Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो दिवसीय मिशन प्रेरणा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बा स्थित बीआरसी कार्यालय पर दो दिवसीय मिशन प्रेरणा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अध्यापकों को भयमुक्त वातावरण में बच्चों को पढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रशिक्षण दिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि बीआरसी पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रिटरिच मैटेरियल एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए ३० अध्यापकों एवं शिक्षा मित्रों के दो बैच बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मिशन प्रेरणा से शिक्षा के स्तर में बड़ा बदलाव आएगा।

विकास खंड के एआरपी प्रीति चौहान, सतेंद्र कुमार, उम्मेद अली ने शिविर में गणित किट, सहज पुस्तिका, स्कूल खुलने के बाद की योजना आदि की जानकारी दी। इस दौरान आनंद मलिक, सतीश कुमार, अनूप बंसल, योगेश राणा, राहुल व नीरज आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =