News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आदर्श बैरक का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कैम्प कार्यालय पर पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गयी आदर्श बैरक का किया गया लोकार्पण । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय पर पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गयी आदर्श बैरक का लोकार्पण किया गया ।आदर्श बैरक में पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए बेड, अलमारी, पंखे, एसी तथा आरओ की व्यवस्था की गयी है ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैरक की अलमारी, साफ सफाई, रंगाई-पुताई, बिजली आदि व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों से वार्ता करते हुए आदर्श बैरक के लिए सभी को बधाई दी गयी ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल, पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय) सुशील कुमार गुप्ता, पीआरओ राजेश कुमार भारती, प्र०नि० मीडिया सैल रविन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

इनरव्हील क्लब का प्रयास मुजफ्फरनगर की ब्यूटी हम सब की ड्यूटीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में आज इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट ३१० द्वारा ढलावघर के सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन वृक्षारोपण एवम सहयोगी चित्रकार समाजसेवियों को सम्मानित किया। नई मंडी स्थित बाला जी चौक के ढलावघर जहां बड़ी संख्या में कूड़ा डाला जाता था आस पास रहने वाले एवम निकलने वाले नागरिक कूड़े की बदबू गंदगी से परेशान रहते थे उक्त ढलावघर पर कूड़ा डालना बंद हो इसके लिए इनरव्हील क्लब द्वारा शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने की पहल कर दीवारों पर सुन्दर कलाकृतियां तथा जनमानस को संदेश देती वॉल पेंटिंग बनवाई गई नीचे का टूटा हुआ फर्श भी बनवाया गया मौके पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवम इनरव्हील डिस्ट्रिक चेयरमैन विशाल प्रिया टंडन द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप जी द्वारा बताया की शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है सभी समाजसेवी संस्थाओं को मिल कर सहयोग करना चाहिए पालिका द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा इनरव्हील क्लब का कार्य बहुत सुंदर है सभी बधाई के पात्र है इस अवसर पर कार्यक्रम के बारे में बताते हुए इनरव्हील की सलाहकार संतोष शर्मा ने कहा की यह हमारी प्रथम आठ दिन की मेहनत है आने वाले समय में शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में कार्य करते रहेंगे इनरव्हील की अध्यक्षा डॉक्टर रिंकू एस गोयल ने बताया उक्त कार्य का आइडिया सरदार बलजीत सिंह का था डीएवी कॉलेज के बच्चो और स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई सबने मिलकर अच्छा कार्य किया है हम समय समय पर समाज सुधारने के लिए भिन्न भिन्न कार्यक्रम चलाते रहेंगे। मौके पर सरदार बलजीत सिंह ने कहा की इनरव्हील क्लब की ओर शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने का संदेश घर घर जाना चाहिए सभी समाजसेवी संस्थाएं एक एक चौराहा एवम वार्ड को स्वच्छ सुंदर बनाने की जिमेदारी लें शहर के परिधान,शोरूम मिलकर एक वॉल को अपने नाम से पेंटिंग कर उक्त कार्य में अपनी सहभागिता करे तो सारा शहर चमक उठेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती संतोष शर्मा पीडीसी,डाक्टर दीप्ति अग्रवाल पीडीसी,क्लब अध्यक्ष डा.रिंकू एस गोयल, सचिव टीना गुप्ता,एक्जीक्यूटिव मेंबर्स ऋतु जैन,आशू,मीनाक्षी,दीप्ति शर्मा,पारुल,सपना सिंघल,अंजलि,अंशू ,स्मृति,विभा आदि सभी द्वारा सहयोग किया गया डीएवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील शर्मा,राजकीय इण्टर कॉलेज के कला अध्यापक अनिल कुमार,बुढ़ाना के स्वतंत्र चित्रकार सुनील कुमार,रामकिशोर सैनी,सागर कल्याण,सीमा त्यागी आदि सभी स्कूल के बच्चो को धनराशि व कलर का डिब्बा अध्यापकों को इनरव्हील क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र व सम्मान से सम्मानित किया गया ।

