News
खबरें अब तक...

समाचार

रक्तदान शिविर का आयोजन1 Min 9 |
बुढ़ाना। स्थानीय ब्लाक के गांव बड़ौदा में साया जनहित सोसायटी (रजिस्टर्ड) और ग्राम उत्थान परिषद बडौदा बुढ़ाना के संयुक्त बैनर तले एक रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें स्वामी कल्याण देव डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने यहां पर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करने आये लोगों के रक्त लिए। इस दौरान यहां पर डॉक्टर यासीन राणा और डॉक्टर सीमा राठी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि साया जनहित सोसायटी बुढ़ाना नामक संस्था समय समय पर बुढ़ाना क्षेत्र में कहीं ना कहीं पर रक्तदान शिविर लगाती रहती है। इन सभी शिविरों में काफी लोग ब्लड डोनेट करते हैं।

 

 

श्रद्धालुओं ने ज्योति यात्रा निकाली
बुढ़ाना। स्थानीय ब्लाक के गांव फतेहपुर नीमखेडी में माता शाकुम्भरी मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई ज्योति यात्रा गांव के कश्यप समाज द्वारा पूरे गांव में निकाली गई। मिली जानकारी के अनुसार कश्यप समाज के संगठन संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कश्यप और जय भगवान कश्यप माता शाकुम्भरी की शुभ जोत बीती १ फरवरी को माता शाकुम्भरी देवी मंदिर से लेकर चले थे। तब वे बीती रविवार की देर रात लगभग ९ बजे बुढ़ाना ब्लाक के गांव फतेहपुर नीमखेडी में श्रद्धालुओं के संग आये। जहां पर उन्होंने गांव के कश्यप समाज के लोगों को साथ लेकर पूरे गांव में मां शाकुम्भरी देवी की ज्योत घुमाई। तब पता चलने पर गांव वालों ने अपने अपने घरों से बाहर आकर मां शाकुम्भरी देवी की ज्योत के दर्शन किए और मां शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरे गांव ने एकजुटता का परिचय देकर कश्यप समाज के संगठन संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के दोनों पदाधिकारियों और साथ आये अन्य श्रद्धालुओं का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया। यहां पर सभी को रात्रि भोज भी कराया गया। इस मौके पर स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप, सूरत सिंह कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, मुकेश कश्यप, दीपक कश्यप, रोहित कश्यप, जीत सिंह कश्यप, सुनील कश्यप, सुशील कश्यप, संजय कश्यप, राहुल कश्यप, प्रवेश कश्यप, पप्पू कश्यप, प्रेम कश्यप, प्रकाश चंद्र कश्यप, अनुज कश्यप और पल्लेराम कश्यप आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कई को शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा अभियुक्त नदीम पुत्र इस्लाम नि0 मौ0 विसातनगर कस्बा व थाना कैराना शामली को बाल्मिकी बस्ती कूकडम जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा अभियुक्त ब्रजपाल पुत्र रतलू नि0 ग्राम टीकरी थाना दोघट बागपत को अम्बे फिल्ड भटटे के पास चौकी क्षेत्र बायवाला से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

चोरी की बाईक व नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा अभियुक्त मंजू पुत्र पाल सिंह नि0 ग्राम पमनावली थाना खतौली मु0नगर को हवेली मैरिज लान चीतल कट के सामने से गिरफ्तार किया गया।। अभि0 के कब्जे से 01 चोरी की मो0सा0 स्पलेण्डर रंग काला नं0 को बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त अतुल पुत्र श्योराजबीर सिंह नि0 ग्राम मोरना थाना भोपा मु0नगर को ग्राम ककराला रजवाहे की पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 450 नशे की गोलियों को बरामद किया गया।

 

सपाईयों ने पूर्व सांसद एवं विधायक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा3 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। सपाईयों ने पूर्व सांसद एवं विधायक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे सपा नेताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सपाईयों ने आरोप लगाया कि शामली में पूर्व सांसद तबस्सुम हसन एवं विधायक नाहिद हसन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही के विरोध में जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए इसे राजनीतिक विद्वेष की कार्रवाई बताया। समाज वादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यलय पर पहुंचा ओर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जनपद शामली में पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व विधायक नाहिद हसन के खिलाफ राजनैतिक द्वेष के चलते गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। इसका समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते है। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व कैराना विधायक नाहिद हसन द्वारा लगातार किसानों के हितों में बोलना व हाल ही में पारित किसान बिलो को वापिस लेने की मांग पर सरकार के इशारे पर उक्त कार्यवाही की गई है। ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त प्रकरण में हस्तक्षेप कर गुंडा ऐक्ट की कार्यवाही को समाप्त किया जाए।अगर यह गुंडा ऐक्ट की कार्यवाही समाप्त नही हुई तो हम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष सपा के नेतृत्व में ज्ञापन ज्ञापन देने वालो में दर्जनों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

