News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
रतनपुरी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)।थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रतनपुरी पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय द्वारा थाना रतनपुरी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

 

सासंद का किया गया भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)।समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एङ इमरान खान ककरौली ने मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद व राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक के आवास पर मुजफ्फरनगर की ऐतहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी व जिला सचिव मनोनीत होने पर सांसद जी को मिठाई खिलाई इस अवसर पर उन्होंने जिला सचिव बनने पर मुबारकबाद दी ओर कहां की आने वाला समय युवाओं का है पार्टी के लिये मेहनत करने को कहां है समाजवादी पार्टी के चरथावल से विधायक पंकज मलिक जी को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एङ इमरान खान ककरौली ने बुके देकर ऐतहासिक जीत की बधाई दी इस अवसर पर सलीम मलिक,डा.अलीशेर अहमद अंसारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्दुल सलाम अंसारी, मीरांपुर विधानसभा अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड तनवीर आलम,मुंशी जर्रार, महमूद अंसारी आदि साथ रहे ।

 

व्यापारी नेता द्वारा जर्जरसड़क को बनवाने व ढलाव घर के सौंदर्यकरण की मांग रखी
मुजफ्फरनगर। शहर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका चेयरपर्सन द्वारा ढलाव घर के सौंदर्य करण कराए जाने के संबंध में बघरा तांगा स्टैंड ढलाव घर को शिफ्ट कराकर वहां के सौंदर्य करण व बघरा तांगा स्टैंड से लोहिया बाजार तक की जर्जर हो चुकी सड़क बनवाने के लिए व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,राकेश त्यागी व वार्ड सभासद विजय कुमार द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप,व
बी जे पी नेता गौरव स्वरूप को अभी पूर्व ही अवगत करवाया था उनके द्वारा मौके पर ही बलजीत सिंह को निरीक्षण कर ढलाव घर को शिफ्ट कराने को कहा गया उसी क्रम में आज टीम द्वारा वहां का निरीक्षण किया गया,इस दौरान स्थानीय निवासी भूरा कुरैशी,पवन वर्मा,इंतजार,वसीम मिर्जा,आस मोहम्मद, व उपस्थित नागरिकों द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है बलजीत सिंह द्वारा बताया गया कि जल्द ही ढलाव घर का सौंदर्य करण करते हुए सड़क का निर्माण भी किया जाएगा

 

उपकरणों के लिए करे आनलाइन आवेदन करे दिव्यांगजनः जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। दीक्षा उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एतदद्वारा जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ/पैर, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन, ब्लाइण्ड स्टिक आदि उपकरण प्रदान किये जाते हैं। उपरोक्त योजनान्तर्गत निम्नलिखित पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन पात्र होंगे :-जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 40 प्रतिशत से कम न हो और उसके पास सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए। वार्षिक आय गरीबी रेखा के लिये निर्धारित आय सीमा से अधिक न हो ( ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय रू 46080.00 एवं शहरी क्षेत्र हेतु वार्षिक आय रू 56460.00 है) आधार कार्ड, एक फोटोग्राफ, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र ( केवल अनुसूचित जाति हेतु), चिकित्सक की संस्तुति अतः उपरोक्त पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन आन लाईन आवेदन करेंगे, जिसकी वेबसाइट कपअलंदहरंदनचण्नचेकबण्हवअण्पद है। उपरोक्त समस्त अभिलेख स्वंय प्रमाणित कर वेबसाइट पर अपलोड कराने होंगे एवं हार्ड कापी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मुजफ्फरनगर में जमा कराना होगा। जिन दिव्यांगजनों को उपरोक्त उपकरणों की आवश्यकता है, वह तत्काल अपना आवेदन आनलाईन कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध करायें, अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क करें।

 

एसपी सिटी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
पुरकाजी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना पुरकाजी पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। थाना पुरकाजी पर आयोजित उक्त समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

गश्त कर सघन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किलध्थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अनावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

