उत्तर प्रदेश

बाईक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को गोलियों से भूना, जमकर हंगामा, पुलिस के वाहनों में तोडफोड

जौनपुर। जौनपुर जिले के सरायख्वाजा गांव के पास मंगलवार की दोपहर तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने मखमेलपुर के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर कोईरीडीहा गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया।

दुस्साहसिक वारदात तब हुई, जब महज तीन किमी दूरी पर पूर्वांचल विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मौजूद थीं। इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

पुलिस के अनुसार, सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव(50) मंगलवार को अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहे थे।

सरायख्वाजा गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और फिर कनपटी के पास बंदूक रखकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही राजकुमार की मौत हो गई।

सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर आ-जा रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर वहां पहुंचे। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 8 =