नकब लगाकर मकान का ताला तोड,़ दो भैंस चोरी की5 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाने के अंतर्गत ग्राम निर्धना में रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर मकान का ताला तोड़ २ भैंस चोरी कर सनसनी फैला दी। नदीम पुत्र इलियास निर्धना निवासी के यहाँ चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत की भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस को दी गई सूचना,पीआरवी मोके पर पहुंच गई। नदीम के परिवार की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल हो गया। लगातार चरथावल क्षेत्र में ट्यूबेलो पर स्टार्टर और मोटर चोरी और भैंस चोरी की बढ़ रही है घटनाएं। रात्रि में चरथावल पुलिस का गश्त न होने के कारण लगातार क्षेत्रवासियो में बना हुआ है भारी रोष।

 

पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन6 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन व् लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नती, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई, सिल्वरटोन पेपर और सालासर बालाजी समिति द्वारा कोविड-१९ की इस विषम परिस्थितियो में टी बी से ग्रसित १८ वर्ष तक के बच्चो को गोद लिए जाने एवं पुष्टाहार वितरण का दूसरा कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया है। रोटरी व् लायंस उन्नती, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, सिल्वरटनऔर सालासर बालाजी समिति के सौजन्य से ७५ बच्चो के लिए ६ महीने का राशन दूसरी बार वितरित कर रहे है द्ब जिसके मुख्या अतिथि श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ,जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव रहे। और विशिष्ठ अतिथि डॉ प्रवीण चोपडा , मुख्या चिकित्साधिकारी व् डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता , जिला क्षय रोग अधिकारी रहे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो सुनील अग्रवाल व् श्रवण गर्ग व् लायंस रीना अग्रवाल रहे। वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल व् लायंस रीना अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी टी बी से ग्रसित बच्चो के लिए पुष्टाहार पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। क्लब अध्यक्ष रो हर्ष पूरी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन , लायंस उन्नती व् सालासर बालाजी समिति समाज के क्षेत्र में ऐसे कार्य मिलकर करते रहेंगे। जब बच्चो को पौष्टिक आहार दिया गया उनके चेहरे पर ख़ुशी का माहौल था यह देखकर हमारा मन प्रसन्न हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस अध्यक्ष अमित गर्ग ,लायंस सचिव डॉ विवेक लायंस, सीए अजय अग्रवाल, लायंस अनिल कंसल , लायंस आलोक गुप्ता, लायंस राहुल महेश्वरी डोली ममता अग्रवाल , अंजू गोयल रो. संजीव कमल , डॉ कमल गुप्ता, रो. पंकज जैन , रो. अमित सिंघल, रो. आकाश गर्ग, रो रमेश मिश्रा व् रो. शशांक जैन का सहयोग रहा। क्लब सचिव रो प्रगति कुमार जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

 

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए विदेशी तकनीक पर आधारित व्यवस्था को लागू कराने पर काम किया7 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए विदेशी तकनीक पर आधारित व्यवस्था को लागू कराने पर काम किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने विदेशी तकनीक पर आधारित व्यवस्था का डेमो देखा और जल्द से जल्द इस तकनीक पर आधारित व्यवस्था को लागू कराने पर जोर दिया है। नगर की जनता को समुचित क्लोरिनेशन युक्त जलापूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु नगर में निर्मित ओवरहेड टैंक की आधुनिक तौर पर विदेशी तकनीक मैकेनाइज्ड क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन के माध्यम से सफाई कराए जाने हेतु लैपटॉप पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा ओवरहेड टैंक की सफाई के लिए अपनाई जाने वाली विदेशी तकनीक की पूरी प्रक्रिया को समझा गया और इसको शहर की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए बेहद आवश्यक बताते हुए जल्द लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। जलकल अभियंता सुनील कुमार को निर्देशित किया गया की अल्ट्राटेक विधि के माध्यम से ओवर हेड टैंकों की सफाई हेतु यथाशीघ्र प्रारूप तैयार प्रस्तुत करें ,जिससे जनहित में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके द्य लैपटॉप पर डेमो के समय पालिका अध्यक्ष के साथ सुनील कुमार जलकल अभियंता, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, निपुण कनौजिया जलकल लिपिक, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी के अलावा गाजियाबाद से डेमो प्रदर्शित करने वाले फर्म के प्रबंधक मौजूद रहे इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा कहा गया की जनता को क्लोरिनेशन युक्त जलापूर्ति करना मेरी प्राथमिकताओं में से है जिसका १००प्रतिशत अनुपालन होना चाहिए तथा खराब ओवरहेड टैंकों की मरम्मत के लिए भी जलकल अभियंता को प्रस्ताव देने हेतु निर्देश दिए गए।