 

नर सेवा-नारायण सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा नर सेवा-नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन संकीर्तन भवन चौडी गली नई मंडी पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती चंचल जैन पत्नी मनमोहन जैन (मोनिका पाइप वाले) का सानिध्य प्राप्त हुआ। अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया मुख्य अतिथि को महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल ने पटका पहनाकर स्वागत कियासभी सदस्यों ने अपने हाथ से खाना खिला कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रायोजक – बी. के. सूर्यवंशी व श्रीमती उमा सूर्यवंशी एवंकार्यक्रम चौयरमैन – प्रेम प्रकाश एडवोकेट रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण सिंघल, सुदेश गर्ग (प्रोपर्टी वाले), जगरोशन गोयल, प्रीतम सिंघल, प्रदीप खन्ना व श्रीमती नीरु जैन, अनुराधा सिंघल जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

भक्तों ने गणाचार्य विराग सागर के लिए समर्पित की विनम्र विनयांजलिMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) धर्मनगरी खतौली के बिदीबाड़ा स्थित जक्की वाला जैन मंदिर में आचार्य विराग सागर जी के समाधिमरण पर धर्म प्रेमियों ने एक भावांजलि सभा का भक्ति भाव से आयोजन किया। बड़ी संख्या में भक्तगण एकत्रित हुए। सभा संयोजन संजय दादरी ने किया। सभा शुभारंभ णमोकार महामंत्र के पाठ तथा मंगलाचरण से हुआ। आचार्य श्री के प्रति विनम्र विनयांजलि प्रकट करते हुए उपस्थित सुश्रावकों ने बताया आचार्य विराग सागर जी के बचपन का नाम अरविंद जैन था। इनका जन्म २ मई१९६३ को मध्य प्रदेश में दमोह के पथरिया क्षेत्र में हुआ था। इनके पिता कपूर चन्द तथा माता श्यामा देवी थी। आचार्य श्री का देवलोक गमन समाधि मरण ४ जुलाई २०२४ को महाराष्ट्र के जालना में समतापूर्वक हुआ। पूज्य श्री को आचार्य सन्मति सागर जी ने क्षुल्लक दीक्षा तथा आचार्य विमल सागर जी ने मुनि दीक्षा दी। आचार्य विराग सागर ने लगभग १५० पुस्तकें लिखी तथा तीन करोड़ ७५ लाख जाप किये। आचार्य श्री ने अपने जीवन काल में व्यसन मुक्ति, अहिंसा तथा शाकाहार के प्रचार हेतु विशाल स्तर पर अभियान चलाएं। महाराज श्री सरल व्यक्तित्व के धनी, मृदु भाषी तथा जिन धर्म प्रभावक थे। आपने अनेक बार जन जागरण रैली आयोजित कराई। आप भारत गौरव के रूप में विख्यात थे। हम सभी भावना भातें हैं आपके संघस्थ मुनि जिन धर्म संस्कृति का प्रसार करें तथा हम सभी विशुद्ध वाणी के ज्ञान से प्रकाशित हो। आचार्य विराग सागर उत्तम स्थान को प्राप्त हो। धर्म सभा संचालन सुशील मंडी ने किया। परम पूज्य बुंदेलखंड प्रथमाचार्य संत आचार्य विराग सागर जी महाराज को सभी ने शत-शत नमन किया ।गणाचार्य जी ने लगभग ३५० मुनियों को दीक्षा दी। आज के आयोजन में राजेंद्र दादरी, मनोज महलका, सुशील सिल्लो, वीरेश, सुबोध, पुनीत दादरी, आगम, अनुज पारस, विजय सर्राफ, प्रवीण किराना, अपार, संयम, मुकुल, पीयूष, प्रीति दादरी, मोहित स्वतंत्र, राजीव, संगीता, लवी, नैना, अंजू, करुणा, वर्षा, काजल, रेणु, अनीता, विवेक प्रवक्ता, संजय दादरी, संजय मुखिया, शैली, अनुराग, पारुल, आयुष, निशा, अरुण औषधि, पूनम, नेहा मोनिका, जयभगवान, मिथिलेश शांति, संतोष, दीक्षा, छवि, गीता नमिता, राजरानी, सरिता, सहित समाज के लोग रहे।

