उत्तर प्रदेश

व्यापारियो की अर्थव्यवस्था कोरोना संक्रमण के कारण बिगडने पर आर्थिक राहत पैकेज की मांग की

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने देश प्रदेश मे व्यापारियो की अर्थव्यवस्था कोरोना संक्रमण के कारण बिगडने पर आर्थिक राहत पैकेज की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौपा।

प.उ.प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश युवा मंत्री जयवीर सिह एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता अनिल कंसल के नेतृत्व मे मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधी नगर स्थित आवास पर पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन मे अवगत कराया कि देश व प्रदेश के व्यापारी वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे है।

कोरोना काल के कारण उनके व्यापार पर विपरीत प्रभाव पडा है। अतः उनकी अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को आर्थिक राहत पैकेज सौपना चाहिए।

ज्ञापन मे मांग की गई कि कोरोना संकट काल के दौरान अप्रैल,मई,जून 3 माह के बैंको के ब्याज व बैंको की ईएमआई के जिम्मेदारी सरकार ले।

60 वर्ष से उपर की आयु के पंजीकृत व्यापारी के लिए तत्काल पेंशन योजना लागू हो। बिजली के कॉमर्शियल विद्युत दरों को घरेलू दरों के बराबर की जाए। व्यापारियो के स्टाफ के बीमा कराने की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। बिजली के कॉमर्शियल विद्युत दरों को घरेलू दरों के बराबर की जाए।

व्यापारियो के स्टाफ के बीमा कराने की जिम्मेदारी सरकार की हो। जीएसटी मे अपंजीकृत व्यापारी जो अन्य विभागों जैसे खाद्य विभाग व श्रम विभाग बाट माप तोल विभाग मे पंजीकृत व्यापारी को भी पांच लाख का जीवन दुर्घटना बीमा मिलना चाहिए।

ज्ञापन देने वालो मे ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से अमित गर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल कंसल वरिष्ठ प्रचार मंत्री, राधेश्याम वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, हर्षवर्धन जैन प्रदेश संगठन मंत्री, जयवीर सिंह प्रदेश युवा महामंत्री, रामकुमार तायल, नरेंद्र मित्तल, सत्यवीर वर्मा, सुमित गर्ग, ओमकार अहलावत, प्रमोद गोयल, अजय गर्ग, कमल किशोर गोयल, राजीव गुप्ता, तरणजीत सिंह, सौरभ नरूला, प्रतीक मित्तल, राजीव सिंघल, संजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विपुल भटनागर, जितेद्र कुच्छल, महिला सदस्य शालू सैनी, नरेश सिंघल, प्रवीण जैन, विमल गुप्ता, संजय मित्तल, आयुष मित्तल, संजय, मनोज सिंघल, मीरा स्वीटी, शिवकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =