उत्तर प्रदेश

ग्राम बुढ़वल में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पंखे में लटका मिला शव

रामनगर बाराबंकी। विगत दिनों पूर्व थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम बुढ़वल में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी बताते चलें की वंदना सिंह पत्नी विनय कुमार सिंह निवासी ग्राम बुढ़वल के कमरे में बंदना का शव साड़ी के फंदे से पंखे में लटका मिला था।

वंदना सिंह की शादी 2016 में हुई थी जिनका एक बेटा लगभग 3 वर्ष का है। मायके वालों की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की है।

मायके वालों की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मु0अ0स0 59/2021 धारा 498A 304B आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट में नामजद अभियुक्त विनय सिंह पुत्र प्रताप सिंह,प्रताप सिंह पुत्र स्वः राजनारायण सिंह व श्रीमती शर्मिला सिंह पत्नी प्रताप सिंह निवासी गण ग्राम बुढ़वल थाना रामनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मायके वालों ने दहेज की मांग न पूरी होने के कारण मार डालने का आरोप लगाया था। जिसके चलते पुलिस ने मृतका के पति,ससुर व सास के ऊपर कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − two =