 

भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का श्री श्यामा श्याम मंदिर में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांधीनगर में श्री श्यामा श्याम मंदिर प्रांगण में श्री महालक्ष्मी जी, श्री विष्णु भगवान जी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई पंडित हंसराज भारद्वाज पंडित जगमोहन भारद्वाज, पंडित नरेंद्र शर्मा जी आदि ७ पंडितो ने वेद मंत्रों के द्वारा प्राणप्रतिष्ठा की गई इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान नामेश्वर त्यागी, कपिल देव अग्रवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार) रहे, प्राणप्रतिष्ठा से पहले धार्मिक परंपरा के अनुरूप माता श्री महालक्ष्मी जी श्री भगवान विष्णुजी की रथ पर बैठा कर बैंडबाजे के साथ गांधीनगर कॉलोनी के मुख्यमार्गों से शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तो ने भाग लिया प्राणप्रतिष्ठा उपरांत मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ललित अग्रवाल, हरीश गोयल (भाजपा नेता), आदित्य अग्रवाल, वीरेश शर्मा, संजय गर्ग, डा, सुभाष छोछलान, अमरनाथ, निशांत गर्ग, संजीव गौतम, प्रदीप सिंघल, चंद्रप्रकाश, कमलकांत एडवोकेट, नवनीत गुप्ता, विशाल गर्ग, आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

 

मदिरा दुकानों के अनुज्ञापियों के साथ आबकारी विभाग द्वारा बैठक की गई आहूतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कावंड यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कावंड यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मदिरा दुकानों के अनुज्ञापियों के साथ समस्त आबकारी निरीक्षकों की उपस्थिति में बैठक आहूत की गयी है। आहूत बैठक में अनुज्ञापियों को निम्नवत् निर्देश दिये गये हैः- आबकारी दुकानों यथा देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर की फुटकर दुकानों एवं मॉडल शॉप दुकानों को दिनांक १७.०७.२०२४ से प्रत्येक दशा में तिरपालध्पर्दो से ढकवाया जाना सुनिश्चित करें। देशी शराब एवं माडलशाप दुकानों पर संचालित कैन्टीन को दिनांक २०.०७.२०२४ से कांवड समाप्ति तक पूर्णतः बन्द रखा जाना सुनिश्चित करें। मदिरा दुकानों पर लगे हुए सी०सी०टी०वी० कैमरे प्रत्येक दशा में क्रिया शील रहने चाहिए एवं दुकानों के आस-पास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। मदिरा दुकानों पर विशेष रूप से रेट लिस्ट, टोल फ्री नम्बर १४४०५ एवं व्हाटसएप नं० ९४५४४६६०१९ स्पष्टध्पठनीय रूप प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित करें। कांवड मार्ग पर मदिरा दुकानों को सांकेतिक करते हुए समस्त साईन बोर्ड भी ढ़कवाया जाना सुनिश्चित करें। दुकानों पर भीड़ इकठ्ठा न हो और न ही कोई भी व्यक्ति दुकान के आस-पास खड़ा होकर शराब पीने पाये। समस्त मदिरा की बिक्री पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से ही की जाये एवं दुकानों पर किसी भी दशा में ओवर-रेटिंग न होने पाये का भी विशेष ध्यान रखा जाये। अनुज्ञापीगण स्वतः भी संज्ञान ले किसी उनकी दुकान से कांवड यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

 