 

17 फरवरी को निकलेगी श्री बालाजी शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। श्री सालासर बालाजी धाम पचैण्डा़ रोड़ मुज़फ्फरनगर का भव्य वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसकी तैयारी में श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी व सेवादार अधिकाधिक उत्साह के साथ विभिन्न तैयारियों में जुटे हैं। श्री सालासर बालाजी धाम सेवासमिति परिवार के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सालासर बालाजी धाम मुज़फ्फरनगर का वार्षिकोत्सव बडे़ ही धूमधाम के साथ दिनांक १७ फरवरी से १९ फरवरी तक कोविड नियमानुसार आयोजित होगा । दिनांक १७ फरवरी दिन बुधवार को प्रातः से श्री बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ श्री सालासर बालाजी धाम से होगा ।श्री सालासर बालाजी महाराज सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण करने को नगर भ्रमण पर स्वर्ण सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर साक्षात् दर्शन देगें। श्री बालाजी शोभा यात्रा रजवाहे पटरी से भोपा रोड़ , गॉंधी नगर मेन रोड, कूकडा़ मण्डी, बाबूराम गेट, मुनीम कालोनी, पटेल नगर, बडा़ डाकखाना, गऊशाला रोड़, बिंदल बाजार, पीठ बाजार से मित्तल मेडिकल , भोपा पुल, अंसारी रोड़, सर्राफा बाजार, भगतसिंह रोड़, झाँसी की रानी, टाऊन हाल रोड़ से गाँधी कालोनी होतें हुए द्वारकापुरी, ग्राण्ड प्लाजा, पेट्रोल पंप के बराबर से लिंक रोड़ से हनुमान मंदिर-गाँधी कालोनी चौराहे से पचौंण्डा़ रोड़ होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पर विधि विधान के साथ सम्पन्न होगी। दिनांक १८ फरवरी को एक तरफ प्रातः ८ बजे से मंदिर प्रांगण में श्री अखण्ड रामायण जी का पाठ प्रारंभ होगा व दूसरी और प्रातः ८रू३० बजे से हनुमान मंदिर शामली रोड़ से भक्तजन पैदल चलकर मनोकामना पूर्ण ध्वजा लेकर श्री सालासर धाम पहुँच कर अपनी अपनी ध्वजा चढांएगे। ध्वज यात्रा हनुमान मंदिर शामली रोड़ से चलकर भगतसिंह रोड़, झाँसी की रानी टाऊन हाल रोड़, रेलवे ब्रिज से पचौंण्डा़ रोड़ होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पर विधि विधान के साथ सम्पन्न होगी। दिनांक १९ फरवरी को प्रातः ९ बजे से मंदिर प्रांगण में राम नाम संकीर्तन के साथ श्री अखण्ड रामायण जी पाठ सम्पन्न होगा। दोपहर १२ बजे भोग आरती के पश्चात विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
श्री सालासर बालाजी धाम मुज़फ्फरनगर के तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां स्वयं श्री सालासर बालाजी के सानिध्य व आशीर्वाद से अध्यक्ष नीरज बंसल के नेतृत्व में भलीभाँति चल रही हैं जिसमें मंत्री आशुतोष गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, हिमांशु गर्ग, पवन गोयल, डा०कमल गुप्ता, ब्रजमोहन वर्मा, दिनेश कुमार, अजय मित्तल व विपुल गर्ग, नितिन तायल, विनित कुमार, डिम्पल गोयल, शिवम शर्मा,राहुल शर्मा, वरुण गर्ग, तुषार शर्मा, गौरव कुमार,दिपांशु शर्मा, कार्तिक गोयल, म्यूर जैन, संचित गर्ग, सोनू, अभिषेक राठी, अक्षत बंसल, विपिन शर्मा, आयुष गोयल, प्रतीक आदि सहित सभी सेवादार दिनरात तैयारी में लगे हैं।