जन्मजात विकृति क्लबफुट है, समय पर इसका उपचार संभव हैः सीएमओMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह के अंतर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब फुट पर कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम में , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार , ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पी के चतुर्वेदी ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात दोष है, जो समय से उपचार शुरू करने पर पूर्णता ठीक हो जाता है । इस दोष से ग्रसित बच्चों के एक या दोनों पैर अंदर की ओर मुड़े हुए होते हैं यह बीमारी ना तो कलंक है और न ही माता-पिता की किसी कमी के कारण होती है। हर ८०० नवजात शिशुओं में से किसी एक बच्चे को क्लब फुट का दोष होता है। देश में इस समय लगभग ३३००० बच्चे इस जन्मजात दोष के साथ प्रतिवर्ष पैदा होते हैं। जन्मजात दोष ऐसे संरचनात्मक परिवर्तन है जो शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं । वह शरीर के दिखने वाले अंग काम करने के तरीके या दोनों को प्रभावित करते हैं । उसी में से एक क्लब फुट ऐसा दोष है , जिसमें नवजात बच्चों के पर अंदर की ओर मुड़कर विकृति पैदा करते हैं इलाज न करने पर गंभीर रूप से विकलांग हो सकते हैं। अनुष्का फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। इन पांच वर्षों के दौरान लगभग ७८ बच्चे का इलाज संस्था के द्वारा निशुल्क कराया जा रहा है, इसमें इलाज तीन चरणों में किया जाता है, पहले चरण में बच्चों को निशुल्क प्लास्टर लगाया जाता है , उसके पश्चात एक छोटा चीरा (टिनोटमी) करते हैं , तीसरे चरण में बच्चों को जूते व बार पहने होते हैं। यह एक विशेष प्रकार के ब्रेस होते हैं जिन्हें बच्चों के पांच साल तक होने तक पहनना होता है ।इन तीनों चरणों के सही प्रकार से होने से बच्चा पूर्णता ठीक हो जाता है । इस बीमारी का कोई भी विशिष्ट कारण ज्ञात नहीं है। सीएमओ डॉ एम एस फौजदार ने बताया कि इलाज न करने पर बच्चों में भेदभाव अपेक्षा व मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं व शारीरिक यौन शोषण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। कार्यक्रम में अनुष्का फाउंडेशन के मनीष जोशी मौजूद रहे।क्लब फुट से ग्रासित बच्चों का इलाज प्रत्येक मंगलवार को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में कमरा नंबर ९ मै किया जाता है इस नंबर पर सम्पर्क करें ८९७६८५२१५५

 

शीतल पियाऊ का हुआ शुभारम्भ
जानसठ। जिला जज विनय द्विवेदी ने कचहरी परिसर में शीतल पेयजल पियाऊ का शुभारंभ किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पंत और सचिव दीपेश गुप्ता ने स्वागत समारोह आयोजित कर जिला जज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के बाबू लाल सैनी सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में जिला जज विनय द्विवेदी का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में सिविल जज अमन शुक्ला, इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रदीप गोयल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पंत, सचिव दीपेश गुप्ता, अचल कुमार गोयल, शशि सैनी, जावेद हुमायूं, अजादार हुसैन जैदी, हसीन हैदर जैदी, इमान अली, ज्ञानचंद सैनी, प्रदीप गर्ग, जुल्फिकार अहमद, नोमान, जोगिंद्र त्यागी, यशवंत सिंह कांबोज, सोनी कुमार गुर्जर, संजीव चौधरी, आरिफ शीशमहली, नवनीत शर्मा, अंकुर दीक्षित, तेजपाल कश्यप, चांदबीर सैनी, अंजू सैनी, सोनू कुमार सैनी, रविंद्र कुमार सैनी, ऋषिपाल सैनी, धनप्रकाश गंगानिया आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

टूटकर सडक पर गिरा पेड
ककरौली। सडक पर यूकेलिप्टिस का पेड टूटकर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस एवं वन विभाग को दी। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्रेन की मदद से सडक पर पडे पेड को उठवाया तथा पेड की जद मे आए बिजली के तारों को हटवाया।

 

शिवसेना ने कांवड यात्रा के संबंध में सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिव सेना ने कांवड शिविर व कुछ अन्य मांगो को लेकर कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा।
शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे शिवसेना कार्य्रकर्ताओ ने श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा मे लगने वाले कांवड सेवा शिविर,शिवभक्तों की सुविधा के लिए पथ प्रकाश व्यवस्था, टूटी सडक का निर्माण आदि विभिन्न मांगो के अलावा कुछ अन्य मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा के साथ शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