61 लीटर गंगा जल की कांवड़ लेकर दिव्यांग मोहित गुर्जरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं हरिद्वार से शिवभक्तों के कांवड़ लेकर आना भी शुरू हो चुका है। मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक दिव्यांग शिभवक्त ६१ लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पहुंचा। २६ जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। वहीं हरिद्वार से जल लेकर आने का शिवभक्तों का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है। गुरुवार को मुजफ्फरनगर से जब एक दिव्यांग शिवभक्त कांधे पर ६१ लीटर गंगा जल भरकर कांवड़ उठाए हुए पहुंचा तो हर कोई दंग रह गया। दिव्यांग शिवभक्त सोनीपत के शिव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करेंगे। सोनीपत का रहने वाला दिव्यांग मोहित गुर्जर हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी तक पहुंच गया है। चार जुलाई की शाम अपने साथियों के साथ ६१ लीटर गंगा जल भरकर उसने कांवड़ उठाई थी। मोहित कांवड़ के साथ करीब १० किलोमीटर प्रतिदिन का सफर तय करते हैं। अपनी यात्रा पूरी कर वह सोनीपत के शिव मंदिर में शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से कांवड़ ला रहे हैं। इस बार यह उनकी छठी कांवड़ है। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके ममेरे व मौसेरे भाई हैं। जो कुछ दूर तक कांवड़ ले जाने में उनका सहयोग भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बॉडी बिल्डिंग भी करते हैं और नेशनल एथलीट भी हैं।

 

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान, फाउन्डेशन, मुजफ्फरनगर के बैनर तले एक दिवसीय देश व्यापी धरने के तहत विभिन्न संगठनो से जुडे पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से धरना दिया तथा ज्ञापन सौंपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर मे एकत्रित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष नरेंन्द्र सिह पॅवार के नेतृत्व मे कचहरी परिसर मे धरना दिया तथा ज्ञापन सौपा। धरने को विभिन्न हिन्दू संगठन ो सहित पूर्व सैनिक संगठन सहित कई अन्य संगठनो के पदाधिकारी मौजूद रहे। धरने को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण देश हित मे है। इस कानून का सभी को समर्थन करना चाहिए। क्योंकि जनसंख्या विस्फोट देश की तरक्की मे बाधक है। दुनियाभर मे चीन के बाद जनसंख्या वृद्धि मे हिन्दूस्तान दूसरे स्थान पर है। बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि देश व समाज की उन्नति मे बाधक है। धरने मे नरेन्द्र पंवार, सचिन त्यागी, देशराज चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों/थाना परिसर पर जनसुनवाई का आयोजन करते हुए जनता की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है ।