 

जब तक तीनों कृषि काले कानून वापस नहीं होंगे तब तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगीः सुबोध शर्माCongressimzn |
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी तीनों कृषि काले कानूनों के विरोध में किसानों के साथ खडी है जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस पार्टी भी चैन से नहीं बैठेगी। मेरठ रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुबोध शर्मा ने कहा कि सरकार निष्ठुर बनकर रह गयी है अब तक 200 किसान शहीद हो चुके है लेकिन सत्ताधारी दल के किसी भी नेता ने कोई सहानुभूति की बात नहीं दर्शायी। राजनीति वस्तुतः राजा की नीति होती है लेकिन दुर्भाग्य से भाजपा ने राजनीति को पूंजीपतियों के लिए नीति बनाकर छोड़ दिया है। उन्होंने सत्ताधारी दल से अपील की कि वे किसानों का साथ दे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आगामी बीस फरवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीमती प्रियंका वाड्रा, बघरा में एक इंटर कालेज के मैदान पर एक जनसभा का सम्बोधित करेगी। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक पंकज मलिक एवं सांसद हरेंद्र मलिक है। प्रयास यह भी चल रहे है कि राहुल गांधी भी इस जनसभा में आये लेकिन अभी तक उनके आगमन का मामला तय नहीं हो पाया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रजभूषण गर्ग, अकील राणा, गुफरान काजमी, इसरार सैफी, सलीम मलिक, धीरज माहेश्वरी, सलीम अंसारी, राहुल भारद्वाज, जुनैद रऊफ सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।

दुकान से नकब लगाकर सामान चोरी किया
भोपा। चोरो ने दुकान मे नकब लगाकर सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र मोरना मे शुकतीर्थ मार्ग पर बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने एक दुकान मे चोरी कर ली। रोजाना की भांति आज सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे दुकान स्वामी को जब दुकान मे चोरी का पता चला तो उसके होश फाख्ता हो गए। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नुकासान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए छानबीन व भागदौड शुरू कर दी।

 

भूतपूर्व सैनिक ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। भूतपूर्व सैनिक ने सेना मे भर्ती रैली के लिए आयु सीमा मे छूट की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा। छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी भूतपूर्व सैनिक सचिन कुमार ने जिलाधिकारी सेल्ला कुमारी जे. के नाम सौपे गए ज्ञापन मे मांग की है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण सेना की भर्ती रैली हमारे जिले मे लगभग दो वर्ष बाद मई 2021 मे होने जा रही है। इतने समय के बाद भर्ती होने के कारण बहुत से युवाओं की आयु सेना भर्ती के लिए निर्धारित आयु से अधिक हो चुकी है। कोरोना काल मे सरकार ने लगभग हर क्षेत्र मे छूट दी है। अतः मई मे होने वाली सेना भर्ती मे जिन युवाओं की आयु भर्ती निर्धारित आयु से अधिक हो चुकी है उन युवाओं का सपना जो भविष्य मे सेना मे भर्ती होकर देश की सेवा करने का था, उन युवाओं के सपने को टूटने से बचाए और उन युवाओं को मई माह मे होने वाली सेना भर्ती मे कम से कम एक वर्ष की छूट दिलवाने की मांग की है।

 

स्वास्थ्यकर्मियो ने कोरोना वैक्सीनेशन कराया10 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए कोरोना वैक्सिनेशन का कार्य चल रहा है। इसी संदर्भ मे आज जिला अस्पताल मे सीएमओ ऑफिस सहित अस्पताल परिसर मे कई स्थानो पर स्वास्थ्यकर्मियो का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला अस्पताल मे वैक्सीनेशन कराने से छूट गए स्वास्थ्यकर्मियो तथा पूर्व मे वैकसीनेशन करा चुके 320 कर्मियो को दूसरे चरण का टीकाकरण किया गया। आज हुए टीकाकरण की क्रम मे बघरा मे चार केन्द्रो पर,बुढाना मे 2 स्थानो पर, चरथावल मे तीन स्थानो पर,जानस मे चार स्थानो पर,खतौली मे 6 स्थानो पर,मखियाली मे चार केन्द्रो पर,मेडिकल कॉलेज मे 5 स्थानो पर,मोरना मे 2 स्थानो पर,पुरकाजी मे 2 केन्द्रो पर, शाहपुर मे 3 केन्द्रो पर,शान्ती मदन अस्पताल मे 3 स्थानो पर इस प्रकार से जनपदभर मे 42 केन्द्रो पर कोरोना वैक्सिनेशन किया गया। इनमे 4814 को प्रथम डोज एवं 320 को द्वितिय डोज दी गई।

