फिल्मी चक्कर

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला

सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर अब एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी फिल्म का नाम है राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला. इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज ही जारी हुआ है. पोस्टर में यूलिया वंतूर येलो साड़ी में दिखाई दे रही हैं. इस 
इस फिल्म को लेकर यूलिया काफी उत्साहित हैं. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”मैं अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए काफी उत्साहित हूं. मैं ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं जिसमें समाज से जुड़ा हुआ जरुरी मैसेज है. उठिए और उसके बारे में बोलिए जिसके बारे में नहीं बोला जा रहा है. मुझे उम्मीद है कि इस सफर में आप हमारे साथ होंगे.”बता दें कि इस फिल्म में यूलिया वंतूर के साथ जिमी शेरगिल हैं. पहले ऐसी खबरें थीं कि इसमें रणदीप हुड्डा होंगे लेकिन अब उनकी जगह जिम्मी शेरगिल ने ले ली है. कृष्ण सोनी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.सलमान खान ने भी इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. सलमान ने इस फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी हैं.स्टूडियो 5 एलीमेंट्स इसे प्रोड्यूस कर रहा है. आज प्रेरणा अरोड़ा ने जारी एक बयान में कहा, “यूलिया वंतूर के ‘राधा तू क्यों गोरी मैं क्यों काला’ का हिस्सा बनने से स्टूडियो 5 एलीमेंट्स बेहद खुश है. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी.”
इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मथुरा और पोलैंड में होगी. रिलीज डेट की घोषण अभी नहीं की गई है लेकिन बताया गया है कि ये फिल्म अगले साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि यूलिया वंतूर इससे पहले बॉलीवुड में कई गाने गा चुकी है. हिमेश रेशमिया के साथ एलबम ‘आपसे मौशिकी’ (AAP SE MAUSIIQUII)) के गाने ‘एवरी नाइट एंड डे’ में उनकी आवाज को काफी पसंद किया गया. इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ में यूलिया ने ‘पार्टी चले ऑन’ गाने को अपनी आवाज दी. सुल्तान’ के गाने ‘बेबी नु बेस पसंद है’ (सलमान खान वर्जन) गाने में सलमान और इशिता के साथ आवाज दे चुकी हैं. अब यूलिया एक्टिंग में भी हाध आजमाने जा रही हैं.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 3 =