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 विभाग द्वारा ”विश्व पर्यावरण दिवस“ के उपलक्ष मे एक साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज में उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 विभाग द्वारा ”विश्व पर्यावरण दिवस“ के उपलक्ष में एक साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष का पर्यावरण थीम भूमि बहाली मरूस्थलीकरण एवं सूखा लचीलापन को ध्यान में रखतें हुये पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल, बी0बी0ए0 विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह व बी0सी0ए0 विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने किया। जिसमें बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 के छात्र/छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधें जैसे- नीम, हारश्रृंगार, पीपल जैसे एक-एक पौधें का रोपण प्रतिदिन किया। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने बढ-़चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने सभी छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्द्यन करते हुए कहा कि आज विश्व में बढ़ता हुआ तापमान, बाढ़, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु यही सबसे सरल एवं उचित समाधान है। यह कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत हमारी भूमि हमारा भविष्य की थीम पर आयोजित किया गया। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रोत्सिहित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है, जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को, विश्व भर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अभियान की शुरूआत करने का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केन्द्रित करने और हमारे ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्ररित करना है। एक स्वच्छ एवं स्वस्थ देश की कल्पना प्रत्येक व्यक्ति करता है, जोकि वृक्षारोपण द्वारा ही सम्भव है। बी0बी0ए0 विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने बताया कि हमारे वातावरण की सुरक्षा के लिए विश्व भर में लोगों को कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित और जागरुक करने के लिए यह दिन संयुक्त राष्ट्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। विश्व पर्यावरण दिवस कॉलेज ंमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया। पर्यावरण के प्रति अपने विचार छात्र/छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत करते हुये कहा कि यह कार्यक्रम इस पृथ्वी की सुन्दरता को बनाए रखने के लिए कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए एक साथ कार्य करने की एक पहल है। बी0सी0ए0 विभागाध्यक्ष डज्ञ0 संजीव तायल ने बताया कि हमें पूरे साल भर कार्यक्रम के उद्देश्यों को अपने ध्यान में रखना चाहिए और वृक्षारोपण के माध्यम से आसपास के वातावरण को सुन्दर बनाने और साफ सफाई, पानी की बचत, बिजली का कम प्रयोग, जैविक और स्थानीय खाद्य पदार्थो का उपयोग, जंगली जीवन की सुरक्षा आदि बहुत सी गतिविधियों को कार्य रूप में बदलना चाहिए। जीवन के लिए हमारे पास एकमात्र यही ग्रह है, और हम सभी इसकी प्राकतिक सुन्दरता को सदैव के लिए बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। कार्यक्रम संयोजक प्रशांन्त गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते है वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते है जैसेः हवा, प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारको के मिश्रण की इकाई है, जो किसी जीवधारी की आबादी को प्रभावित करते है। यदि हम अपने आस-पडोंस मे वृक्षारोपण करते है तो इससे वातावरण मे ऑक्सीजन की पूर्ति हेती रहती है जो मानव या समस्त जैविक प्राणी के लिये महत्वपूर्ण है। इसे ओर अधिक प्रभावी बनाने और वर्ष की विशेष थीम या विषय के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 विभाग से डा0 अक्षय जैन, दीपक गर्ग, डा0 संगीता गुप्ता, मौ0 अंजर, प्राची गर्ग, पूर्वी संगल, सोनिका, अभिषेक बागला, चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मौ0 अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, हर्षित गर्ग, रोबिन मलिक, हर्षिता, निरंकार शर्मा, राहुल शर्मा, श्वेता, शंशाक, विनिता चौधरी, अमित, सतीश एवं उमेश मलिक आदि शिक्षकगणों व स्टॉफ उपस्थित रहें।

 