 

व्यापारियो की अर्थव्यवस्था कोरोना संक्रमण के कारण बिगडने पर आर्थिक राहत पैकेज की मांग की12 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने देश प्रदेश मे व्यापारियो की अर्थव्यवस्था कोरोना संक्रमण के कारण बिगडने पर आर्थिक राहत पैकेज की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौपा।
प.उ.प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश युवा मंत्री जयवीर सिह एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता अनिल कंसल के नेतृत्व मे मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधी नगर स्थित आवास पर पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन मे अवगत कराया कि देश व प्रदेश के व्यापारी वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे है। कोरोना काल के कारण उनके व्यापार पर विपरीत प्रभाव पडा है। अतः उनकी अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को आर्थिक राहत पैकेज सौपना चाहिए। ज्ञापन मे मांग की गई कि कोरोना संकट काल के दौरान अप्रैल,मई,जून 3 माह के बैंको के ब्याज व बैंको की ईएमआई के जिम्मेदारी सरकार ले। 60 वर्ष से उपर की आयु के पंजीकृत व्यापारी के लिए तत्काल पेंशन योजना लागू हो। बिजली के कॉमर्शियल विद्युत दरों को घरेलू दरों के बराबर की जाए। व्यापारियो के स्टाफ के बीमा कराने की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। बिजली के कॉमर्शियल विद्युत दरों को घरेलू दरों के बराबर की जाए। व्यापारियो के स्टाफ के बीमा कराने की जिम्मेदारी सरकार की हो। जीएसटी मे अपंजीकृत व्यापारी जो अन्य विभागों जैसे खाद्य विभाग व श्रम विभाग बाट माप तोल विभाग मे पंजीकृत व्यापारी को भी पांच लाख का जीवन दुर्घटना बीमा मिलना चाहिए। ज्ञापन देने वालो मे ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से अमित गर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल कंसल वरिष्ठ प्रचार मंत्री, राधेश्याम वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, हर्षवर्धन जैन प्रदेश संगठन मंत्री, जयवीर सिंह प्रदेश युवा महामंत्री, रामकुमार तायल, नरेंद्र मित्तल, सत्यवीर वर्मा, सुमित गर्ग, ओमकार अहलावत, प्रमोद गोयल, अजय गर्ग, कमल किशोर गोयल, राजीव गुप्ता, तरणजीत सिंह, सौरभ नरूला, प्रतीक मित्तल, राजीव सिंघल, संजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विपुल भटनागर, जितेद्र कुच्छल, महिला सदस्य शालू सैनी, नरेश सिंघल, प्रवीण जैन, विमल गुप्ता, संजय मित्तल, आयुष मित्तल, संजय, मनोज सिंघल, मीरा स्वीटी, शिवकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

राज्य महिला आयोग की सदस्य डा.प्रियंवदा तोमर ने समस्याएं सुनी13 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा.प्रियंवदा तोमर की अध्यक्षता मे महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डा.प्रियंवदा तोमर ने महिला उत्पीडन से सम्बन्धित समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर कचहरी स्थित लोकवाणी सभाकक्ष मे महिला जनसुनवाई के लिए पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य डा.प्रियंवदा तोमर ने महिला उत्पीडन सम्बन्धी समस्याए सुनी तथा अधिकतर समस्याओ की मौके पर ही समाधान कराने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया। बैठक के दौरान डा.प्रियंवदा तोमर ने कहा कि महिला उत्पीडन की शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जाए। ऐसे मामलो मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार,महिला थाना प्रभारी, बीना शर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

