Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हिंदी शॉर्ट फिल्म थप्पड़ ए लव स्टोरी की शूटिंग हुई पूरी

मुजफ्फरनगर। हिंदी शॉर्ट फिल्म थप्पड़ ए लव स्टोरी की शूटिंग का अंतिम शेड्यूल आज गुरुवार के दिन बुढ़ाना ब्लॉक के गांव गढ़ी सखावतपुर में कांधला रोड पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पूरा हो गया है।

फिल्म के डायरेक्टर वसीम अहमद के हिसाब से अब यह फिल्म मार्च के अंतिम सप्ताह में यूट्यूब पर रिलीज कर दी जायेगी। आज हुई शूटिंग में अकरम बच्चन व अन्य कलाकारों पर सीन फिल्माए गए।

फिल्म के डायरेक्टर वसीम अहमद ने बताया कि यह फिल्म आधा घंटे की है। जिसके प्रोडयूसर नईम राणा और को-प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी हैं।

इनके अलावा कैमरामैन नीटू गुडियान, प्रोडक्शन मैनेजर अकरम बच्चन, कहानी नईम राणा, डायलॉग व राइटर दिलशाद शामली हैं।

कलाकारों में नईम राणा, आयशा कस्सार, सनव्वर अल्वी, गायत्री पांडेय, अकरम बच्चन, सुल्ताना मिर्जा, राहुल गुड़ियान, तृप्ति, सावंत गंगवार, मनु, मास्टर राकिब, मीनाक्षी, अमीर आलम, तनु, अमानुल हक, मेघना, उमा, चांद कस्सार, अख्तर कुरैशी, पायल, सना, लक्ष्या, दाहिश, काशिस्त, सलोनी, शांतनु, सुरभि, रेणु, साक्षी, अमरीश, पूजा, कोमल, आलिम, मारुख, रिहाना, गुड्डन, नूर आलम, उत्कर्ष और लक्की आदि कलाकार हैं। आज गुरुवार को फिल्म थप्पड़ ए लव स्टोरी की शूटिंग पूरी हो गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + seven =