श्री वैश्य कुटुंब सेवा समिति की बैठक सम्पन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वैश्य समाज के एकत्रीकरण के लिए सदैव तत्पर संस्था श्री वैश्य कुटुंब सेवा समिति (रजि.) की बोर्ड बैठक स्टेशन रोड स्थित ट्यूलिप पार्टी हॉल में आयोजित की गई । बैठक में गत एक वर्ष के लगभग १८ बड़े कार्यक्रमों के अनुभव उन्ही कार्यक्रमों के संयोजकों द्वारा प्रस्तुत किए गए व सभी ने सभी आयोजनों की दिल खोलकर प्रशंसा की । बैठक में उपस्थित डॉ. मनोज मित्तल व डॉ. नितिन जैन द्वारा नव पदाधिकारियो का पुष्पों की माला से अभिनन्दन किया गया । प्रदेश संयोजक एवं जिला अध्यक्ष पवन सिंघल ने अनेको वरिष्ठ घोषणाएं की, जिनमें प्रमुख जिला महामंत्री अजय गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष नितिन संगल, नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, नगर महामंत्री मोहित बंसल एवं नगर कोषाध्यक्ष संदीप दास एडवोकेट की घोषणा की । युवा संगठन के विस्तार में जिला युवा अध्यक्ष श्रेय मित्तल, जिला युवा महामंत्री रजत जैन, जिला युवा कोषाध्यक्ष हर्षद राजेश महेश्वरी, नगर युवा अध्यक्ष राघव गोयल, नगर युवा महामंत्री अनुज मित्तल एवं नगर युवा कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल का अभिनंदन किया गया । प्रदेश में ऑडिटर डॉ. मनोज मित्तल, प्रदेश मंत्री डॉ. नितिन जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अंकुर जैन एवं मंडल उपाध्यक्ष सुनील गर्ग रहे ।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप बंसल व प्रमोद मित्तल बने । साथ ही जिला उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, हर्ष गोयल एवं संजय गुप्ता बने । जिला चौयरमेन के रूप में मोहित संगल, नवनीत गुप्ता, अकुल अग्रवाल एवं श्री कीर्तिवर्धन अग्रवाल की घोषणा हुई । चौयरमेनगण के कार्यक्षेत्र बाद में घोषित किए जाएंगे । संगठन में जिला संयुक्त महामंत्री राकेश मित्तल व श्री कशिश गोयल बनाए गए । साथ ही जिला मीडिया प्रभारी श्री अंकित गोयल जी बने । अभिनंदन की कड़ी में जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री सचिन गोयल एवं अमित तायल जी बनाए गए । जिला सचिव के रूप में मुकेश गोयल, मयंक सिंघल, प्रवीण गुप्ता, सुरेंद्रनाथ मित्तल, बलराम तायल, गोपाल कंसल एवं नीरज अग्रवाल बने । जिला युवा उपाध्यक्ष श्री केशव गर्ग एवं सौम्य कुच्छल रहे । नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुच्छल एवं नगर उपाध्यक्ष दीपक गोयल मनोनीत किये गये । समयबद्धता पुरस्कार संदीप दास गर्ग को लकी ड्रा के द्वारा दिया गया । जिला अध्यक्ष पवन सिंघल द्वारा बताया गया की जिला कार्यकारिणी सहित सभी इकाइयों की पूर्ण कार्यकारिणी २९ जुलाई २०२४ को घोषित की जाएगी । उन्होंने सभी सदस्यों से महिला इकाई में अपने परिवार को जुड़वाने का आह्वान किया गया, आने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई जिसमें ८ सितंबर को होने वाले वैश्य अधिवेशन एवं मेघावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह को सफल बनाने का सामूहिक आवाहन किया गया । बैठक के समापन में प्रदेश ऑडिटर डॉ. मनोज मित्तल ने अपना संबोधन रखा व जिला महामंत्री अजय गर्ग में सभी का आभार व्यक्त किया ।

 

बरगद की छांव में कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा शाखा के वरिष्ठ सदस्यों एवं सदस्यों के बुजुर्ग माता- पिता के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शाखा के वरिष्ठ सदस्य डॉ वी.डी.भारद्वाज के सम्मान के लिए उनके निवास स्थान साकेत कलोनी मेन रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष कीमती लाल जैन,व सभी उपस्थित सदस्यों ने उनको पटका पहनाकर, शाल ओढाकर व श्रीमती परणीता गोयल ने भाभी जी पटका पहनाकर व शाल ओढाकर व उपहार देकर सम्मानित किया ८३ वर्षीय वरिष्ठ सदस्य डॉ वी.डी. भारद्वाज से जब उनकी सेहत के लिए प्रश्न किया तो उन्होनें बताया कि जीवन में आचार – विचार एवं आहार – विहार पर मनुष्य को ध्यान रखना चाहिए इससे मनुष्य लम्बे समय तक स्वस्थ जीवन यापन कर सकता है। सभी सदस्यों ने उनके चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के चौयरमैन – संजीव अग्रवाल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव गोपाल कंसल, कोषाध्यक्ष बी.के.सूर्यवंशी, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सुनील गर्ग, जगरोशन गोयल, ई० पी के गुप्ता, जी का पूर्ण सहयोग रहा।

 

फलदार एवम छायादार पौधें लगाए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी , जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ’’एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ स्वास्थ्य के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन। जिला चिकित्सालय परिसर में लगाये गए फलदार एवम छायादार पौधें। डॉ एम एस फौजदार, मुख्य चिकित्साधिकारी उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कर जनपदवासियों से की अपील कि एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएं, पर्यावरण बचाएं। अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, जिलाधिकारी अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्देशन में जिला प्रबंध समिति, इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ अशोक अरोरा, वाईस चेयरमैन डॉ राजीव कुमार, सचिव/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रशान्त कुमार, सदस्य जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर को सुंदर एवम छायादार बनाने हेतु फलदार एवम छायादार पौधें लगाए गए। एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शिवराज सिंह, रतन सिंह, मदन सिंह एवम बहादुर सिंह का सहयोग रहा।

