Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोटरी व् लायंस द्वारा पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन व् लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नती, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई, सिल्वरटोन पेपर और सालासर बालाजी समिति द्वारा कोविड-१९ की इस विषम परिस्थितियो में टी बी से ग्रसित १८ वर्ष तक के बच्चो को गोद लिए जाने एवं पुष्टाहार वितरण का दूसरा कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया

रोटरी व् लायंस उन्नती, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, सिल्वरटनऔर सालासर बालाजी समिति के सौजन्य से ७५ बच्चो के लिए ६ महीने का राशन दूसरी बार वितरित कर रहे है 

जिसके मुख्या अतिथि श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ,जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव रहे। और विशिष्ठ अतिथि डॉ प्रवीण चोपडा , मुख्या चिकित्साधिकारी व् डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता , जिला क्षय रोग अधिकारी रहे।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो सुनील अग्रवाल व् श्रवण गर्ग व् लायंस रीना अग्रवाल रहे। वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल व् लायंस रीना अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी टी बी से ग्रसित बच्चो के लिए पुष्टाहार पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

क्लब अध्यक्ष रो हर्ष पूरी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन , लायंस उन्नती व् सालासर बालाजी समिति समाज के क्षेत्र में ऐसे कार्य मिलकर करते रहेंगे।

जब बच्चो को पौष्टिक आहार दिया गया उनके चेहरे पर ख़ुशी का माहौल था यह देखकर हमारा मन प्रसन्न हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस अध्यक्ष अमित गर्ग ,लायंस सचिव डॉ विवेक लायंस, सीए अजय अग्रवाल, लायंस अनिल कंसल , लायंस आलोक गुप्ता, लायंस राहुल महेश्वरी डोली ममता अग्रवाल , अंजू गोयल रो. संजीव कमल , डॉ कमल गुप्ता, रो. पंकज जैन , रो. अमित सिंघल, रो. आकाश गर्ग, रो रमेश मिश्रा व् रो. शशांक जैन का सहयोग रहा। क्लब सचिव रो प्रगति कुमार जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − six =