कावड़ यात्रा में भी किसी नए कावड़ शिविर या अन्य नए आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती परंतु बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समाज को खुश करने के लिए नए मेले की अनुमति दे दी गई है । ज्ञापन में बताया गया की मेला हिंदू मुस्लिम की मिश्रित आबादी और संवेदन शील स्थान पर है जहां हिंदू समाज की युवतियों और महिलाओं का भी मेले में आवागमन रहता है जबकि मेले में कुछ दबंग किस्म के युवक खुलेआम गुंडागर्दी करते है और महिलाओं से छेड़खानी जेसी घटनाएं करते है जिससे वहा कभी भी लव जेहाद जैसी घटनाएं हो सकती है । क्रांति सेना शिव सेना नेताओ ने चेतावनी दी की अगर जल्दी ही मेले को बंद नही कराया गया तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा उन्होंने कहा की प्रशासन द्वारा आंदोलन करने पर हिंदू नेताओ के खिलाफ मुकदमे किए जाते है और मुस्लिमो को खुश करने के लिए नियमों को ताक पर रखकर उन्हें ऐसे आयोजन करने की अनुमति दी जाती है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी , प्रदेश उपप्रमुख डॉक्टर योगेंद्र शर्मा,मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, शैलेंद्र शर्मा राजन वर्मा ,सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 5 =