 

कांवड यात्रा की तैयारियों मे जुटा प्रशासन
मुजफ्फरनगर। श्रावण माह मे चलने वाले उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं।
शासन के निर्देशो के अनुपालन में कांवड यात्रा की सफलता हेतु पूर्व मे की जाने वाली व्यवस्थाओं कांवड मार्ग सहित विभिन्न स्थानो पर पथ प्रकाश व्यवस्था, टूटी सडक का निर्माण, उचित साफ-सफाई व्यवस्था, हाईवे सहित विभिन्न मार्गो पर सुरक्षा व्यवस्था, कांवड मार्ग एवं अन्य सभी स्थानो पर जर्जर विद्युत तार बदलवाने का कार्य तथा कांवड यात्रा के दौरान मार्ग मे पडने वाले विद्युत ट्रान्सफार्मर की बैरिकेटिंग कराने,शिवभक्तों के लिए मार्ग मे पीने के पानी एवं स्नान आदि के लिए टंकिया लगवाना आदि सभी कार्य जोरो शोरों से चल रहा है। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा एसएसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम गजेन्द्र कुमार,एसपी सिटी सत्यनाराण प्रजापत, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीएमओ, विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष कांवड यात्रा की सफलता के लिए उक्त सभी व्यवस्थाए करायी जा रही हैं।
इसी संदर्भ मे बीती रात एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांत ठाकुर, डीआईजी सहारनपुर मण्डल अजय साहनी ने कांवड मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी अभिषेक सिह,एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राईम प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसपी टै्रफिक कुलदीप कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

लूट के खुलासे को हुआ टीम का गठन
बुढाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने लूट मे मामले मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पडताल शुरू की।विदित हो कि बुढाना थाना क्षेत्र के गांव दुर्गनपुर निवासी निखिल राणा पुत्र जयदेव सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर मे अवगत कराया था कि वह बैंक मित्र केन्द्र से अपने घर वापिस लौट रहा था। वापिस लौटते वक्त गांव राजपुर-हरियाखेडा मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात बदमाशो ने उसका मोबाईल,लैपटॉप तथा नगदी लूट ली। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर उक्त मामले मे सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गयी है।

 

लेखन सामग्री की वितरीत
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्रफरनगर सम्राट शाखा द्वारा प्रान्तीय बाल संस्कार शिविर के अर्न्तगत छात्रों को लेखन सामग्री वितरीत कि गई। नई मन्डी पटेल नगर स्थित रामलीला भवन ग्राउंड मे आयोजित कार्यक्रम में आर्य विद्या भारती के तत्वाधान मे उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दर्जनो छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री वितरीत की गई। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

बिजली कटौती से मिलेगी निजात
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या के दृष्टिगत विभाग द्वारा बीते दिन फुक गए ट्रान्सफार्मर को बदलवाने के लिए विभाग द्वारा आला अधिकारियों को उक्त मामले से अवगत कराया गया। जिसके चलते गजरौला से 10 एमबी ट्रान्सफार्मर मंगवाया गया है। विभागीय अधिकारियों के निर्देशन मे मण्डी स्थल बिजली घर पर नये ट्रान्सफार्मर को लगवाने का कार्यचल रहा है। जिसके पश्चात क्षेत्र की जनता को विद्युत कटौती से निजात मिल सकेगी। क्षेत्र की जनता ने इस कार्यवाही के लिए विद्युत विभाग के प्रति आभार जताया है।

 