शातिर को मंसूरपुर पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)।। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा धोखे से लिंग परिवर्तन कराने वाले अभियुक्त को २४ घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्येवक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये २४ घण्टे के अन्दर धोखे से पीडित का लिंग परिवर्तन कराने वाले अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र राम निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि २० जून को पीडित द्वारा एक प्रार्थना पत्र थाना मन्सूरपुर पुलिस को दिया गया जिसमे उसने बताया कि अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र राम निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के साथ मारपीट, धमकी देकर उसके साथ कुकर्म करना तथा फर्जी रुप से वादी का पिता बनकर डॉ० राजा फारुखी निवासी बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर धोखे से उसका लिंग परिवर्तन करा दिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पुत्र राम निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को शाहपुर कट से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र राम नि० ग्राम सौरम थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनग। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह बिन्दल पेपर मिल मे काम करता था, वहीं पर पीडित भी मेरे साथ काम करता था । थोडे समय बाद पीडित मेरे कमरे पर आकर रहने लगा और मेरा खाना बना देता था । धीरे धीरे मुझे पीडित से लगाव हो गया था जिस कारण मैने धोखे से उसका लिंग परिवर्तन करा दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० इन्द्रजीत सिंह थाना मंसूरपुर, का० पवन थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

सड़कों का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने डूडा विभाग द्वारा निर्मित सडको का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन द्वारा परियोजना अधिकारी, डूडा एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के साथ साथ आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

त्रिदिवसीय योग शिविर हुआ समाप्त
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय योग शिविर का सफतलता पूर्वक समापन हुआ जिसमें पतंजलि योगपीठ की जिला प्रभारी योगाचार्या श्रीमती प्रभा जी को सम्मानित किया गया । समापन अवसर स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधामोहन तिवारी प्रतिभागियों को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया । डी ए वी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो डी के त्यागी ने योगाचार्या व सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया । सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ स्पिक मैके द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय शिविर के अंतिम दिन सूक्ष्म क्रियाओं साथ प्राणायाम पर विशेष बल दिया गया । अनुलोम विलोम व कपालभांति के साथ शीतकारी प्राणायाम का भी अभ्यास करवाया गया । योगाचार्या श्रीमती प्रभा ने उपस्थिति युवाओं को अपनी पढ़ाई में एकाग्रता लाने हेतु ध्यान का भी अभ्यास कराया गया । शिविर के सफल आयोजन में प्रोफेसर रामकिशन शर्मा, डॉ कुलदीप सिंह, प्रो नवीन शर्मा, डॉ संजीव कुमार, तथा डॉ मृदुला मित्तल,नीति मित्तल राहुल सेन,विपुल छाबड़ा, धीरज उपाध्याय नैतिक चौहान, वेदांशी त्यागी, शौर्य चौहान, आर्यन त्यागी, गर्व दुआ आदि का विशेष योगदान रहा । संचालन व अन्य व्यवस्था का दायित्व डॉ कुलदीप सिंह ने बखूबी निभाया ।

 

योग कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी.डी .गोयंका पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । योग कार्यक्रम में छात्रों एवं अध्यापकों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल परिसर में योग प्रशिक्षकों ने छात्रों को सूर्यनमस्कार, प्राणायाम, ब्रीथिंग आदि विभिन्न योगाभ्यास कराए । यही नहीं, कक्षा ६ से ८ तक के विद्यार्थियों के मध्य योग विषय पर पोस्टर, निबंध, क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों ने छात्रों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि नियमित रूप से योग कर व्यक्ति न सिर्फ स्वास्थ्य एवं निरोगी रहता है बल्कि कई बीमारियों पर विजय भी प्राप्त कर लेता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी ने छात्रों को योग की वैदिक पृष्टभूमि से अवगत कराते हुए बताया कि योग का अभ्यास पूर्व-वैदिक काल में भी किया जाता था, लेकिन स्वामी रामदेव जी ने अपने योग सूत्रों के माध्यम से योग की तत्कालीन प्रचलित प्रथाओं, इसके अर्थ और इससे संबंधित ज्ञान को व्यवस्थित और संहिताबद्ध किया है इसलिए पतंजलि को आधुनिक योग का जनक माना जाता है। इसी के साथ उन्होंने ष्स्वयं और समाज के लिए योगष् के महत्व को समझाते हुए नियमित रूप से प्रतिदिन योग करने की सलाह दी।

 