खेल प्रतियोगिता का आयोजन14 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। आज श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के खेल प्रांगण में चल रहे वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता ’’खेल सप्ताह-2021’’ के दूसरे दिन की शुरूआत खो-खो महिला वर्ग व वालीबॉल पुरूष वर्ग खेलों के साथ हुई। खो-खो महिला वर्ग प्रतियोगिता में कुल चार मुकाबले हुए। खो-खों महिला प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बेसिक साईंस और शारीरिक शिक्षा विभाग के बीच हुआ, इसमें बेसिक साईंस विभाग की टीम ने जीत हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग और कामर्स विभाग के बीच खेला गया, इसमें पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग की छात्राओं ने कार्मस विभाग को हराकर जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला विधि संकाय और कम्पयूटर एप्लिकेशन संकाय के बीच खेला गया, जिसमें कम्पयूटर एप्लिकेशन विभाग की छात्राओं ने अपनी जीत का परचम लहराया। प्रतियोगिता का चतुर्थ मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग और बीबीए विभाग की छात्राओं के बीच खेला गया, जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने जीत दर्ज की। खो-खो महिला वर्ग प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग व बेसिक साईंस विभाग की टीमों के बीच खेला गया जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम की खिलाडियों प्रियंका, ऋतु, शिवांगी, रितिका, निधि, नेहा, फेजान, टीमसी, नीशू, रोचक ने अपने उम्दा प्रदर्शन को जारी रखते हुए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

15 Min 2 |वालीबॉल प्रतियोगिता में कुल 6 मुकाबले खेले गये। वालीबाल का पहला मुकाबला बीपीईएस और पालिटेक्निक विभाग की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बीपीईएस की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला फार्मेसी और कम्प्यूटर एप्लिकेशन विभाग के बीच खेला गया, इसमें फार्मेंसी विभाग की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं इस प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला फार्मेंसी और बीटेक विभाग की टीमों के बीच खेला गया, इसमें बीटेक की टीम ने अपनी जीत का परचम लहराया। चौथा मुकाबला बीबीए और बीएससी एग्रीकल्चर के बीच खेला गया, इसमें बीबीए विभाग के छात्रों ने जीत दर्ज की। पांचवा मुकाबला बीएससी एग्रीकल्चर और कार्मस विभाग के बीच खेला गया, इस मुकाबले को कामर्स विभाग की टीम ने जीता। छठा एवं अंतिम मुकाबला पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग और शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम के बीच खेला गया, इसमें पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग की टीम ने जीत हासिल की।
वालीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाईनल व फाईनल मैच कल खेला जायेगा।

श्री राम कालेज के निदेशक डा. आदित्य गौतम ने कहा कि यह वार्षिक खेल प्रतियोगिता एक सप्ताह तक आयोजित होती है। जिसमें श्रीराम समूह के सभी महाविद्यालयों के प्रत्येक विभाग से विद्यार्थी जोश और जुनून के साथ इस स्पर्द्धा में उतरकर खेल सप्ताह को सफल बनाने के साथ-साथ अपने खेल कौशल की प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। साथ ही खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का गुण भी विकसित होता है जो उनके व्यक्तित्व को निखारने का काम करता है। श्री राम कालेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में उर्जा की बढोत्तरी होती है, इससे उनकी फिटनेस बनी रहती है, जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक होती है, क्योंकि इससे बच्चों का स्वास्थ्य भी सही बना रहता है। हमारा कालेज प्रत्येक वर्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराता है। खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेल के प्रति सकारात्मकता पैदा होती है जिसके परिणाम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होता है। डा पंकज गर्ग, निदेशक प्लानिंग एंव डेव्लेपमेंट ने कहा कि खेल सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति के जीवन में सकरात्मक भूमिका अदा करते है। खेलों से बच्चों के शारीरिक विकास में भी तेजी आती है। अकसर देखा जाता है कि वो लोग कम बीमार पडते है जो खेल को अपने रोजाना जीवन का हिस्सा बनाकर रखते है। खेल हर उम्र के लागों के लिए बेहद जरूरी है। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र गौतम, निदेशक डा0 पंकज गर्ग, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डॉ0 अब्दुल अजीज खान, अमरदीप, संदीप कुमार, डॉ0 अरविन्द वेदवान, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Muzaffarnagar area news