न्यायालय ने विभिन्न अभियोगों में सुनाया जुर्माना व सजा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा माननीय न्यायालय में की गयी प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप माननीय न्यायालय मुजफ्फरनगर द्वारा निम्न आरोपियों को कारावास तथा अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। सजा का विवरण थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत मु०अ०स०- ४९५/०३ धारा २५ आयुध अधिनियम के आरोपी अनवार पुत्र मुस्ताक निवासी करवट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर को मा० न्या० सीजे जेडी एफटीसी-०२ द्वारा जेल में बिताई गयी अवधी के कारावास तथा ३०००/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत मु०अ०स०- १९२/११ धारा २७९,३३७,३३८,४२७ भादवि के आरोपी सुभाष पुत्र मानसिंह निवासी दिनकरपुर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर को मा० न्या० सीजेएम द्वारा ३५००/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। थाना खतौली, मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत मु०अ०स०- ३३/२१ धारा ३०७ भादवि व मु०अ०सं० ३५/२१ धारा ४/२५ आयुध अधिनियम के आरोपी सोनू पुत्र राकेश निवासी मोहद्दीनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को मा० न्या० एफटीसी-०२ द्वारा प्रत्येक अभियोग में ०३ वर्ष का कारावास तथा २०००/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

 

चीनी, गुड़ के थोक दामों में आई गिरावट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बाजार में चीनी और गुड़ की मांग कम होने से इनके दामों में गिरावट आ गई है। चार हजार रुपये क्विंटल से अधिक चल रही चीनी के दाम ३८०० रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए हैं। जिले में चीनी का भंडारण ५४ लाख क्विंटल है। वहीं जो गुड़ ४५०० रुपये तक पहुंच गया था उसके दाम भी चार हजार रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए हैं।
लंबे समय बाद चीनी और गुड़ के दामों में गिरावट आई है। सीजन में गुड़ के दाम ४५०० रुपये क्विंटल तक पहुंच गए थे वही गुड़ चार हजार रुपये क्विंटल के आसपास चल रहा है। जिले के शीतगृहों में इस समय गुड़ का भंडारण नौ लाख ९५ हजार ५५४ कट्टे हैं। हालांकि यह गत वर्ष से ३८३४३ कट्टे कम है। गुड़ व्यापारी अचिंत मित्तल का कहना है कि चीनी के दाम कम हो जाने से गुड़ की मांग अपेक्षा से कम है। रीमेड गुड़ में कुछ लोग चीनी का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान गुड़ का उठान पूरी तरह बंद हो जाता है। एक माह गुड़ का उठान कम ही रहेगा।वहीं जिले की चीनी मिलों के पास काफी स्टॉक जमा है। जिले में आठ चीनी मिलों ने २०२३-२४ में एक करोड़ क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। जिले की चीनी मिलों के पास इस समय ५४ लाख क्विंटल स्टॉक है। इनमें सबसे ज्यादा देश की सबसे बड़ी चीनी मिल खतौली के पास १६ लाख ६२ हजार ८३४ क्विंटल चीनी है। भैसाना चीनी मिल के पास चार लाख ३५ हजार ३५७ क्विंटल, खाईखेड़ी के पास चार लाख २९ हजार ६७९ क्विंटल, मंसूरपुर चीनी मिल के पास छह लाख २५ हजार ७८१ क्विंटल, मोरना मिल के पास चार लाख ६९ हजार ६६४ क्विंटल, रोहाना मिल के पास दो लाख ९३ हजार २७९ क्विंटल, टिकौला शुगर मिल के पास सात लाख ४२ हजार ७९७ क्विंटल, तितावी मिल के पास नौ लाख ५८ हजार ३४७ क्विंटल चीनी का स्टॉक है।
चीनी के थोक विक्रेता अरुण खंडेलवाल का कहना है कि चीनी का अधिक स्टाक होने से बाजार चीनी के दाम गिरे हैं। चार हजार रुपये क्विंटल से ऊपर चल रही चीनी के दाम ३८०० से ३९०० रुपये क्विंटल के बीच चल रहे हैं। पुरानी चीनी ३७५० रुपये तक बिक रही है

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − four =