भाकियू ने किया प्रदर्शन
चरथावल। सडक चौडीकरण के विरोध मे भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। चरथावल विकास खण्ड के कस्बा चरथावल मे रोड के चौडीकरण के विरोध मे स्थानियो व्यापारियो एवं भाकियू कार्यकर्ताओ ने भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व मे संयुक्त रूप से धरना प्रर्शन किया गया। इस दौरान कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू के धरने के दौरान यातायात प्रभावित रहा।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई
मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न थानो पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई। जनपद के नवसृजित खालापार थाने पर इंस्पैक्टर महावीर सिंह चौहान एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा थाने पर पहुंचे फरियादियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनका समाधान कराया गया। इस दौरान खालापार थाना प्रभारी इंस्पैक्टर महावीर सिंह चौहान तथा तहसील सदर की राजस्व टीम सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

वन विभाग ने मनाया योग दिवस
मुजफ्फरनगर। दसवें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति के तत्वाधान मे जानसठ रेंज वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रिय वन अधिकारी रविकान्त चौधरी के नेतृत्व मे योग दिवस मनाया गया। जिसको योग, स्वयं और समाज के लिए थीम का नाम दिया गया। जिसमें एनसीसी के 100 छात्र-छात्राओं व सारस फाउंडेशन एनजीओ तथा योगाचार्य आचार्य डा.हरीश कुमार पीएचडी, श्रुति पाठक, पतंजलि विश्व विश्वविद्यालय तथा आशीष लोया योग प्रशिक्षक आर्ट ऑफ लिविंग की टीम ने रिषीकेश से आई योग शिक्षको सौरभ कुमार व सचिन कुमार ने एक घंटा योगाभ्यास कराया।
कार्यक्रम मे वन विभाग के डीएफओ, मुजफ्फरनगर कन्हैया पटेल, जिला प्रयोजना अधिकारी वन विभाग हर्ष कुमार, जानसठ रेंज के क्षेत्रिय वनाधिकारी रविकांत चौधरी, रमेश चन्द वन दरोगा, नितिश कुमार वन रक्षक ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्षेत्रिय वन अधिकारी जानसठ द्वारा उपस्थितों को योग दिवस मनाए जाने के विषय मे सविस्तार बनाया।

 

”दहेज“ एक सामाजिक हिंसा
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अन्तर्गत दहेज समाज की कुरूतियों को बढ़ावा देता है, जिससे समाज में अप्रिय घटनायें कारित होती रहती हैं। दहेज लेना एवं दहेज देना दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के अन्तर्गत अपराध माना गया है। कोई सम्पत्ति, मूल्यवान वस्तु या प्रति भूति जो विवाह में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को दी जाये या देने का वादा किया जाये, वो दहेज है। हम सभी को उक्त कुरूती को खत्म करने हेतु सार्थक प्रयास किये जाने की नितान्त आवश्यकता है। दहेज लेना या देना या दहेज के लिये उकसाना दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के अतंर्गत अपराध है, जिसके लिये 5 साल तक की कैद अथवा 15,000/- रूपये या दहेज की रकम, जोभी अधिक हो, का जुर्माने का प्रावधान है। प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से दहेज की माँगपर 6 माह से 2 वर्ष तक की जेल तथा 10,000/- रुपये जुर्माने का प्रावधान है।जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त नागरिकों को अवगत कराना है कि जनपद में दहेज से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिये जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलेक्ट्रेट, मुजफ्फरनगर तथा स्थानीय पुलिस थाने में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर, जिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर में जाकर दहेज से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र दिये जा सकते हैं साथ ही वन स्टाप सेंटर मुजफ्फरनगर के दूरभाष संख्या-9548984142, 0131-2644066 एवं टोल फ्री नम्बर 181 एवं 112 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में
मुजफ्फरनगर। गांव से शहर के वार्ड चार में शामिल किए गए वहलना का रुतबा बदल गया, लेकिन हालात नहीं। जैन समाज के अतिशय क्षेत्र तक जाने के लिए मुख्य मार्ग बदहाल है। जिला मुख्यालय तक परिवहन के लिए बस सेवा तक उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं वाटर कूलर खराब पड़े हैं और सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद वहलना गांव की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन नहीं मिलने से सफाई व्यवस्था बेपटरी है। नागरिक बताते हैं कि जब तक ग्राम पंचायत में रहे, नियमित रूप से सफाई कर्मचारी आते थे लेकिन शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

 

बीच बचाव कराने पर की मारपीटMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)।कांशीराम कालोनी में हुए आपसी विवाद मे बीच बचाव करने आए पत्रकार के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर डाली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्रकार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड खांजापुर स्थित कांशीराम कालोनी में कुछ लोगो के साथ पडौसियो ने मारपीट कर डाली। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे टी.वी.पत्रकार सुनील वर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्रकार को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस उक्त मामले मे मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + twelve =