Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में वार्षिक सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता (पुरूष एवं महिला) 2020-21 का आरम्भ किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 संदीप मित्तल प्राचार्य एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंनट स्टडीज मुजफ्फरनगर, डा0 आलोक गुप्ता निदेशक एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंनट स्टडीज मुजफ्फरनगर, डा0 सचिन गोयल प्राचार्य, एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर, श्री एम0 हुसैन तथा श्री के0पी0 सिंह ने सामूहिक रूप से किया।

मुख्य अतिथि डा0 संदीप मित्तल ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः पढाई के साथ-साथ खेल के माध्यम से शारीरिक विकास के महत्व को भी ध्यान में रखना चाहिए।

डा0 आलोक गुप्ता ने कहा कि एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में खेल प्रतियोगिता के इस आयोजन के द्वारा छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास का सफल प्रयास किया जा रहा जो कि महाविद्यालय का सराहनीय कदम है।

निश्चित रूप से महाविद्यालय अपने इस उद्देश्य में सफल होगा तथा महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं इस आयोजन से लाभान्वित होगें। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पूर्व की भांति ही महाविद्यालय अपने छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विकास के साथ-साथ सर्वागीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है तथा इसी प्रतिबद्धता के अन्तर्गत आज का यह आयोजन महाविद्यालय की और से एक रचनात्मक प्रयास है।

इसके साथ ही प्राचार्य ने आश्वसत किया कि महाविद्यालय में समय-समय पर ऐसे आयोजन निरन्तर रूप से आयोजित कराये जायेगें जिससे युवा वर्ग का निरन्तर मानसिक एवं शारीरिक सुनिश्चित किया जा सके। पुरूष वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता का प्रथम मुकाबला बी0ए0 प्रथम वर्ष व बी0ए0 द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ

जिसमें बी0ए0 द्वितीय वर्ष 22-25, 22-25 से विजयी रही। दूसरा मैच बी0एफ0ए0 व एन0सी0सी0 के मध्य हुआ जिसमें एन0सी0सी0 06-15, 03-15 से विजयी रही।

तीसरा मैच बी0कॉम प्रथम वर्ष व बी0कॉम द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ जिसमें बी0कॉम द्वितीय वर्ष 13-15 व 10-15 से विजयी रही। प्रतियोगिता का चौथा मैच एन0सी0सी0 व बी0एस0सी0 (विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे एन0सी0सी0 ने 09-15 व 06-15 से जीता। महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच बी0एफ0ए0 द्वितीय वर्ष व बी0ए0 प्रथम वर्ष के मध्य हुआ जिसे बी0एफ0ए0 द्वितीय वर्ष ने जीता।

दूसरा मैच बी0एस0सी0 (विज्ञान) व बी0कॉम प्रथम वर्ष के मध्य हुआ जिसमें बी0एस0सी0 (विज्ञान) ने जीता। प्रतियोगिता का तीसरा मैच बी0एस0सी0 (विज्ञान) व एन0सी0सी0 के मध्य हुआ जिसमें बी0एस0सी0 (विज्ञान) विजयी रही। प्रतियोगिता का चौथा मैच बी0कॉम प्रथम वर्ष व बी0एफ0ए0 प्रथम वर्ष के मध्य हुआ

जिसमें बी0कॉम प्रथम वर्ष विजयी रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, सिद्वार्थ, फैसल, सौरभ शर्मा, तुषार, दुष्यन्त, सुमित, रूद्र गौतम, रोहित, रिजवान व निकी चौधरी रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से अंकित धामा क्रीडा विभागाध्यक्ष, डा0 दीपक मलिक, डा0 विभुति शर्मा, डा0 रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल, अमित कुमार श्रीमति नितु गुप्ता, नीरज कुमार, प्राची चौधरी, श्रुति जैन, सपना, देवेश गुप्ता, दीपक गर्ग, सोनम, विंश मित्तल, प्रियंका, संकेत जैन, अकांक्षा, गरिमा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, आशीष पाल, कुशलवीर, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 5 =