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान से ग्राम पंचायतों के संस्थागत ढॉचे में आ रही है मजबूती
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति को विकास के पहिये से जोड़ रही है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का उद्देश्य है कि ग्रामसभा की क्षमता व प्रभावशीलता में अभिवृद्धि, पंचायतों में आम जनता की भागीदारी को बढ़ावा, पंचायतों को लोकतांत्रिक रूप से निर्णय लेने एवं उत्तरदायित्व निभाने हेतु सक्षम बनाना है। इसके साथ ही विभिन्न जानकारी एवं पंचायतों की क्षमता वृद्धि हेतु पंचायतों के संस्थागत ढॉचे को मजबूत करना है। संविधान के 73वें संशोधन की भावना के अनुरूप अधिकारों एवं उत्तरदायित्वों को पंचायतों के सुपुर्दगी, पंचायतीराज व्यवस्था के अन्तर्गत जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ग्रामसभाओं को सुदृढीकरण तथा संवैधानिक व्यवस्था को सशक्त बनाया जा रहा है।
प्रदेश में वर्ष 2018-19 से लागू राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत अब तक 60 प्रतिशत धनराशि केन्द्र सरकार एवं 40 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार की ओर से व्यय करते हुए विभिन्न कार्य कराये गये है। प्रदेश के सभी 75 जनपदां में 318.14 करोड़ रू0 व्यय करते हुए 2498 पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें 1052 पूर्ण व 1446 निर्माणाधीन है, जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नही है, वहॉ भवन निर्माण कराया जा रहा है। जिससे ग्राम पंचायतों के सम्बन्धित कर्मचारी, जनप्रतिनिधि को बैठकर गॉव के विकास कार्यो के करने हेतु सुविधा हो। प्रदेश में बन रहे इन पंचायत भवनों के निर्माण में 33.93 लाख मानव दिवसों का सृजन करते हुए लोगों को रोजगार दिया गया है। बन रहे पंचायत भवनों में 17.46 लाख रू0 प्रति पंचायत भवन लागत की दर से धनराशि दी गई।
प्रदेश में 25 जनपदों में 50 करोड़ रूपये की लागत से जिला पंचायतों में रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जा रही है। जिससे 8 सेंटर बन गये है। शेष निर्माणाधीन है जो शीघ्र पूर्ण हो जायेंगे। रिसोर्स सेंटरों के बनने से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों सहित पंचायत विभाग से जुडेघ् अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को सरकार की विभिन्न योजनाओं नीतियों, कार्यक्रमों आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रदेश में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत 24 जनपदों में 5 लाख प्रति सेन्टर की लागत से 26 पंचायत लर्निंग सेन्टर की स्थापना की गई है। इन पंचायत लर्निंग सेन्टरों पर ग्रामीण स्तर के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, पंचायतों के कार्यो, उत्तरदायित्वों, अधिकारों आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए उसे सशक्त और मजबूत बनाया जा रहा है। ग्रामीण स्तर के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, अधिकारियों के क्षमता संवर्धन मे भी तेजी लाई जा रही है। उनके कार्यो को अधिक से अधिक पारदर्शी एवं डिजिटाइजेशन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिये गये है। ग्राम पंचायत विकास योजना के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो, सरकार की नीतियों आदि को आम जनता में जागरूकता लाने हेतु 6.10 लाख ग्रामीण प्रतिनिधियों कर्मचारियों आदि को प्रशिक्षण दिया गया है। गॉवों में भी डिजिटल रूप में कार्य हो इस पर सरकार ग्राम पंचायतों को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए लैपटाप दिये जाने की कार्यवाही कर रही है। प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए संस्थागत ढॉचे के निर्माण सहित आम जनता को जागृत कर रही है।

village news

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित
मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह से रात्रि से देर सुबह तक घना कोहरा वायुमंडल में छा रहा है। इससे लोगों को परेशानी बढ़ गई है। दैनिक कार्य बाधित हो रहे हैं। आलू की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई दिनों से कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। घने कोहरे ने वायुमंडल में दस्तक दे दी थी। सोमवार सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया गया। 10 से 15 मीटर की दूरी का भी ठीक से दिखाई नहीं दिया। कोहरे के चलते दिन में ही वाहनों की लाइट जली रही और गति पर ब्रेक रहा। बाद में धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शाम को फिर मौसम का बिगड़ गया। कोहरे से आलू की फसल पर सर्वाधिक प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पत्ती झुलस गई है। इससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका गहरा गई है। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भोकरहेड़ी गांव के किसान वीरपाल सिंह का कहना है कि कोहरे से गन्ना, बरसीम और गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है। सर्दी का असर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक रहना चाहिए, अन्यथा गेहूं की फसल प्रभावित होगी। कोहरे से आलू किसान परेशानी में हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + twenty =